'मुंबई इंडियंस आईपीएल की बेस्ट टीम है...', इरफान पठान ने CSK से तुलना पर दिया बड़ा बयान
IPL 2026 के शुरू होने से पहले भविष्यवाणियों का दौर चल रहा है. तमाम दिग्गज खिलाड़ी बता रहे हैं कि इस सीजन कौन सी टीमें टॉप-4 में पहुंच सकती हैं, तो कौन सी टीम ट्रॉफी उठा सकती है. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने उस फैंचाइजी के बारे में बताया है, जो IPL 2026 में बेस्ट है. साथ ही उन्होंने इसके पीछे की उस वजह के बारे में भी बताया है, जिसके चलते वह इस टीम को बेस्ट बता रहे हैं.
मुंबई और चेन्नई के बीच हमेशा रहती है बहस
IPL की 2 सबसे सफल फ्रेंचाइजियां मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स हैं. दोनों ही टीमों ने 5-5 ट्रॉफी जीती हैं. ऐसे में क्रिकेट के गलियारों में अक्सर इस मुद्दे पर बहस होती है कि इन दोनों में से बेस्ट टीम कौन सी है.
इरफान पठान ने जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए कहा, “सीएसके ने 2010 से आईपीएल खिताब जीतना शुरू किया. उन्होंने 2010 और 2011 में लगातार खिताब जीते और ऐसा करने वाली पहली टीम बनी. लेकिन जब मुंबई इंडियंस ने 2013 से जीतना शुरू किया, तो वे हर दूसरे साल जीतते रहे. फिर उन्होंने 2019 और 2020 में लगातार आईपीएल ट्रॉफी जीती.”
मुंबई इंडियंस ने टीम इंडिया को दिए हैं मैच विनर्स
मुंबई इंडियंस में हमेशा से ही मैच विनर खिलाड़ी रहे हैं, जो टीम इंडिया के लिए भी खेले. मुंबई ने हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को तलाशा और तराशा, जो पिछले काफी समय में भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
इरफान पठान ने आगे कहा, "मुझे मुंबई इंडियंस के बारे में जो बात सबसे अच्छी लगती है, वह है भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान है. उन्होंने भारतीय टीम के लिए जितने मैच विनर खिलाड़ी दिए हैं, उनकी संख्या कमाल की है. यह कैसे संभव है? सबसे पहले, आप अपनी फ्रेंचाइजी को बड़ा बनाते हैं. दूसरा, आप अपनी टीम के साथ नतीजे देते हैं. अभी भी, मुंबई इंडियंस के पास पिछले सीजन में एक शानदार टीम थी जो आसानी से ट्रॉफी जीत सकती थी, लेकिन अलग-अलग कारणों से वे ऐसा नहीं कर पाए."
इरफान पठान ने बताया क्यों बेस्ट है मुंबई इंडियंस
इरफान पठान का मानना है कि मुंबई इंडियंस की टीम बेस्ट है, क्योंकि उनके पास मौजूदा समय में 4 इंडियन कैप्टन हैं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि चेन्नई खुद को बेस्ट टीम मानती है.
इरफान ने आगे कहा, "सीएसके के पास 4 भारतीय कप्तान नहीं हैं, जो कि मुंबई इंडियंस के पास हैं. इस लिहाज से, एक टीम बनाने और एक बड़े लक्ष्य में योगदान देने के मामले में, मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे महान टीम है. मुझे पता है कि CSK हमेशा खुद को महान कहेगी, क्योंकि उसने भी पांच ट्रॉफियां जीती हैं. इसमें कोई शक नहीं है. इस पर बहस हमेशा होती रहेगी और यह एक जायज बहस है, लेकिन मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस के पास अपरहैंड है क्योंकि उन्होंने भारतीय क्रिकेट को इतने सारे शानदार क्रिकेटर और युवा प्रतिभाएं दी हैं."
ये भी पढ़ें: 'मुझे ऋषभ पंत पर पूरा भरोसा है...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 शुरू होने से पहले कर दिया साफ
दिव्यांका त्रिपाठी की बेबी शॉवर की फोटोज हुईं 'Leak', 'मॉम टू बी' के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो
Divyanka Tripathi Baby Shower Photos Leak: टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई है. खास बात ये है कि एक्ट्रेस विवेक दहिया से शादी के 10 साल बाद मां बनने जा रही हैं. ऐसे में कपल की खुशी का ठिकाना नहीं है, वहीं उनके फैंस भी काफी खुश हैं. इस बीच अब दिव्यांका के बेबी शॉवर की फोटोज सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं. चलिए देखते हैं.
'मॉम टू बी' के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो
दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने कुछ दिनों पहले ही कंफर्म किया है कि वो पेरेंट्स बनने वाले हैं. इसी बीच एक्ट्रेस के बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक (Divyanka Tripathi Baby Shower Photos) हो गई हैं. तस्वीरों में दिव्यांका त्रिपाठी रेड कलर के सूट-सलवार में नजर आ रही हैं. तो वहीं, विवेक ब्लू शर्ट और पेंट पर कैजुअल लुक में दिखें. दोनों इस दौरान बेहद खुश नजर आए. इस दौरान दिव्यांका ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ झलक रहा है.
ये भी पढ़ें- दिव्यांगा त्रिपाठी ने बेबी बंप किया फ्लॉन्ट, पति विवेक संग शेयर की मैटरनिटी फोटोज
दोस्तों ने सेलिब्रेट किया बेबी शॉवर
दिव्यांका और विवेक के इस बेबी शॉवर फोटोज में ये कपल अपने दोस्तों संग नजर आएं. जिस तरह से ये कपल सिंपल लुक में दिखा तो ऐसे में लग रहा है कि ये सेलिब्रेशन उनके किसी दोस्त ने आयोजित किया था. इस सेलिब्रेशन के दौरान दिव्यांका और विवेक अपने दोस्तों के संग मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दिए. वहीं, खबरें हैं कि ये कपल खुद भी बेबी शॉवर होस्ट करने की प्लानिंग कर रहा है. हालांकि अभी तक कुछ कंफर्म खबर सामने नहीं आई है.
कपल ने शेयर की थी मैटरनिटी फोटोज
वहीं, हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक संग मैटरनिटी फोटोज शेयर की थी. जिसमें उनका बेबी बंप भी नजर आया था. इस दौरान व्हाइट कलर की ड्रेस में दिव्यांका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी. वहीं, उन्होंने अपने लुक को एकदम सिंपल रखा था. एक्ट्रेस ने मैचिंग पर्ल इयररिंग और नेकलेस पेयरअप किया. वहीं, बालों को उन्होंने वेवी हेयरस्टाइल में रखा. वहीं, विवेक दहिया ने भी व्हाइट शर्ट और पैंट पहनी. प्रेग्नेंसी (Divyanka Tripathi Pregnant) के साथ-साथ इस कपल ने अनाउंसमेंट की है कि वो अपना नया यूट्यूब चैनल शुरू करने जा रहे हैं.
छह महीने तक छिपाए रखी प्रेग्नेंसी
दिव्यांका ने कुछ दिनों पहले विक्की लालवानी संग बात करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात की थी. इस दौरान उन्होंने बताया था कि उन्होंने छह महीने तक प्रेग्नेंसी को छुपाए रखा था. एक्ट्रेस ने बताया था, 'मेरी बेबी ड्यू (डिलीवरी की उम्मीद) जून में है. विवेक अभी ही बेबी चाहते हैं और हमने कोशिश की थी और हो ऐसा हो गया. हमें आशीर्वाद मिला. इस प्रेग्नेंसी से हमारे माता-पिता भी बहुत खुश है. मैंने सबसे पहले अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में विवेक को बताया और उसके बाद पेरेंट्स को पता चला. हम छह महीने तक इस प्रेग्नेंसी को छुपाने में कामयाब रहे. प्रेग्नेंसी के दौरान मैं बाहर बहुत कम जाती थी.' ृ
ये भी पढ़ें- Divyanka Tripathi Net Worth: रियल लाइफ में मम्मी बनने जा रहीं 'इशी मां', कभी बेचती थी कबाड़, जानें नेटवर्थ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























