Responsive Scrollable Menu

Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: पहले मंडे 'धुरंधर 2' ने बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड, सुपरस्टार की मूवी को पछाड़ बनी नंबर 1

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 इस समय सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और तब से थिएटर्स पर बस इसका ही राज चल रहा है. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी चारो ओर धुरंधर 2 ही छाई हुई है. फिल्म ने कमाई के मामले में भी कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अब रिलीज के 5वें दिन भी रणवीर की फिल्म ने बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है और सुपस्टार की मूवी को भी पछाड़ दिया है. इतना ही नहीं, धुरंधर 2 इस मामले में नंबर 1 में भी पहुंच गई है. तो चलिए जानते हैं फिल्म ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया और अब तक कितनी कमाई कर ली है.

धुरंधर 2 का 5वें दिन का कलेक्शन

आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रिव्यू और ओपनिंग डे में मिलाकर करीब 102.55 करोड़ से शुरुआत की थी. फिर दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपये का कलेकशन किया. फिर विकेंड पर तीसरे दिन  113 करोड़ रुपये और चौथे दिन यानी संडे को फिल्म ने सबसे ज्यादा  114.85 करोड़ रुपये कमाकर इतिहास रच दिया. अब धुरंधर 2 का 5वें दिन की कमाई सामने आ गई है. सैकनिल्क के मुताबिक रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंडे को इस फिल्म ने 65 करोड़ (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5) की कमाई की. इसी के साथ इसका भारत में अब तक का टोटल कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपये हो गया है.

सुपरस्टार की मूवी को पछाड़ बनी नंबर 1

'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge)हर दिन बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. रिलीज के पांचवें दिन यानी मंडे को इसने 65 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ इस फिल्म ने पहले मंडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इसने सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की टाइगर 3  से लेकर र रणबीर कपूर की एनिमल तक को पीछे कर दिया है और नंबर 1 पर पहुंच गई है. कोईमोई के आंकड़े के मुताबकि, धुरंधर 2- 65 करोड़, टाइगर 3- 59.25 करोड़, एनिमल- 44.47 करोड़, बाहुबली 2 (हिंदी)- 40.25 करोड़, गदर 2- 38.70 करोड़ और फिर सलमान खान की ही टाइगर जिंदा है ने  36.54 करोड़ कमाए हैं. 

ये भी पढ़ें- Dhurandhar Vs Dhurandhar 2: धुरंधर 2 और धुरंधर 1 की कमाई में कितना है फर्क? 4 दिन में आसपास भी नहीं कलेक्शन

दुनियाभर में 700 करोड़ किए पार 

फिल्म ने जहां भारत में 500 का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में भी ये कमाई का रिकॉर्ड बना रही है. धुरंधर 2 ने महज 5 दिनों में दुनियाभर में 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.  सैकनिल्क के मुताबिक 5 दिनों में धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 751.97 करोड़ (Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection Day 5)  रुपये हो गया है.  बता दें, डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 के लिए मेकर्स ने लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. वहीं,  फिल्म ने अपना बजट पहले तीन दिनों में ही निकाल लिया है और ये ब्लॉकबस्टर साबित हो गई है.

इन प्लेटफॉर्म पर लीक हुई धुरंधर 2

बता दें, एक तरफ जहां धुरंधर 2 सिनेमाघरों में करोड़ों कमाई कर रही है, तो दूसरी ओर फिल्म कई प्लेटफॉर्म्स पर लीक (Dhurandhar 2 Online Leak) भी हो गई है.  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 रिलीज के चार दिन बाद ही एचडी प्रिंट में ऑनलाइन लीक हो गई है. इसमें तमिल रॉकर्स, फिल्मबस, फिल्मीजिला, मिलयोगी,  बॉली4यू, जैशा मूवीज और 9xमूवीज जैसी गैर-कानूनी वेबसाइट और ऐप शामिल हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कई लोग फिल्म के अहम सीन रिकॉर्ड करके शेयर कर रहे हैं. इंस्टाग्राम, यूट्यूब और ट्विटर पर ऐसे वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. हालांकि, थिएटर से छोटी-सी झलक शेयर करना आम बात है, लेकिन पूरे सीन डालना मेकर्स को बड़े नुकसान में डाल सकता है. लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: रजनीकांत ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ; संन्यास के बाद फिर स्टेज पर दिखें जाकिर खान

Continue reading on the app

US Israel Iran War LIVE Updates: ट्रंप ने वॉर सेक्रेटरी को युद्ध के लिए ठहराया जिम्मेदार

US Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग को 24 दिन बीत चुके हैं. अब कूटनीतिक बातचीत को लेकर हलचल तेज हो चुकी है. इसके साथ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा कि तेहरान के साथ “काफी सकारात्मक और ठोस बातचीत” जारी है. पूरी तरह से तनाव खत्म करने के प्रयास हो रहे हैं. हालांकि ईरान ने ट्रंप के इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है.

दूसरी ओर इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू का कहना है कि ईरान पर हमले पहले की तरह जारी रहने वाले हैं. इस बीच दुनिया की नजर रणनीतिक रूप से बेहद अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट पर टिकी हुई है. कई देशों ने इस रास्ते से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा को तय करने की मांग की है. वैश्विक  तेल आपूर्ति का बड़ा भाग इस मांग से होकर गुजरता है. सैन्य तैयारी के साथ कूटनीतिक बातचीत के दौर में आने वाले समय में हालात किस ओर रुख करेंगे यह देखना दिलचस्प होगा. यहां पर आपको जंग से जुड़े हर ताजा अपडेट्स मिलेंगे. 

Continue reading on the app

  Sports

'धुरंधर' देखने का इंतजाम करो... वर्ल्ड कप विजेता को नहीं मिली टिकट, सुनील गावस्कर सीधा फिल्म के स्टार के पास पहुंचे

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को धुरंधर फिल्म का सीक्वल देखना है लेकिन उनको टिकट नहीं मिल पाया है. फिल्म के अभिनेता राकेश बेदी ने बताया कि उनकी मुलाकात 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य सुनील गावस्कर से हुई. उनसे फिल्म के हिट सीक्वल के लिए टिकट का इंतजाम करने की गुजारिश की. Tue, 24 Mar 2026 10:35:09 +0530

  Videos
See all

Viral News | कोलंबियाई विमान क्रैश 34 लोगों की दर्दनाक मौत | #viralvideo | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T06:12:39+00:00

Iran Israel War: 5 दिन तेल ठिकानों पर हमला नहीं-Trump | #viralvideo #viralnews #warupdate #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T06:14:45+00:00

Iran Israel War: इज़राइल की सैन्य कार्रवाई, लेबनान में हलचल | #viralnews #viralvideo #warnews #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T06:12:11+00:00

Deal पर ईरानी संसद के स्पीकर से बातचीत | #viralnews #viralvideo #iranisraelwar #warupdate #global #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T06:16:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers