Responsive Scrollable Menu

Ustaad Bhagat Singh BO Collection: 'धुरंधर 2' के सामने मुंह के बल गिरी पवन कल्याण की फिल्म, 5वें दिन की इतनी कमाई

Ustaad Bhag Singh Box Office Ccollection Day 5: साउथ के पावर स्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh) फिल्म का जलवा खत्म होता नजर आ रहा है.19 मार्च को रणवीर सिंह (Ranveer Signh) की धुरंधर 2 के साथ रिलीज हुई इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है. हालांकि इस फिल्म ने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन वीकेंड (Weekend) पर इसका कमाई पर तगड़ा असर देखना मिला था. अब ताजा कलेक्शन यानी पांचवे दिन की बात करें तो उसमे 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. अब तक इस फिल्म ने कुल कमाई सिर्फ 83.47 करोड़ रुपये की है. आइए आपको बताते हैं कि उस्ताद भगत सिंह का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कैसा रहा है. 

पांचवे दिन का कलेक्शन

पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की फिल्मों का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है. फिल्म रिलीज होते है ही टिकट पहले ही सोल्ड आउट हो जाते हैं. ये हम पहले भी देख चुके हैं. 'दे कॉल हिम ओजी' फिल्म इसका जीता जागता उदाहरण है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था और कई बड़े रिकॉर्ड भी तोड़े थे. हाालंकि पवन की 'उस्ताद भगत सिंह' वो जलवा बरकरार रखने में नाकामयाब दिख रही हैं क्योंकि इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तेजी से कम होता जा रहा है. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे (Opening Day) पर 34 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और ये 46,00 स्क्रीन पर लगी थी. इसी के साथ पांचवे दिन यानी 23 मार्च तक इसकी कमाई में 32 करोड़ रुपये से ज्यादा का अंतर हैं.  इंडिया में उस्ताद भगत सिंह ने पांचवे दिन सिर्फ 1.96 करोड़ रुपये का बिजनेज किया है. ऐसे में ये मेकर्स के लिए काफी चौंकाने वाला हो सकता है. इतना ही नहीं इसके शो भी आधे हो गए हैं. 

पहले दिन से लेकर अबतक का कलेक्शन 

उस्ताद भगत सिंह ने पहले दिन 34.75 करोड़ का कलेक्शन किया था और इसके 46,00 से ज्यादा शो लगे थे. वहीं, ऑक्यूपेंसी 69 फीसदी थी. वहीं, दूसरे और तीसरे दिन कमाई में तीन गुना से ज्यादा गिरावट देखने मिली थी. इसके अलावा चौथे दिन 7.50 करोड़ रुपये का भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. अब पांच दिन कमाई धड़ाम से नीचे आ गई है. फिल्म ने अपने पांच दिन 1.96 करोड़ का बिजनेस किया है. इसके अलावा इसकी स्क्रीन में भी कमी आई है जो 2,715 रह गई है. ऐसे में कहा जा सकता है कि ये फिल्म अगर आने वाले दिनों में ऐसा ही प्रदर्शन करती रही तो मेकर्स को बड़ा झटका लग सकता है.

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: पहले मंडे 'धुरंधर 2' ने बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड, सुपरस्टार की मूवी को पछाड़ बनी नंबर 1

कुल कितनी कमाई हुई?

उस्ताद भगत सिंह ने दुनियाभर से अबतक कुल 83.47 रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस ग्रॉस कलेक्शन 73.35 करोड़ रुपये है. जबकि नेट कलेक्शन 62.26 करोड़ रुपये रहा है. वहीं. ओवरसीज ग्रॉस कमाई 10.12 करोड़ रुपये है. सब जोड़कर ये 83.47 करोड़ रुपये होता है. 

धुरंधर के सामने मुंह के बल गिरी!

उस्ताद भगत सिंह फिल्म रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के सामने मुंह के बल गिर गई है. इस मूवी से जो उम्मीद की जा रही थी. अब वो कमाल करती नहीं दिख रही है. धुरंधर 2 ने अपने पांचवे दिन भारत में 65 करोड़ रुपये कमाई की है जो किसी भी फिल्म के लिए बड़ी अचीवमेंट हैं. वहीं उस्ताद भगत सिंह का 1.96 करोड़ रुपये का आंकड़ा दर्शाता है कि धुरंधर 2 ने इसे कमाई के मामले में पटकनी दे दी है. 

फिल्म के बारे में 

उस्ताद भगत सिंह एक्शन-ड्रामा फिल्म है. इसका निर्देशन हरीश शंकर ने किया है. इसमें पवन कल्याण और  श्रीलीला मेन लीड में हैं. जबकि राशि खन्ना का भी इसमें अहम रोल है. फिल्म की स्टोरी की बात करें तो ये एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर पर बेस्ड है जो अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है. इसके अलावा फिल्म में कॉमेडी और हल्का-फुल्का रोमांस भी है.

ये भी पढ़ें: पंडित के कहने पर इस मुस्लिम एक्टर ने बदला था अपना नाम, 'मर्डर' कर मिला फेम, तो 'Kiss' के चलते हो गया बदनाम

Continue reading on the app

'रिंकू सिंह को कप्तान...', IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने KKR को दी अहम सलाह

IPL 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे पर भरोसा जताया है और उन्हें ही टीम का कप्तान बनाए रखा है. पिछले सीजन रहाणे की कैप्टेंसी में KKR का निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिलेगा. मगर, इस बार यकीनन टीम मजबूत वापसी करना चाहेगी. मगर, सीजन के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सलाह दी है कि उन्हें अब रिंकू सिंह को कप्तान के रूप में तैयार करना चाहिए.

रिंकू सिंह को फ्यूचर कैप्टन के रूप में करें तैयार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सलाह दी है कि उन्हें अब रिंकू सिंह को फ्यूचर कैप्टन के रूप में तैयार करना चाहिए. रिंकू एक कमाल के खिलाड़ी हैं, जो 2018 से ही फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं.

मोहम्मद कैफ ने अपने लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो में कहा, "कोलकाता नाइट राइडर्स को रिंकू सिंह को भविष्य के कप्तान के रूप में तैयार करना चाहिए. रिंकू हर फॉर्मेट में खेल सकते हैं. भले ही वो टेस्ट टीम में नहीं हैं, मगर वह तीनों फॉर्मेट में अच्छी बैटिंग कर लेते हैं. मैं यूपी से हूं, इसलिए मुझे पता है कि वो यूपी के लिए क्या करता है. बहुत से बल्लेबाज रन बनाते हैं, लेकिन रिंकू के रन ज्यादातर मैच जिताने वाले होते हैं. वो तैयार हैं और यूपी की कप्तानी भी कर चुके हैं."

रिंकू सिंह संभाल सकते हैं जिम्मेदारी

रिंकू सिंह उत्तर-प्रदेश प्रीमियर लीग में मेरठ मेवरिक्स की कप्तानी करते हैं और उनकी टीम ने ट्रॉफी भी जीती है. मोहम्मद कैफ का मानना है कि रिंकू में कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों को ही अच्छी तरह संभाल सकते हैं.

कैफ ने आगे कहा कि, "रिंकू में मैंटल स्ट्रेंथ है कि वो कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों साथ में संभाल सकें. टीम के पास ऐसा लड़का तैयार है. अब देखना ये है कि रहाणे के बाद क्या वो उसे कप्तान बनाते हैं या सीजन के बीच में ही कप्तानी देते हैं, या पहले उप-कप्तान बना देते हैं. बस उन्हें मौका दो, ये KKR के लिए लंबे समय का फायदा होगा."

2018 से KKR के साथ हैं Rinku Singh

रिंकू सिंह ने 2018 में आईपीएल डेब्यू किया था और तभी से वह कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं. फ्रेंचाइजी ने आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले रिंकू एक शानदार फिनिशर हैं, जो जब तक मैदान पर मौजूद रहते हैं, तो मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी टीम की जीतने की आस बनी रहती है.

रिंकू ने आईपीएल में अब तक कुल 59 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 145.18 की स्ट्राइक रेट और 30.53 के औसत से 1099 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी लगाए हैं.

IPL 2026 में ऐसा है KKR का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के साथ खेलने वाली है. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा मैच 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ, ईडेन-गार्डन्स पर खेलना है. तीसरा मैच 6 अप्रैल को पंजाब किंग्स के साथकोलकाता में ही खेलना है. वहीं, चौथा मैच 9 अप्रैल को सेम वेन्यू पर लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ मुकाबला खेलना है. आपको बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के अभी शुरुआती 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया है.

तारीख मुकाबला वेन्यू समय
29 मार्च 2026 KKR vs Mumbai Indians मुंबई (Wankhede) 7:30 PM
2 अप्रैल 2026 KKR vs Sunrisers Hyderabad कोलकाता (Eden Gardens) 7:30 PM
6 अप्रैल 2026 KKR vs Punjab Kings कोलकाता 7:30 PM
9 अप्रैल 2026 KKR vs Lucknow Super Giants कोलकाता 7:30 PM

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में KKR से खेलता दिखेगा UP का रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, योगी सरकार से मिला खास तोहफा

Continue reading on the app

  Sports

बीच में छिन सकती है रहाणे की गद्दी, रिंकू सिंह कप्तानी का सिंहासन संभालने को कितने तैयार, KKR को चाहिए 'करिश्मा'

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत के साथ ही कप्तानी चर्चा का केंद्र बन गई है. यह बात साफ है कि अंजिक्य रहाने एक अनुभवी और शांत स्वभाव के लीडर हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या वह टी20 जैसे तेज-तर्रार फॉर्मेट में टीम को आगे ले जा सकते हैं.  Tue, 24 Mar 2026 16:43:03 +0530

  Videos
See all

Israel vs Iran | Munir: ईरान के खिलाफ बड़ी साजिश कर रहा है पाकिस्तान बड़ा खुलासा! India vs Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T11:38:14+00:00

Excavator clears debris in Beirut, Lebanon, after Israeli strikes. #Lebanon #Israel #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T11:40:00+00:00

jail से रिहा होने के बाद Election लड़ने के सवाल पर अब क्या बोले Anant Singh? । #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T11:36:56+00:00

KK Goswami News: राम मंदिर को लेकर विपक्षी सरकारों पर बरसे केके गोस्वामी #shorts #ytshorts #ayodhya #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T11:37:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers