Responsive Scrollable Menu

लोकसभा से Finance Bill 2026 पास, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- संकल्प से चल रही है सरकार

लोकसभा ने वित्त विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार से पहले मजबूरी के चलते आर्थिक सुधार किए जाते थे, लेकिन अब संकल्प और प्रतिबद्धता के साथ यह किया जा रहा है तथा देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार होकर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने वित्त विधेयक, 2026 पर सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए यह भी कि देश को विकसित बनाने और 140 करोड़ भारतीय नागरिकों की अकांक्षाआों को पूरा करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सीतारमण ने कहा कि पहले की तरह मजबूरी में सुधार नहीं किए जा रहे हैं, बल्कि संकल्प और प्रतिबद्धता के साथ सुधार किए जा रहे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Amritpal Singh News: सांसदी बचाने की आखिरी कोशिश? Amritpal Singh ने Lok Sabha Speaker को पत्र लिख मांगी छुट्टी



लोकसभा की कार्यवाही

सरकार ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) संशोधन के लिए लोकसभा में जो विधेयक पेश किया उसमें विदेशी वित्त पोषित संगठनों पर निगरानी के साथ यह प्रस्ताव किया गया है कि लाइसेंस गंवाने वाली गैर-लाभकारी संस्थाओं की संपत्तियों को जब्त करने और इनका प्रबंधन करने के लिए एक नया प्राधिकरण बनाया जाएगा। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में ‘विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026’ विधेयक पेश किया।

विपक्षी दलों के सांसदों ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2025 को आर्थिक असमानता लाने वाला बताते हुए कहा कि सरकार को और कड़ा तथा मजबूत कानून लाना चाहिए। विधेयक पर लोकसभा में चर्चा में भाग लेते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह विधेयक छोटे व्यापारियों, किसानों और बड़ी कंपनियों के बीच भेद पैदा करेगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता में संशोधन के लिए लाये गए विधेयक से ‘‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’’ को और गति मिलेगी और भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। ठाकुर ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2025 पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने कंपनियों को खत्म करने के बजाय उन्हें बचाने और आगे बढ़ाने का काम किया है। 

केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के समय यह पार्टी ‘सन (पुत्र) स्ट्रोक’ से जूझ रही थी और इस कारण से उसने ‘सन’ (सूर्य) की ऊर्जा का उचित दोहन नहीं किया। जोशी ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ के पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह बात कही। 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि रेलवे टिकट बुक कराने में बिचौलियों और दलालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए आईआरसीटीसी के पोर्टल से तीन करोड़ से अधिक फर्जी खातों को हटा दिया गया है। उन्होंने लोकसभा में प्रश्नकाल में यह भी कहा कि आज देश में संचालित रेलगाड़ियों में 70 प्रतिशत डिब्बे सामान्य और शयनयान श्रेणी के हैं तथा 78 प्रतिशत सीट गैर-वातानुकूलित डिब्बों में हैं।

राज्यसभा की कार्यवाही

केंद्र सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि देश में पिछले 11 वर्षों में दूध उत्पादन लगभग 70 प्रतिशत बढ़कर 2024-25 में 24.8 करोड़ टन हो गया है और भारत अगले तीन वर्षों में फुट एंड माउथ डिजीज (एफएमडी) से मुक्त हो जाएगा। प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि हाल के वर्षों में एफएमडी और ब्रुसेलोसिस के प्रकोप में कमी आई है। 

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने बुधवार को कहा कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडी) के तहत प्रति सांसद को हर वर्ष मिलने वाली पांच करोड़ रुपये की राशि काफी कम है और इसे बढ़ाकर कम से कम 20 करोड़ रुपये किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने योजना के तहत होने वाले कार्यों पर लगने वाले जीएसटी को समाप्त करने की भी मांग की।
 

इसे भी पढ़ें: Delhi Assembly को फिर मिली Bomb Threat, ईमेल में PM Modi-Amit Shah समेत कई नेताओं का जिक्र


देश की डिजिटल संप्रभुता को मजबूत करने के लिए राज्यसभा में कांग्रेस के नीरज डांगी ने बुधवार को एक स्वदेशी सर्च इंजन विकसित करने की जरूरत रेखांकित की ताकि देश गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसे विदेशी कंपनियों पर निर्भरता से मुक्त हो सकें। शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि 2025-26 के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, चीन, रूस, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, चेक रिपब्लिक और यहां तक कि वियतनाम के पास भी अपना स्वदेशी सर्च इंजन है।

Continue reading on the app

पहले राहुल गांधी, अब ममता की TMC, मिडिल ईस्ट संकट पर सरकार की बुलाई ऑल पार्टी मीटिंग से क्यों बच रहा विपक्ष?

सरकार ने पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक बुधवार शाम पांच बजे बुलाई गई है।  बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर सकते हैं और विदेश मंत्री एस जयशंकर के भी इसमें मौजूद रहने की उम्मीद है। लेकिन अब मिडिल ईस्ट संकट पर सरकार द्वारा बुलाई गई बैठक से ममता बनर्जी की पार्टी ने किनारा कर लिया है। टीएमसी सरकार की बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होगी। इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि वह सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि उनका केरल में एक कार्यक्रम पहले तय है। हालांकि सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर आई खबरों के बाद राहुल का केरल दौरा फिलहाल टल गया है।

इसे भी पढ़ें: Mamata Banerjee का BJP पर बड़ा हमला, 'आज Voting Rights, कल NRC से छीनेंगे नागरिकता'

विपक्ष ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वक्तव्य के बाद इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक की मांग उठाई थी। कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दल पश्चिम एशिया युद्ध और इसके भारत पर प्रभाव को लेकर सरकार से लगातार सवाल कर रहे हैं। राज्यसभा में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में छिड़े वर्तमान संघर्ष के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए अधिकार संपन्न सात नये समूहों का गठन किया गया है जो एलपीजी, आवश्यक सेवाओं एवं वस्तुओं की आपूर्ति एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अन्य विषयों का नियमित आकलन कर सुझाव देंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और इसके कारण भारत के सामने आई चुनौतियों पर राज्यसभा में अपनी ओर से वक्तव्य देते हुए कहा कि तीन सप्ताह से अधिक समय हो चुका है तथा इस युद्ध ने विश्व में गंभीर ऊर्जा संकट पैदा कर दिया है। मोदी ने सोमवार को लोकसभा में कहा था कि पश्चिम एशिया में संघर्ष से पैदा हुए अप्रत्याशित संकट का प्रभाव लंबे समय तक रहने वाला है जिससे निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है। 

इसे भी पढ़ें: भगवा वस्त्र, हिंदू अस्मिता की बातें, मुस्लिम तुष्टीकरण के खिलाफ सीधी आवाज, बंगाल के लिए बीजेपी ने चुन लिया नया 'योगी'

शिवसेना सांसद ने सर्वदलीय बैठक में राहुल गांधी की गैरमौजूदगी पर जमकर निशाना साधा
सर्वदलीय बैठक के लाइव अपडेट: शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने बुधवार को पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष पर हो रही सर्वदलीय बैठक में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की गैरमौजूदगी की आलोचना करते हुए इसे "दुर्भाग्यपूर्ण" बताया। एएनआई से बात करते हुए म्हस्के ने कहा, "मौजूदा संघर्ष पर चर्चा होगी और विपक्ष के सुझाव भी लिए जाएंगे, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता खुद इसमें हिस्सा नहीं लेंगे... वे सिर्फ प्रधानमंत्री पर बयान देकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। अपने हमले को और तीखा करते हुए म्हस्के ने गांधी पर मुद्दों को सुलझाने में योगदान न देने का आरोप लगाया और कहा, "वे मुद्दों को सुलझाने की कोशिश भी नहीं कर सकते, और सिर्फ प्रधानमंत्री पर बयान देते हैं जो काम कर रहे हैं।
विदेश मंत्रालय, गृह मंत्री, विदेश मंत्री और पेट्रोलियम सचिव बैठक में शामिल होंगे
सर्वदलीय बैठक के लाइव अपडेट: केंद्र सरकार आज शाम 5 बजे पश्चिम एशिया संकट पर सर्वदलीय बैठक आयोजित करेगी, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा उद्धृत सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। विदेश सचिव विक्रम मिसरी और पेट्रोलियम सचिव सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मौजूदा स्थिति और भारत की तैयारियों के बारे में जानकारी देंगे।

Continue reading on the app

  Sports

कप्तानों की मीटिंग में इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर हुई जमकर बहस, 2027 तक लागू रहेगा नियम, पहले भी बड़े नाम कर चुके है विरोध

एक IPL सूत्र ने बताया, 'ज्यादातर कप्तानों ने Impact Player नियम पर अपनी राय दी और अपनी चिंता जताई, हालांकि BCCI ने इसे 2027 तक बढ़ा दिया है. उन्हें बताया गया कि इस नियम की समीक्षा 2027 के बाद ही होगी, उससे पहले नहीं Wed, 25 Mar 2026 20:30:24 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi: खाड़ी में 'ट्रंप बम' फुस्स..मुनीर पर ईरान का रेड सिग्नल ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T15:11:03+00:00

Iran Israel War: Hormuz पार नहीं कर सका Pakistan का जहाज! | Mojtaba Khamenei | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T15:15:45+00:00

क्यों छोटे भाई की शादी पहले मानी जाती है अशुभ? #shortsvideo #hindumarriage #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T15:09:51+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ट्रंप का 5 दिन वाला ब्रेक भी बेकार निकला ! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T15:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers