Fact Check: लेबनान में ‘अमेरिकी बेस’ पर ईरान के अटैक का वायरल वीडियो एआई-निर्मित
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। मिसाइल गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध से जोड़ते हुए शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि लेबनान में ईरान ने ‘अमेरिकी बेस’ पर मिसाइल से हमला किया और यह वीडियो […]
The post Fact Check: लेबनान में ‘अमेरिकी बेस’ पर ईरान के अटैक का वायरल वीडियो एआई-निर्मित appeared first on Vishvas News.
Gold Silver Price Fall: भरभराकर गिरे सोने और चांदी के दाम, एक दिन में इतने हजार कम हो गई कीमत
Gold Silver Price Fall: सोना और चांदी दो ऐसी धातुएं हैं जो प्राचीन काल से ही लोगों की पसंद का जरिया रही हैं. हालांकि बीते कुछ वक्त में इसकी कीमतों में तेजी से उछाल देखने को मिला है. यही कारण है कि ये लगातार आम आदमी की पहुंच से दूर हो रही थीं. लेकिन आपको बता दें कि जो लोग गोल्ड या सिल्वर खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी सामने आई है. दरअसल एक ही दिन में गोल्ड की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. जी हां 10 हजार रुपए से ज्यादा प्रति तोला रेट कम हुए हैं. आइए जानते हैं कि 23 मार्च 2026 को क्या है 10 ग्राम सोने के ताजा दाम.
क्या है गोल्ड के 1 तोला का रेट
गोल्ड खरीदने वालों के लिए बता दें कि 23 मार्च 2026 को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम 1,35,650 रुपए है. जबकि बीते दिन ये कीमत 1,45,970 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. यानी एक दिन में 10,320 रुपए प्रति तोला कीमतों में कमी देखने को मिली है. जो अब तक की सबसे बड़ी गिरावट कही जा सकती है. वहीं 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो ये 1,24,350 रुपए प्रति 10 ग्राम बना हुआ है. वहीं अगर आप 18 कैरेट में गोल्ड खरीदते हैं तो आपको सिर्फ 101740 रुपए ही खर्च करना होंगे.
कैसे खरीदें सस्ता सोना?
सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं तो आपको कैरेट यानी शुद्धता से थोड़ा समझौता करना होगा. दरअसल बीते कुछ वक्त में सोने की कीमतें काफी ज्यादा बढ़ चुकी हैं. बीते 6 महीने में ही गोल्ड के रेट में 30 से 40 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है. ऐसे में जेवर आदि बनवाने के लिए आपको काफी ज्यादा खर्च करना पड़ता है. ऐसे में अगर आप कैरेट से समझौता करें यानी 22 की जगह 18 या फिर 16 कैरेट में गोल्ड के आभूषण बनवाएं तो आपको ज्यादा खर्च नहीं करना होगा. ऐसे में आप कम बजट में भी गोल्ड की खरीदारी कर सकते हैं. बता दें कि सरकार ने अब 9 कैरेट गोल्ड को भी बीएस मान्यता दे दी है.
क्या है सिल्वर के दाम
एक गोल्ड में रेट गिरे हैं तो दूसरी तरफ युद्ध के बीच चांदी की कीमतें भी भरभरा कर गिरी हैं. एक ही दिन में प्रति किलो चांदी पर 15000 रुपए की कमी दर्ज की गई है. यानी आपको बता दें कि सिर्फ सोमवार यानी 23 मार्च 2026 को सिल्वर 2,30000 पर पहुंच गई है. जो बीते दिन 2,45000 रुपए थी. बता दें कि 420000 के ऑल टाइम हाई के बाद ये सिल्वर में सर्वाधिक गिराटव मानी जा रही है. करीब-करीब चांदी में 2 लाख रुपए से ज्यादा की गिरावट दर्ज की जा चुकी है.
(नोट- कीमतें गुड्स रिटर्न के माध्यम से ली गई हैं.)
डिस्क्लेमर:यह खबर केवल जानकारी देने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है. सोना-चांदी या किसी भी प्रकार के निवेश से जुड़ा फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें. बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है और कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है. इस लेख में दी गई जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी निवेश के लिए News Nation या लेखक जिम्मेदार नहीं होंगे. निवेश करने से पहले अपने स्तर पर पूरी जांच-पड़ताल करना जरूरी है.
यह भी पढ़ें - Gold Silver Price Drop: नव वर्ष के पहले ही दिन धड़ाम हुए सोने-चांदी के दाम, ये रहे लेटेस्ट रेट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Vishvasnews
News Nation





















