Responsive Scrollable Menu

Maa Katyayani Ki Aarti: नवरात्र के छठे दिन आज मां कात्यायनी की पूजा के समय जरूर करें आरती, दूर होंगे सारे कष्ट

Maa Katyayani Ki Aarti In Hindi: चैत्र नवरात्रि का त्योहार पूरे देश में बहुत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. इस दौरान मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि का हर दिन खास महत्व रखता है और छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित होता है. मां कात्यायनी को शक्ति, साहस और रक्षा की देवी माना जाता है. नवरात्रि के छठे दिन भक्त पूरे विधि-विधान से मां कात्यायनी की पूजा करते हैं. इस दिन व्रत रखा जाता है मां को फूल और प्रसाद अर्पित किया जाता है. लेकिन पूजा तब तक पूरी नहीं मानी जाती जब तक उनकी आरती नहीं की जाती है. मान्यता है कि मां कात्यायनी की आरती करने से रोग, डर और दुख दूर होते हैं. साथ ही व्यक्ति को अपने मन और इंद्रियों पर नियंत्रण रखने की शक्ति मिलती है. इसलिए आज यानी छठे दिन पूजा के बाद मां की आरती जरूर गाएं. 

मां कात्यायनी की आरती ( Maa Katyayani Ki Aarti Lyrics In Hindi) 

जय जय अम्बे जय कात्यायनी।
जय जग माता जग की महारानी॥

बैजनाथ स्थान तुम्हारा।
वहावर दाती नाम पुकारा॥

कई नाम है कई धाम है।
यह स्थान भी तो सुखधाम है॥

हर मन्दिर में ज्योत तुम्हारी।
कही योगेश्वरी महिमा न्यारी॥

हर जगह उत्सव होते रहते।
हर मन्दिर में भगत है कहते॥

कत्यानी रक्षक काया की।
ग्रंथि काटे मोह माया की॥

झूठे मोह से छुडाने वाली।
अपना नाम जपाने वाली॥

बृहस्पतिवार को पूजा करिए।
ध्यान कात्यानी का धरिये॥

हर संकट को दूर करेगी।
भंडारे भरपूर करेगी॥

जो भी माँ को भक्त पुकारे।
कात्यायनी सब कष्ट निवारे॥

मां कात्यायनी का मंत्र (Maa Katyayani Mantra) 

कात्यायनी महामाये, महायोगिन्यधीश्वरी। 
नन्दगोपसुतं देवी, पति मे कुरु ते नमः।।

स्तुति मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु माँ कात्यायनी रूपेण संस्थिता। 
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

छठे दिन करें ये खास उपाय 

अगर आपके विवाह में देरी हो रही हैं तो समस्या से मुक्ति पाने के लिए नवरात्र के छठे दिन विधि-विधान से मां कात्यायनी की पूजा करें और व्रत रखें. देवी को 6 गांठ हल्दी अर्पित करें. पत्ता और नारियल भी चढ़ाएं. ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं और पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं. 

यह भी पढ़ें: Maa Skandmata Ki Aarti: नवरात्र के 5वें दिन पूजा के समय जरूर पढ़ें मां स्कंदमाता की आरती, संतान का जीवन रहेगा खुशहाल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

IND W vs SA W: टीम इंडिया के स्क्वाड का हुआ ऐलान, WPL में धमाल मचाने वाले तूफानी बैटर को मिला चांस

IND W vs SA W: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. टीम इंडिया अफ्रीका के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई की और से 15 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया गया है. इस स्क्वाड की कमान हरमनप्रीत कौर को मिली है. उनके साथ स्मृति मंधाना उपकप्तान की भूमिका में नजर आने वाली हैं. 

टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत 17 अप्रैल 2026 से करने वाली है. इस दौरान टीम 5 टी20 मैच डरबन, जोहान्सबर्ग और बेनोनी में खेलेगी. ये सीरीज आगामी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के मद्देनजर काफी अहम होने वाली है, जो 12 जून से इंग्लैंड की सरजमीं पर खेला जाएगा. उससे पहले ये सीरीज टीम इंडिया का लिए महत्पूर्ण हैं. 

हरमनप्रीत की टीम के पास तैयार की मौका

हरमप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2025 में वनडे वर्ल्ड कप 2026 का खिताब उठाया था. अब भारतीय फैंस महिला टीम से उम्मीद कर रहें होंगे कि वो 2026 में टी20 वर्ल्ड कप की भी चैंपियन बने. इस सीरीज में नए खिलाड़ियों को आजमाया जा रहा है. ऐसे में एक नई बल्लेबाज को टीम इंडिया का मेडन कॉल-अप मिला है.

अनुष्का शर्मा को मिला टीम इंडिया में मौका

दरअसल,साउथ अफ्रीका के साथ अगले महीने में खेली जाने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया में डब्ल्यूपीएल में धमाल मचाने वाली 22 वर्षीय खिलाड़ी को मौका मिला है. अनुष्का शर्मा दाएं हाथ की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं. वो बड़े-बड़े शॉट्स खेलने और तेजी से रन बनाने के लिए जानी जाती हैं.

 

ये भी पढ़ें : IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत 214 पर ढेर, स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने जड़े अर्धशतक

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 के लिए झेला लाखों का नुकसान, PSL छोड़कर इस टीम में शामिल हुआ ये खिलाड़ी

IPL में कई खिलाड़ी चोट के कारण सीजन शुरू होने से पहले ही बाहर हो गए, जिसके चलते कुछ ऐसे खिलाड़ियों की किस्मत खुल गई, जो PSL में खेलने जा रहे थे. इन खिलाड़ियों ने PSL से नाम वापस लेकर IPL में एंट्री की है. Tue, 24 Mar 2026 19:03:08 +0530

  Videos
See all

Donald Trump Resign News: ईरान जंग के बीच ट्रंप का इस्तीफा तय? | Iran America War Update | N18G |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:13:14+00:00

Colombia Air Force Plane Crash: कोलम्बियाई एयरफोर्स का प्लेन क्रैश #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:07:21+00:00

Ghaziabad Viral Video : खाने से पहले ये वीडियो देखें! आलू टिक्की बनाने का खौफनाक सच ! | Street Food #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:15:07+00:00

Kashmir से Iran को मदद, सोना चांदी और कैश से #shorts #viralnews #viralvideo #iranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T14:06:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers