Responsive Scrollable Menu

ईरान ने फिर बनाया इजरायली शहर हाइफा को निशाना; न्यूज नेशन के कैमरे में कैद हुई ईरानी मिसाइलें

US Iran War: मध्य पूर्व में हालात अभी भी बेहद खराब बने हुए हैं. जहां अमेरिका और इजरायल अभी भी ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं तो वहीं ईरान भी खाड़ी के देशों के साथ-साथ इजरायल के शहरों को निशाना बना रहा है. ईरान ने इजरायल के हाइफा को एक बार फिर से निशाना बनाया है. न्यूज नेशन की टीम इजरायल में मौजूद है. सोमवार आधी रात ईरान ने हाइफा पर मिसाइल हमला किया. जो न्यूज नेशन के कैमरे में कैद हो गया. ग्राउंड जीरो से न्यूज नेशन के रिपोर्टर राहुल डबास लगातार इस जंग से जुड़ी हुई अपडेट दे रहे हैं.

Continue reading on the app

Swami Ramdev Health Tips: बालों से लेकर स्किन तक की समस्या दूर करेगा ये आसन, स्वामी रामदेव ने बताए इसके फायदे

Swami Ramdev Health Tips: योग की दुनिया में शीर्षासन को आसनों का राजा कहा जाता है क्योंकि इसका नियमित अभ्यास आपको सिर से लेकर पैर तक फायदा पहुंचाता है. इस आसन को करते समय सिर नीचे और पैर ऊपर की तरफ होता है. जिससे ब्लड का सर्कुलेशन पैर से सिर की ओर होता है जिस वजह से पैर, पेट, बाल और स्किन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं. इतना ही नहीं सिर की तरफ खून के बेहतर प्रवाह से सिरदर्द और तनाव के लक्षणों को भी कम किया जा सकता है. हाल ही में स्वामी रामदेव ने अपने फेसबुक लाइव के जरिए शीर्षासन के फायदों के बारे में विस्तार से बताया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.  

यहां देखें लाइव वीडियो

कैसे फायदेमंद है शीर्षासन?

स्वामी रामदेव ने अपने फेसबुक लाइव के जरिए बताया कि योग में शीर्षासन को सबसे महत्वपूर्ण आसनों में गिना जाता है. इसे “आसनों का राजा” भी कहा जाता है. इस आसन में शरीर उल्टा रहता है और सिर जमीन पर टिकता है. इससे शरीर में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है. खासकर दिमाग, स्किन और बालों को इसका सीधा लाभ मिलता है.

स्वामी रामदेव से जानें शीर्षासन के फायदे 

बालों की समस्या में राहत

आजकल बाल झड़ना, डैंड्रफ और समय से पहले सफेद होना आम हो गया है. स्वामी रामदेव वीडियो के जरिए बताते हैं कि शीर्षासन करने से सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है. इससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है. नियमित अभ्यास से बाल मजबूत बनते हैं और झड़ना कम होता है.

त्वचा को बनाता है ग्लोइंग

अगर आपकी त्वचा बेजान दिखती है तो शीर्षासन मदद कर सकता है. इस आसन से चेहरे पर खून का प्रवाह बढ़ता है. इससे स्किन में नैचुरल ग्लो आता है. साथ ही झुर्रियां और पिंपल्स की समस्या भी धीरे-धीरे कम हो सकती है.

दिमाग को करता है शांत

तेज भागती जिंदगी में तनाव आम हो गया है. शीर्षासन करने से दिमाग को शांति मिलती है. यह आसन मानसिक तनाव को कम करता है. इससे फोकस और एकाग्रता भी बेहतर होती है.

पाचन तंत्र को करता है मजबूत

यह आसन पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है. शरीर के अंदरूनी अंग सक्रिय होते हैं. इससे गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है.

हार्मोन बैलेंस में सहायक

शीर्षासन करने से शरीर के हार्मोन संतुलित रहते हैं. यह खासकर महिलाओं के लिए फायदेमंद माना जाता है. इससे शरीर की कई आंतरिक समस्याएं दूर हो सकती हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

स्वामी रामदेव कहते हैं कि शुरुआत में इसे किसी विशेषज्ञ की निगरानी में करें खाली पेट ही अभ्यास करें गर्दन या पीठ की समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह लें.
दीवार के सहारे शुरुआत करना बेहतर है. स्वामी रामदेव के अनुसार, शीर्षासन एक ऐसा योगासन है जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है. बाल, त्वचा और मानसिक स्वास्थ्य के लिए यह बेहद फायदेमंद है. लेकिन इसे सही तरीके से करना जरूरी है. धीरे-धीरे अभ्यास करें और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.

यह भी पढ़ें: Swami Ramdev Health Tips: योग धर्म अपनाने से स्वास्थ्य धर्म का होगा पालन, डिप्रेशन- घबराहट से बचें, स्वामी रामदेव ने दी सलाह

Continue reading on the app

  Sports

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, 31 वर्षीय बल्लेबाज की वापसी

बीसीसीआई की महिला चयन समिति ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। इसके तहत दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। भारतीय महिला टीम का साउथ अफ्रीका दौरा 17 अप्रैल को डरबन से शुरू होगा। 

वहीं इस टी20 सीरीज का आखिरी मैच 27 अप्रैल को बेनोई में खेला जाएगा। बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया की ओर से जारी बयान के अनुसार, भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं, जबकि स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान होंगी। 

इसके अलावा टीम में शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा भी हैं। ऋचा घोष बतौर विकेटकीपर चुनी गईं हैं। उमा छेत्री बैक-अप विकेटकीपर होंगी। बता दें कि, युवा ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा को टीम में पहली बार चुना गया है। 

भारती फुलमाली की वापसी
वहीं भारतीय टीम में 31 वर्षीय भारती श्रीकृष्णा फुलमाली भी हैं। भारती फुलमाली ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 9 मार्च 2019 को गुवाहाटी में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। उस मैच में इंग्लैंड की महिला टी20 टीम एक रन से विजयी रही थी।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, अनुष्का शर्मा।
Tue, 24 Mar 2026 12:34:00 +0530

  Videos
See all

Tel Aviv में जहां गिरी मिसाइल वहां से Rifat Abdullah की Ground Report | Israel Iran War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:12:41+00:00

Israel Iran War: ईरान के इमाम अली अस्पताल को कराया खाली | Hormuz | Trump | Mojtaba | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:14:52+00:00

Cricketer Rinku Singh को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र बाटेंगे CM योगी | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:15:02+00:00

PM Modi on Middle East Tension LIVE: राज्यसभा से पीएम मोदी लाइव | Rajya Sabha | Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:16:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers