चार साल के कार्यकाल पर पीएम मोदी ने धामी सरकार को दी बधाई, कहा-विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
Uttarakhand News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर उन्हें और राज्य के नागरिकों को बधाई दी है. अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड 4 सालों में तेजी से विकास और सुशासन की नई पहचान बना है.
आस्था और आध्यत्म की रही है भूमि
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की पहचान को उसकी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ते हुए कहा कि यह देवभूमि सदियों से आस्था, अध्यात्म और परंपराओं की भूमि रही है. यहां की लोक संस्कृति, विभिन्न भाषाएं-बोलियां और सरल जीवनशैली इस राज्य को खास बनाती हैं. उन्होंने कहा कि यह विरासत केवल इतिहास नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के विकास की भी मजबूत नींव है.
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी उत्तराखण्ड के विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रति आपके आत्मीयतापूर्ण शब्दों एवं शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के शब्दों में देवभूमि की अंतर्निहित शक्ति, व्यापक संभावनाओं और उत्तराखण्ड के प्रति उनके विशेष लगाव का… pic.twitter.com/vdWOU0rswd
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 23, 2026
धामी सरकार ने कई महत्वपूर्ण कार्यों में दिखाई तेजी
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड ने पिछले वर्षों में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों में तेजी दिखाई है. उन्होंने चार धाम ऑल वेदर रोड परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे चारधाम यात्रा पहले से अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो रही है. इसके साथ ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन परियोजना का भी जिक्र किया, जो राज्य में रेल संपर्क को मजबूत करेगी और लोगों की आवाजाही को आसान बनाएगी.
इन कामों को भी पीएम मोदी ने सराहा
पीएम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने के प्रयासों की भी सराहना की. प्रधानमंत्री के अनुसार, इन इलाकों में सड़क और अन्य सुविधाओं के विकास से न केवल सुरक्षा मजबूत हुई है, बल्कि वहां के लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार आया है. साथ ही, शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी उन्होंने तारीफ की. इससे पर्यटन सीजन लंबा हुआ है और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं. उन्होंने कहा कि इन पहलों का एक बड़ा फायदा यह भी है कि इससे पहाड़ी क्षेत्रों से हो रहे पलायन को रोकने में मदद मिल रही है.
जब लोगों को अपने ही क्षेत्र में रोजगार और सुविधाएं मिलती हैं, तो वे बाहर जाने के बजाय अपने गांव-शहर में ही रहकर विकास में योगदान देते हैं. इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होती है.
स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की नीति का किया जिक्र
अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य सरकार द्वारा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की नीति की सराहना की. उन्होंने कहा कि इससे छोटे उद्यमियों और कारीगरों को नई पहचान और बाजार मिल रहा है. इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन और डिजिटल व हरित विकास जैसे प्रयासों को भी उन्होंने बेहद सराहनीय बताया.
आपदा प्रबंधन क्षेत्र में भी क्षमता हो रही मजबूत
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में लगातार अपनी क्षमता मजबूत कर रहा है. पहाड़ी राज्य होने के कारण यहां प्राकृतिक आपदाओं का खतरा अधिक रहता है, लेकिन बेहतर तैयारी और योजनाओं के जरिए इन चुनौतियों का सामना किया जा रहा है. उन्होंने राज्य की सतत विकास (सस्टेनेबल डेवलपमेंट) के प्रति प्रतिबद्धता को भी सराहा.
उत्तराखंड वासियों को दी शुभकामनाएं
अंत में प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि अमृत काल में विकसित भारत के निर्माण में उत्तराखंड की भूमिका और अधिक मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि राज्य को आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है. प्रधानमंत्री ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड नई उपलब्धियां हासिल करेगा और विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा.
यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: सीएम धामी ने अपने पास रखे सबसे ताकतवर विभाग, मंत्रियों में बंटवारे के पीछे क्या है रणनीति?
Rajinikanth On Dhurandhar 2: क्या फिल्म है… अब तो मेगास्टार ने भी कर दी धुरंधर 2 की तारीफ, डायरेक्ट को कहा दिया ‘बॉक्स ऑफिस का बाप’
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















