Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 में नए लुक में दिखेंगी 2 टीमें, यहां डालिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों की जर्सी पर नजर...

IPL 2026 की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. लगभग सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ उनके कैंप में जुड़ चुके हैं और प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहा रहे हैं. 28 मार्च को सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा, जो चिन्नास्वामी में होगा. इससे पहले सभी 10 टीमें अपनी-अपनी जर्सी लॉन्च कर चुकी हैं. कई टीमों की जर्सी में थोड़े-बहुत बदलाव हुए हैं, जबकि एक टीम ने तो जर्सी का रंग ही बदल दिया है, तो आइए आईपीएल 2026 से पहले सभी 10 टीमों की जर्सी पर डालते हैं एक नजर...

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 सीजन के लिए अपनी नई जर्सी जारी कर दी है. यह जर्सी पारंपरिक पीले रंग में है, जिसमें अशोक लेलैंड मुख्य प्रायोजक के रूप में शामिल है. इस नई जर्सी में आकर्षक डिजाइन के साथ 'Yellove' थीम को जारी रखा गया है.

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण किया है, जो वाइब्रेंट केसरिया बेस पर आधारित है. 'Play with Fire' थीम पर आधारित इस जर्सी में आगे की तरफ काले रंग की आग की लपटों जैसी डिजाइन, पोलो-स्टाइल कॉलर और कंधों पर आकर्षक डिटेलिंग दी गई है, जो टीम के आक्रामक अंदाज को दर्शाती है.

कोलकाता नाइट राइडर्स

IPL 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की नई जर्सी "Lines of Legacy" थीम पर आधारित है, जो क्लासिक पर्पल और गोल्ड रंग को बनाए रखती है. इसमें बोल्ड मोशन लाइन्स, सुनहरे रंग के एक्सेंट और टीम लोगो के ऊपर 3 स्टार्स हैं.

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन की जर्सी सामने आ चुकी है, जो 'टाइगर स्पिरिट' से प्रेरित है. इस जर्सी में गहरे रॉयल ब्लू बेस के साथ निचले हिस्से पर लाल रंग के टाइगर-स्ट्राइप ग्रेडिएंट्स हैं, जो निडरता को दर्शाते हैं. यह नई किट एक तेज, बोल्ड और संतुलित लुक प्रदान करती है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

IPL 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नई जर्सी उनके प्रतिष्ठित लाल र नेवी ब्लू रंगों के संयोजन को बरकरार रखती है, लेकिन अब इसमें 2025 का पहला खिताब जीतने के प्रतीक के रूप में क्रेस्ट के ऊपर एक गोल्डन स्टार को जोड़ा गया है. PUMA द्वारा डिजाइन की गई इस जर्सी में ग्रेडिएंट ट्रांजिशन और माइक्रो जोमैट्रिक बिजली के पैटर्न हैं और नया टाइटल स्पॉन्सर 'Nothing' है.

गुजरात टाइटंस

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस की जर्सी उनके पारंपरिक गहरे नीले रंग को बरकरार रखते हुए अधिक आधुनिक और आक्रामक डिज़ाइन में है. इसमें कंधों और बाजुओं पर गोल्ड कलर की डिटेलिंग और शर्ट पर बिजली की गड़गड़ाहट के जौमैट्रिक पैटर्न दिए गए हैं, जो टीम की ताकत दर्शाते हैं.

राजस्थान रॉयल्स

IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स की नई जर्सी में नेवी ब्लू और सिग्नेचर पिंक का आकर्षक ड्यूल-टोन ग्रेडिएंट डिजाइन है. यह जर्सी गहरे नीले रंग से शुरू होकर नीचे की ओर चमकीले गुलाबी रंग में बदलती है, जिस पर माइक्रो ग्राफिक डिटेलिंग है. यह डिजाइन आधुनिकता और पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति का मिश्रण है, जो टीम के 'हल्ला बोल' अंदाज को दर्शाता है.

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स ने IPL 2026 के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च की है, जो गहरे लाल बेस के साथ नीले एक्सेंट का कॉम्बिनेशन है. इस जर्सी में कंधों, बॉडर्स और कॉलर पर नीला रंग है. मुख्य डिजाइन में सामने की तरफ शेर का मोटिफ है, जो कमर से नीचे डायमंड-शेप्ड पैटर्न में बदल जाता है.

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की नई जर्सी उनके क्लासिक डार्क ब्लू और गोल्ड कलर का एक मॉडर्न सीजन है, जिसमें लहरदार पैटर्न और 'M' मोटिफ शामिल है. यह 2020 की चैंपियन जर्सी जैसी दिखती है, जिसमें कंधे पर गोल्ड फॉइल और सुनहरे रंग की लहरें समुद्र व टीम की ऊर्जा को दर्शाती हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स

IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी पूरी तरह से बदली हुई दिख रही है.  लाल, नीले और सुनहरे रंगों का मिश्रण है. यह नया डिजाइन लखनऊ और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है, जहाँ रंग, शिल्प और रीति-रिवाज रोजमर्रा की जिंदगी को आकार देते हैं.

ये भी पढ़ें: अभिषेक-हेड क्या कम थे जो SRH को मिल गया एक और तूफानी बल्लेबाज, IPL 2026 से पहले 23 वर्षीय खिलाड़ी ने मचाई सनसनी

Continue reading on the app

क्या फ्रिज में रखा हुआ खाना बार-बार गर्म करना सही है? जानिए सेहत पर इसका क्या असर पड़ता है और स्टोरेज का सही तरीका

Food Storage Tips: फ्रिज में रखा खाना बार-बार गर्म करना आसान जरूर लगता है, लेकिन यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इससे खाने के पोषक तत्व कम हो जाते हैं और बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं. कुछ फूड जैसे चावल, चिकन और हरी सब्जियां बार-बार गर्म करने से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं. सही तरीका यही है कि खाना एक बार ही गर्म करें और सही तरीके से स्टोर करें. छोटी सावधानियां अपनाकर आप खुद को फूड पॉयजनिंग और पेट की समस्याओं से बचा सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

एक ही दिन में दो टीमें बिकीं: राजस्थान के बाद आरसीबी का हुआ सौदा, 16700 करोड़ में बिकी फ्रेंचाइजी, जानें नया मालिक कौन?

Royal challengers bengaluru sale: आईपीएल इतिहास में एक और बड़ा रिकॉर्ड बन गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी को करीब 1.78 अरब डॉलर (लगभग 16,660 करोड़ रुपये) में एक बड़े कंसोर्टियम ने खरीद लिया। यह डील मौजूदा मालिक यूनाइटेड स्पिरिट्र्स लिमिटेड ने आधिकारिक तौर पर घोषित की।

इस कंसोर्टियम में आदित्य बिरला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन की BXPE रणनीति शामिल है। इस ऑल-कैश डील के बाद आरसीबी की पुरुष और महिला दोनों टीमें अब इस नए समूह के स्वामित्व और संचालन में होंगी।

लखनऊ-गुजरात फ्रेंचाइजी की वैल्यू से ज्यादा में हुआ सौदा
यह सौदा इसलिए भी खास है क्योंकि इसकी कीमत 2021 में बेची गई लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस की संयुक्त वैल्यू से भी ज्यादा है। इससे साफ है कि आईपीएल फ्रेंचाइजी की ब्रांड वैल्यू तेजी से बढ़ रही।

पहले डियाजियो के पास था मालिकाना हक
दरअसल, पिछले साल नवंबर में डियाजियो ने संकेत दिए थे कि वह RCB में अपनी हिस्सेदारी की समीक्षा कर रही है, क्योंकि क्रिकेट उसका मुख्य कारोबार नहीं है। इसके बाद बिक्री की प्रक्रिया शुरू हुई और अब यह डील पूरी हो गई है। हालांकि, अंतिम तौर पर इस सौदे को बीसीसीआई और प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी मिलना बाकी है।

2008 में 111 मिलियन डॉलर में आरसीबी बिकी थी
आरसीबी आईपीएल की शुरुआत 2008 से ही जुड़ी हुई टीम है। उस समय इसे विजय माल्या के नेतृत्व वाले यूनाइटेड ब्रेवरीस ग्रुप ने करीब 111.6 मिलियन डॉलर में खरीदा था। इसके अलावा 2023 में RCB ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) की टीम को भी 901 करोड़ रुपये में खरीदा था।

नए कंसोर्टियम ने भी इस डील को लेकर उत्साह जताया है। उनके अनुसार, RCB की मजबूत ब्रांड पहचान, बेंगलुरु से गहरा जुड़ाव और दुनिया भर में फैला फैन बेस इसे एक खास फ्रेंचाइजी बनाता है। कंसोर्टियम ने कहा कि वे टीम को मैदान के अंदर और बाहर नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस नए समूह में आर्यमन बिड़ला को चेयरमैन और सत्यन गजवानी को वाइस-चेयरमैन बनाया जाएगा। वहीं, यूएसएल के सीईओ प्रवीण सोमेश्वर ने कहा कि RCB आज आईपीएल और WPL की सबसे सफल और लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक बन चुकी है।

यह डील एक बार फिर दिखाती है कि भारतीय क्रिकेट और खासकर आईपीएल की आर्थिक ताकत लगातार बढ़ रही है और आने वाले समय में इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है।

Wed, 25 Mar 2026 13:01:06 +0530

  Videos
See all

Sushant Sinha | News Ki Pathshala | ऊर्जा संकट से एनर्जी लॉकडाउन? LPG Crisis | Hindi News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T07:45:33+00:00

News Ki Pathshala Live | Iran Missile Attack On Israel | इजरायल में तबाही ! | War News | Iran Arrack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T07:47:11+00:00

Petrol Crisis In India: Nagpur में पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें से हुआ Traffic Jam #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T07:40:00+00:00

Middle East War : Israel ने ईरान के हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई की खाई कसम | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T07:46:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers