Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड में इस बार भी लड़कियों का बोलबाला, ये हैं टॉपर्स
Bihar Board Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मुख्यालय में परिणाम की घोषणा की. इस मौके पर बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे.
छात्र अपना रिजल्ट https://interbiharboard.com और https://www.bsebexam.com पर देख सकते हैं.
पिछले 8 वर्षों में बेहतर रहा रिजल्ट का ट्रेंड
इस साल कुल पास प्रतिशत 85.19 रहा. पिछले साल 2025 में यह 86.50 प्रतिशत था. 2024 में 87.21 और 2023 में 83.73 प्रतिशत रिजल्ट रहा था.
13 लाख से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट 25 दिन में
इस साल 13 लाख 4 हजार 200 छात्रों का रिजल्ट मूल्यांकन शुरू होने के 25 दिनों के अंदर जारी कर दिया गया. परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी तक हुई थी. वहीं कॉपियों का मूल्यांकन 27 फरवरी से शुरू हुआ. करीब 69 लाख कॉपियों और OMR शीट की जांच के बाद रिजल्ट तैयार किया गया.
तीनों संकाय में टॉपर्स घोषित
तीनों संकाय में टॉप 5 में कुल 26 छात्र शामिल हैं. इसमें 19 छात्राएं और 7 छात्र हैं. विज्ञान संकाय में आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक यानी 96.20 प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया. कला संकाय में निशु कुमारी ने 479 अंक यानी 95.80 प्रतिशत के साथ टॉप किया.
वाणिज्य संकाय में अदिति कुमारी ने 480 अंक यानी 96.00 प्रतिशत के साथ पहला स्थान प्राप्त किया.
फर्स्ट डिवीजन में सबसे ज्यादा छात्र
कुल 85.19 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. 5 लाख 16 हजार 928 छात्र फर्स्ट डिवीजन में पास हुए. 5 लाख 11 हजार 744 छात्र सेकेंड डिवीजन में पास हुए. 82 हजार 425 छात्र थर्ड डिवीजन में सफल हुए.
छात्राओं ने फिर मारी बाजी
इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा. कुल 6 लाख 70 हजार 971 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं. इनमें से 5 लाख 78 हजार 611 छात्राएं पास हुईं. छात्राओं का पास प्रतिशत 86.23 रहा. वहीं 6 लाख 33 हजार 229 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. इनमें 5 लाख 32 हजार 486 छात्र पास हुए. छात्रों का पास प्रतिशत 84.09 रहा.
तीनों संकाय में छात्राएं आगे
तीनों संकाय में छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से ज्यादा रहा. कला में छात्राएं 84.53 प्रतिशत पास. छात्र 79.78 प्रतिशत. वाणिज्य में छात्राएं 94.31 प्रतिशत. छात्र 92.45 प्रतिशत. विज्ञान में छात्राएं 88.79 प्रतिशत. छात्र 86.56 प्रतिशत.
सरकारी योजनाओं का दिखा असर
बोर्ड के अनुसार छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन के पीछे सरकार की योजनाएं अहम हैं. मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना. पोशाक योजना. इंटर प्रोत्साहन योजना और किशोरी स्वास्थ्य योजना जैसी योजनाओं से शिक्षा में सुधार हुआ है.
| संकाय | कुल छात्र | पास छात्र | पास प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| विज्ञान संकाय | 6,14,710 | 5,37,609 | 87.46% |
| कला संकाय | 6,61,610 | 5,47,537 | 82.76% |
| वाणिज्य संकाय | 27,721 | 25,800 | 93.07% |
शांतिपूर्ण तरीके से हुई परीक्षा
इंटर परीक्षा 1762 केंद्रों पर कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई. बोर्ड ने बेहतर परीक्षा संचालन को इसका श्रेय दिया है.
यह भी पढ़ें: RBSE 10th Result 2026: कब जारी होगा राजस्थान 10वीं बोर्ड का रिजल्ट?rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऐसे कर सकेंगे चेक
अफ्रीकी एथलीटों का चीन के वुहान मैराथन में वर्चस्व
बीजिंग, 23 मार्च (आईएएनएस)। वर्ष 2026 वुहान मैराथन दौड़ प्रतियोगिता 22 मार्च को मध्य चीन के हुपेइ प्रांत की राजधानी वुहान में आयोजित हुई। अफ्रीकी एथलीटों ने पूर्ण मैराथन दौड़ के पुरुष और महिला वर्गों के पहले तीन स्थान प्राप्त किए।
केन्याई एथलीट जोन म्बुरु मुइरुई ने 1 घंटे 10 मिनट 16 सेकंड के समय के साथ पुरुष वर्ग का खिताब जीता, जबकि केन्याई महिला एथलीट वेरोनिचाह न्जेरी मैना ने 2 घंटे 24 मिनट 14 सेकंड के समय के साथ महिला वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया और इस प्रतियोगिता का नया रिकार्ड भी स्थापित किया।
चीनी एथलीट हे च्ये ने 2 घंटे 10 मिनट 56 सेकंड के रिजल्ट के साथ पुरुष वर्ग का चौथा स्थान प्राप्त किया और चीनी खिलाड़ी चु छिंग ने 2 घंटे 24 मिनट 14 सेकंड के साथ महिला वर्ग का चौथा स्थान हासिल किया।
इस साल वुहान मैराथन का प्रारंभिक स्थल यांगत्सी नदी के उत्तर में स्थित था और फिनिशिंग लाइन यांगत्सी नदी के दक्षिण में थी। प्रतियोगिता का मार्ग वुहान के सात केंद्रीय डिस्ट्रिक्ट से गुजरा, जिसने शानदार नदी, विशाल झील और बृहद वुहान शहर के दृश्य दिखाए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















