Responsive Scrollable Menu

IMD ने जारी किया अलर्ट, बारिश, तूफान और ठंड ने बढ़ाई टेंशन; यहां जानें कल का अपडेट

Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में इस समय मौसम सामान्य से अलग व्यवहार कर रहा है. आमतौर पर मार्च के महीने में गर्मी बढ़ने लगती है, लेकिन इस बार कई राज्यों में ठंडी सुबह, बादल और बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इसका मुख्य कारण सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और अलग-अलग क्षेत्रों में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन हैं.

उत्तर भारत में क्या होगा असर?

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 23 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. 26 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे इन राज्यों में फिर से बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिल सकते हैं.
इसके अलावा, अगले 5 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 4 से 7 डिग्री तक बढ़ सकता है.

उत्तर प्रदेश में बढ़ेगा तापमान

उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ तापमान तेजी से बढ़ेगा. पश्चिमी यूपी में अगले 4 दिनों में 4 से 7 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है. पूर्वी यूपी में यह बढ़ोतरी 7 से 10 डिग्री तक हो सकती है.

राजस्थान में बारिश और तूफान का अलर्ट

राजस्थान के कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 25 मार्च को और फिर 26 मार्च से पूर्वी राजस्थान में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है. जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर जैसे शहरों में मौसम खराब रह सकता है.

मध्य भारत में भी बदलेगा मौसम

छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में अगले 5 दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ेगा. 25 मार्च से यहां भी आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जो कई दिनों तक जारी रहेगा.

पूर्वी भारत में तेज आंधी और ओलावृष्टि

झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हाल ही में ओले गिरे हैं. 24 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है. 26 मार्च से फिर एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे बारिश और तूफान जारी रहेंगे.

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो रही है और आने वाले दिनों में भी जारी रहने की संभावना है. यहां तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

महाराष्ट्र और गुजरात में भी असर

महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और नागपुर जैसे इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा. महाराष्ट्र में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. इसके अलावा गुजरात में भी 2 से 4 डिग्री तक तापमान बढ़ेगा. आंतरिक महाराष्ट्र में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें: Weather Update: मार्च महीने में क्यों लग रही ठंड? दिल्ली-एनसीआर में 10 डिग्री तक लुढ़का पारा - जानें क्या है मौसम के इस यू-टर्न की वजह

दक्षिण भारत में गर्मी और बारिश दोनों

केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मौसम मिला-जुला रहेगा. कुछ इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है. अगले 5 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. इस बार मार्च में मौसम काफी असामान्य बना हुआ है. जहां एक तरफ कुछ क्षेत्रों में तापमान बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में बारिश और ठंडक बनी हुई है. आने वाले दिनों में भी देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने फिर मारा यू-टर्न, बारिश से गिरा तापमान, जानें आने वाले दिनों हाल

यह भी पढ़ें: Weather Update: 20 राज्यों में IMD का हाई अलर्ट, बारिश और आंधी के साथ-साथ ओले पड़ने की भी आशंका

Continue reading on the app

चीनी मंत्री ने भविष्य के उद्योगों के नवोन्मेषी विकास को तेज करने पर बल दिया

बीजिंग, 23 मार्च (आईएएनएस)। चीन विकास मंच 2026 के वार्षिक सम्मेलन में चीनी उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ली लछेंग ने कहा कि चीन भविष्य के उद्योगों के नवोन्मेषी विकास को तेज करेगा, समग्र योजना और दूरदर्शी रूपरेखा को और बेहतर बनाएगा, प्रौद्योगिकी पूर्वानुमान तंत्र को सुदृढ़ करेगा तथा भविष्य के उद्योगों के पायलट क्षेत्रों के व्यवस्थित निर्माण को आगे बढ़ाएगा।

उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय क्षेत्रों को अपने तुलनात्मक लाभों का उपयोग करते हुए विशिष्ट और अनुकूलित तरीके से भविष्य के उद्योगों के विकास के लिए मार्गदर्शन मिलेगा।

ली लछेंग ने कहा कि चीन ने भविष्य के उद्योगों को सक्रिय रूप से पोषित और विकसित किया है तथा इस दिशा में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके अनुसार, भविष्य के उद्योगों के लिए देश की प्रमुख रणनीति लगातार परिपक्व हो रही है, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों की आपूर्ति निरंतर मजबूत हुई है, उद्यमों की जीवंतता में वृद्धि हुई है और समूचा पारिस्थितिकी तंत्र भी निरंतर अनुकूलित हो रहा है।

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि भविष्य के उद्योग किसी एक देश का “एकल प्रयास” नहीं, बल्कि वैश्विक नवाचार सहयोग का “सामूहिक प्रयास” हैं, और चीन विश्वभर के देशों के साथ तकनीकी नवाचार के लाभ साझा करते हुए भविष्य के उद्योगों के विकास और समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए मिलकर काम कर रहा है। साथ ही, बहुराष्ट्रीय निगम भी भविष्य के औद्योगिक परिदृश्य में सक्रिय रूप से एकीकृत हो रहे हैं।

भविष्य की दिशा पर प्रकाश डालते हुए ली लछेंग ने कहा कि चीनी उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भविष्य के उद्योगों के लिए तकनीकी आपूर्ति को और सशक्त करेगा, मौलिक तथा अग्रणी तकनीकी सफलताओं के लिए व्यवस्थित रूप से योजना बनाएगा और क्वांटम प्रौद्योगिकी, जैव-विनिर्माण, हाइड्रोजन ऊर्जा और परमाणु संलयन ऊर्जा, मस्तिष्क-कंप्यूटर इंटरफेस, एकीकृत बुद्धिमत्ता और 6जी जैसे क्षेत्रों में सफलताओं को आगे बढ़ाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रालय वैश्विक नवाचार नेटवर्क में सक्रिय रूप से एकीकृत होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: जसप्रीत बुमराह क्यों अचानक पहुंचे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस? क्या है BCCI का प्लान

Jasprit bumrah bcci coe: आईपीएल 2026 से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ी खबर है। बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस  पहुंचे हैं। 

ईएसपीएनक्रिकइंफो को पता चला है कि बुमराह मुख्य रूप से स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर काम करने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में काम करने का प्लान बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने इस साल जुलाई में भारत के इंग्लैंड के व्हाइट बॉल दौरे को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जहां वे 5 T20 और तीन वनडे खेलेंगे। 

बुमराह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे
समझा जाता है कि बुमराह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बॉलिंग जारी रखेंगे और जल्द ही मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ेंगे ताकि वे आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेलने के लिए तैयार हो सकें, जो 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ़ होम गेम है।

बुमराह ने टी20 विश्व कप में शानदार गेंदबाजी की थी
बुमराह ने हाल ही में भारत के घर में टी20 विश्व कप के खिताब का बचाव करने में अहम रोल निभाया था। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। भारत ने फाइनल 96 रन से जीता था, जिसमें बुमराह ने अपने चार ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

बुमराह, जो अपने आईपीएल करियर में सिर्फ़ मुंबई इंडियंस के लिए खेले हैं, ने 148 मैचों में 186 विकेट लिए हैं और मुंबई के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले लसिथ मलिंगा से सिर्फ़ 9 विकेट पीछे हैं।

इस बीच, मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है क्योंकि वे रिकॉर्ड छठा आईपीएल टाइटल जीतने की कोशिश में हैं। उन्होंने पिछली बार 2020 में ट्रॉफी जीती थी और 2013 में पहली बार टाइटल जीतने के बाद से यह उनका सबसे लंबा इंतज़ार है।

Wed, 25 Mar 2026 16:07:13 +0530

  Videos
See all

Middle East War News: मिडिल ईस्ट जंग पर मुकेश खन्ना ने कही बड़ी बात ! #shorts #ytshorts #trump #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:39:43+00:00

On The Spot | Pakistan Documentry । Pakistan में शिया आबादी कितनी है? #onthespot #pakistan #shia #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:40:02+00:00

Kim Jong-Putin Alliance: 2024 में पुतिन-किम के बीच क्या डील हुई? #shorts #kimjongun #putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:44:50+00:00

Strait Of Hormuz News: ईरान के सुप्रीम लीडर पर क्या बोले मुकेश खन्ना ? #shorts #ytshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:42:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers