द ग्रेट एस्केप: सुरंग, साहस और सजा! द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फरारी की कहानी
नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। नाजी जर्मनी के कड़े सुरक्षा वाले युद्धबंदी शिविर स्टालाग लुफ्ट तृतीय से 70 से अधिक मित्र राष्ट्रों के सैनिकों का सुरंग बनाकर भाग निकलना इतिहास में द ग्रेट एस्केप के नाम से दर्ज है। 24 मार्च 1944 की रात हुई ये साधारण फरारी नहीं थी, बल्कि महीनों की गुप्त योजना, इंजीनियरिंग कौशल और असाधारण साहस का परिणाम थी।
इस अभियान के पीछे ब्रिटिश वायुसेना के अधिकारी रोजर बुशेल का दिमाग था, जिन्हें “बिग एक्स” कहा जाता था। उन्होंने एक साथ तीन सुरंगें—टॉम, डिक और हैरी—खोदने की योजना बनाई, ताकि अगर एक पकड़ी जाए तो दूसरी का इस्तेमाल किया जा सके। कैदियों ने बिस्तरों के तख्तों, खाने के डिब्बों और साधारण औजारों से लगभग 100 मीटर लंबी सुरंग बनाई, जिसमें हवा के लिए पाइप, रोशनी के लिए अस्थायी बिजली और मिट्टी छुपाने के जटिल तरीके अपनाए गए।
भागने में कुल 76 कैदी सफल हुए, लेकिन यह आजादी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। नाजी शासन का नेतृत्व कर रहे एडोल्फ हिटलर के आदेश पर पकड़े गए 50 कैदियों को बाद में गोली मार दी गई—जो युद्ध कानूनों का गंभीर उल्लंघन था और बाद में युद्ध अपराध माना गया।
इस घटना का सबसे विश्वसनीय विवरण पॉल ब्रिकहिल की किताब द ग्रेट एस्केप में मिलता है। ब्रिकहिल खुद भी उसी शिविर में कैदी थे। वे लिखते हैं कि यह फरारी सिर्फ भागने के लिए नहीं थी, बल्कि दुश्मन को यह दिखाने के लिए थी कि कैदियों का मनोबल नहीं टूटा है—यह आजादी से ज्यादा, प्रतिरोध का प्रतीक था।
इसी भावना को रोजर बुशेल के एक कथन में भी देखा जाता है, जो अक्सर उद्धृत किया जाता है—हमारा कर्तव्य सिर्फ भागना नहीं, बल्कि जितने अधिक जर्मन संसाधनों को इसमें उलझाना है, उतना ही युद्ध में योगदान देना है।
इस तरह “द ग्रेट एस्केप” सिर्फ एक साहसी कहानी नहीं, बल्कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मनोबल, रणनीति और प्रतिरोध की एक अनोखी मिसाल बन गई। जिस पर 1963 में एक फिल्म भी बनी और जबरदस्त कमाई भी की थी।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
अभिषेक-हेड ही नहीं, SRH के इस तूफानी बल्लेबाज पर भी रहेगी फैंस की नजर, IPL 2026 से पहले बल्ले से मचाया धमाल
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. इस टूर्नामेंट के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. आईपीएल में जब भी किसी टीम की सबसे मजबूत बैटिंग लाइन-अप की बात होती है तो सनराइजर्स हैदराबाद की चर्चा जरूर होती है. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की ओपनिंग जोड़ी विरोधी टीमों की टेंशन ऐसे ही बढ़ा देती है. वहीं मीडिल ऑर्डर में सनराइजर्स हैदराबाद के पास ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे खतरनाक बल्लेबाज हैं. अब आईपीएल 2026 शुरू होने से क्लासेन ने बल्ले से धमाल मचाया है.
SRH के विस्फोटक खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन ने बल्ले से मचाया धमाल
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले अपने होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में इंट्रा स्क्वाड प्रैक्टिस मैच खेल रही है. पहले इंट्रा स्क्वाड प्रैक्टिस मैच में हेनरिक क्लासेन का बल्ला जमकर बोला. उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली. उन्होंने लंबे-लंबे छक्के लगाए.
SRH की खतरनाक का बैटिंग लाइन-अप
हेनरिक क्लासेन कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं वो सभी जानते हैं. पिछले कुछ सीजन की तरह आईपीएल 2026 में भी सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग लाइन-अप सबसे खतरनाक लग रही है, क्योंकि SRH के टीम में अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन के अलावा 23 वर्षीय विस्फोटक खिलाड़ी सलिल अरोड़ा भी शामिल हैं, जो किसी भी गेंदबाजी अटैक को ध्वस्त कर सकते हैं.
Out of action for a while, Heinrich Klassen is warming up well ???? #SRH #IPL2026pic.twitter.com/NpKbTMDjqO
— Cricbuzz (@cricbuzz) March 23, 2026
Some terrific batting on display in the first innings from SRH A ????
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 21, 2026
The run chase begins now. SRH B need 254 to win!
Tune in to our Intra Squad Game 1 right away - https://t.co/DYRbCWb50f
SRH के युवा खिलाड़ी ने लगातार 5 गेंद पर जड़े छक्के
सनराइजर्स हैदराबाद के इस पहले इंट्रा स्क्वाड प्रैक्टिस मैच में अभिषेक शर्मा ने 94 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि 23 वर्षीय खिलाड़ी सलिल अरोड़ा ने सिर्फ 16 गेंदों पर 47 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान सलिल अरोड़ा ने लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर सनसनी मचा दी.
…and we all loved it ????
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 15, 2026
[Salil Arora] pic.twitter.com/KNilbOlm5g
SRH ने हेनरिक क्लासेन को किया था रिटेन
आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बार फिर से हेनरिक क्लासेन को रिटेन किया था. वहीं IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले भी सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ रुपये में रिटेन किया था और वो SRH के सबसे महंगे रिटेन खिलाड़ी बने थे. आपको बता दें कि SRH ने IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में हेनरिक क्लासेन को 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा था. तब से वो सनराइजर्स हैदराबाद का अहम खिलाड़ी बने हुए हैं. क्लासेन ने कई बार हैदराबाद के लिए मैच विनिंग पारी खेली और टीम को जीत दिलाई है. आईपीएल 2026 में भी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए वो एक बार फिर से धमाल मचाते नजर आएंगे.
आईपीएल 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वाड
पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामेंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स.
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का शेड्यूल
28 मार्च 2026 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, चिन्नास्वामी स्टेडियम
2 मार्च 2026 - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, ईडन गार्डन्स
5 अप्रैल 2026 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स - राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम
11 अप्रैल 2026 - पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुल्लांपुर स्टेडियम
यह भी पढ़ें: PSL छोड़ IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बना ये विदेशी कप्तान, RR में सैम करन को किया रिप्लेस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















