ईरान युद्ध के कारण वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत: आरबीआई बुलेटिन
नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मासिक बुलेटिन में कहा गया कि मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध और वैश्विक बाजारों में बढ़ती अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। 2025-26 के लिए जीडीपी के दूसरे अग्रिम अनुमान भी इस मजबूती को दर्शाते हैं।
आरबीआई बुलेटिन के मुताबिक, फरवरी में देश की आर्थिक गतिविधियों में तेजी देखने को मिली। महंगाई (सीपीआई) में बढ़ोतरी खाद्य और पेय पदार्थों की वजह से हुई। सिस्टम में नकदी (लिक्विडिटी) पर्याप्त बनी रही और व्यापारिक क्षेत्र को मिलने वाली वित्तीय सहायता में भी बढ़ोतरी हुई। साथ ही भारत के विदेशी मुद्रा भंडार भी इतने मजबूत हैं कि बाहरी झटकों से बचाव कर सकें।
रिपोर्ट में कहा गया कि मध्य पूर्व में युद्ध और अमेरिका द्वारा व्यापार जांच शुरू किए जाने से वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा, आयात शुल्क और सप्लाई चेन को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।
घरेलू स्तर पर, भारत की कच्चे तेल पर निर्भरता को देखते हुए स्थिति पर नजर रखना जरूरी है। हालांकि, आरबीआई ने कहा कि समय के साथ भारत की अर्थव्यवस्था बाहरी झटकों को झेलने में ज्यादा सक्षम हुई है, जिसकी वजह मजबूत ग्रोथ, बेहतर आर्थिक आधार और मजबूत विदेशी सेक्टर है।
ऊर्जा सुरक्षा के मामले में भारत ने अपने तेल आयात के स्रोतों में विविधता लाई है और रिफाइनिंग क्षमता भी बढ़ाई है। युद्ध शुरू होने के बाद सरकार ने कई कदम उठाए हैं ताकि वैश्विक सप्लाई में आई बाधाओं का असर कम किया जा सके और घरेलू संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल हो सके।
आरबीआई ने यह भी सुझाव दिया कि इकोनॉमिक स्टेबलाइजेशन फंड बनाने से सरकार को ऐसे वैश्विक संकटों से निपटने के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहारा मिल सकता है।
जीडीपी के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में आर्थिक वृद्धि मजबूत बनी हुई है, जिसमें घरेलू मांग का बड़ा योगदान है। निजी खपत और निवेश दोनों मजबूत रहे हैं। तीसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी।
फरवरी में शहरी और ग्रामीण दोनों बाजारों में मांग मजबूत रही। कम टैक्स, खरीफ फसल से आय और शादी के सीजन ने इसमें मदद की। इस दौरान टू-व्हीलर, पैसेंजर वाहन और ट्रैक्टर की बिक्री फरवरी में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वहीं कृषि क्षेत्र भी मजबूत रहा और वित्त वर्ष 2026 में खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर रहने का अनुमान है।
वैश्विक स्तर पर, मध्य पूर्व के तनाव के कारण तेल और गैस की सप्लाई बाधित हुई, जिससे कमोडिटी और वित्तीय बाजारों में उतार-चढ़ाव बढ़ गया। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने इसे वैश्विक तेल बाजार के इतिहास की सबसे बड़ी सप्लाई बाधा बताया है।
ब्रेंट क्रूड की कीमतों में भी भारी उतार-चढ़ाव देखा गया, जो 78 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 112.2 डॉलर तक पहुंच गई। इसके अलावा एल्यूमिनियम और यूरिया जैसे औद्योगिक उत्पाद भी प्रभावित हुए।
आरबीआई बुलेटिन में कहा गया कि ऊर्जा संकट का असर वित्तीय बाजारों पर भी पड़ा। मार्च में शेयर बाजारों में गिरावट आई, खासकर उन देशों में जो ऊर्जा आयात पर निर्भर हैं। बॉन्ड मार्केट में भी बदलाव देखने को मिला और अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ। ऐसे माहौल में दुनिया के बड़े केंद्रीय बैंकों ने फरवरी-मार्च के दौरान ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया और सतर्क रुख अपनाया।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
IMD ने जारी किया अलर्ट, बारिश, तूफान और ठंड ने बढ़ाई टेंशन; यहां जानें कल का अपडेट
Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में इस समय मौसम सामान्य से अलग व्यवहार कर रहा है. आमतौर पर मार्च के महीने में गर्मी बढ़ने लगती है, लेकिन इस बार कई राज्यों में ठंडी सुबह, बादल और बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इसका मुख्य कारण सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और अलग-अलग क्षेत्रों में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन हैं.
उत्तर भारत में क्या होगा असर?
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 23 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. 26 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे इन राज्यों में फिर से बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिल सकते हैं.
इसके अलावा, अगले 5 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 4 से 7 डिग्री तक बढ़ सकता है.
उत्तर प्रदेश में बढ़ेगा तापमान
उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ तापमान तेजी से बढ़ेगा. पश्चिमी यूपी में अगले 4 दिनों में 4 से 7 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है. पूर्वी यूपी में यह बढ़ोतरी 7 से 10 डिग्री तक हो सकती है.
राजस्थान में बारिश और तूफान का अलर्ट
राजस्थान के कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 25 मार्च को और फिर 26 मार्च से पूर्वी राजस्थान में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है. जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर जैसे शहरों में मौसम खराब रह सकता है.
मध्य भारत में भी बदलेगा मौसम
छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में अगले 5 दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ेगा. 25 मार्च से यहां भी आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जो कई दिनों तक जारी रहेगा.
पूर्वी भारत में तेज आंधी और ओलावृष्टि
झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हाल ही में ओले गिरे हैं. 24 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है. 26 मार्च से फिर एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे बारिश और तूफान जारी रहेंगे.
पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश
असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो रही है और आने वाले दिनों में भी जारी रहने की संभावना है. यहां तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
महाराष्ट्र और गुजरात में भी असर
महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और नागपुर जैसे इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा. महाराष्ट्र में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. इसके अलावा गुजरात में भी 2 से 4 डिग्री तक तापमान बढ़ेगा. आंतरिक महाराष्ट्र में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
दक्षिण भारत में गर्मी और बारिश दोनों
केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मौसम मिला-जुला रहेगा. कुछ इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है. अगले 5 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. इस बार मार्च में मौसम काफी असामान्य बना हुआ है. जहां एक तरफ कुछ क्षेत्रों में तापमान बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में बारिश और ठंडक बनी हुई है. आने वाले दिनों में भी देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने फिर मारा यू-टर्न, बारिश से गिरा तापमान, जानें आने वाले दिनों हाल
यह भी पढ़ें: Weather Update: 20 राज्यों में IMD का हाई अलर्ट, बारिश और आंधी के साथ-साथ ओले पड़ने की भी आशंका
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















