तमिलनाडु के प्री-पोल सर्वे में स्टालिन सरकार की वापसी:TVK चीफ विजय अपनी सीट भी हार सकते हैं; असम में आज से भाजपा का चुनावी अभियान
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर अग्नी न्यूज सर्विस (ANS) ने सोमवार को प्री-पोल सर्वे जारी किया। इसमें फिर से DMK सरकार बनने का दावा किया गया है। सर्वे के अनुसार, DMK गठबंधन 44.9% वोट शेयर के साथ 234 में से 180 सीटें जीत सकता है। विपक्षी AIADMK गठबंधन को 54 सीटें मिलने का अनुमान है। इसका वोट शेयर करीब 38.5% बताया गया है। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को 9.7% वोट शेयर मिल सकता है। सर्वे में कहा गया है कि TVK चीफ पेरम्बूर सीट से चुनाव हार सकते हैं। मौजूदा मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे ज्यादा प्रभाव है। सर्वे में शामिल 60% से ज्यादा महिलाएं ₹5000 सहायता योजना के कारण DMK को समर्थन दे सकती हैं। ANS का यह सर्वे 7 फरवरी से 12 मार्च के बीच किया गया। इसमें कुल 1,01,643 लोगों ने अपनी राय दी। इससे पहले AIADMK के नेतृत्व वाले NDA ने सोमवार को सीट बंटवारा फाइनल किया। इसके तहत AIADMK 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा को 27 सीटें मिली हैं। PMK को 18 और AMMK को 11 सीटें दी गई हैं। पांच राज्यों में चुनाव से जुड़े अपडेट्स… असम में आज से शुरू होगा भाजपा का चुनाव अभियान इधर असम में भाजपा-नेतृत्व वाला गठबंधन 24 मार्च से औपचारिक रूप से अपना चुनाव अभियान शुरू करेगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई बड़े नेता रैलियों और बैठकों का नेतृत्व करेंगे। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने 19 मार्च को कहा था कि भाजपा का चुनावी अभियान केंद्रीय नेतृत्व के समर्थन के साथ आक्रामक जनसंपर्क रणनीति पर आधारित होगा। इसमें सीनियर नेताओं की भागीदारी ज्यादा होगी। सरमा ने कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री की करीब 4 से 6 रैलियां और गृह मंत्री की लगभग 8 रैलियां होंगी। मोदी और शाह के अलावा, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य राष्ट्रीय, क्षेत्रीय नेता भी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर प्रचार करेंगे।
Iran calls Trump’s claim of peace talks “fake news” to manipulate markets | BBC News
Donald Trump has announced that his threat to attack Iranian power plants has been put on hold, after what he called “very productive” talks with Iran about “a complete and total resolution of hostilities”. However Iran said no such talks had taken place. The speaker of Iran’s parliament said Trump’s comments were “fake news” and were being used to manipulate the energy markets. The price of oil had plunged after Trump’s comments. Israel’s Prime Minister Benjamin Netanyahu said its attacks on Iran and Lebanon would continue. It has continued its airstrikes on Iran’s capital Tehran. Iran has fired more missiles at the United Arab Emirates and at Saudi Arabia. Reeta Chakrabarti presents BBC News at Ten reporting by James Landale, Gary O'Donoghue, Jeremy Bowen, Chris Mason, Faisal Islam and Caroline Hawley. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






