ईरान से जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप का दो दिवसीय चीन दौरा तय, जिनपिंग के साथ होगी अहम बैठक
Trump China visit: ईरान के साथ चल रही जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चीन जाने का कार्यक्रम तय किया गया है. राष्ट्रपति ट्रंप 14-15 मई को चीन की यात्रा पर जाएंगे. जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी. ट्रंप ने खुद इस यात्रा की जानकारी दी. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि, ईरान में अमेरिकी सैन्य अभियानों के चलते इस बहुप्रतीक्षित मुलाकात को स्थगित करना पड़ा था.
Bangladesh Accident: बांग्लादेश में सड़क हादसे में 23 लोगों की मौत, यात्रियों से भरी बस के नदी में गिरने से मची अफरा-तफरी
Bangladesh Accident: बांग्लादेश में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है. यहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई, जिस वजह से 23 लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई यात्री अब भी लापता हो गए हैं. घटना बांग्लादेश के राजबाड़ी इलाके की है. हादसे में मारे गए लोगों की सूची में कई महिलाएं भी शामिल हैं. अब भी कई लोग लापता है, जिन्हें ढूंढने की कवायद शुरू हो गई है.
अब जानें आखिर क्या है पूरा मामला
शुरुआती जानकारी के अनुसार, ढाका जा रही बसें जैसे ही एक फेरी पर चढ़ रही थी, तभी यूटिलिटी फेरी ने उसे टक्कर मार दी. अचानक हुए इस टक्कर की वजह से ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया, जिस वजह से बस पर उसका नियंत्रण हटा और बस अनियंत्रित होकर सीधे पद्मा नदी में जा गिरी.
लोगों ने तैरकर बचाई जान
हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कुछ यात्रियों ने किसी प्रकार से तैरकर अपनी जान बचा ली. वहीं, जिन लोगों को तैरना नहीं आता था, उन्हें स्थानीय लोगों और रेस्क्यू फोर्सेज ने बचा लिया.
बांग्लादेश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Bangladesh Violence: बांग्लादेशी हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के खिलाफ अमेरिका में प्रदर्शन, 20 से अधिक शहरों में सड़कों पर उतरे लोग
30 फीट गहरी खाई में डूब गई थी बस
हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों और बस में सवार लोगों ने तुरंत पुलिस, एंबुलेंस और दमकल विभाग को दी. सूचना मिलते ही सभी विभाग दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए. उन्होंने एक मिनट गंवाए बिना राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया. बस करीब 30 फीट की गहराई में डूब गई थी. बस को निकालने के लिए गोताखोरों के साथ-साथ अतिरिक्त टीमों को भी जुटना पड़ गया.
बांग्लादेश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Bangladesh Violence: बांग्लादेश में एक और हिंदू व्यक्ति की हत्या का प्रयास, भीड़ ने पहले घेर कर मारा फिर जिंदा जला दिया
खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में हुई परेशानी
मौके पर मौजूद दमकल विभाग के अधिकारी सोहेल राणा ने स्थिति के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि क्रेनों की मदद से लोगों को बसों से बाहर निकाला गया है. शवों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. उन्होंने बताया कि मौसम खराब था, जिस वजह से रेस्क्यू फोर्सेज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
बांग्लादेश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Bangladesh Elections: बांग्लादेश में ये हिंदू नेता भी बन सकते हैं मंत्री, रहमान सरकार में मिल सकती है अहम जिम्मेदारी
लापता लोगों को ढूंढने की कवायद जारी
राणा का कहना है कि बुधवार आधी रात में बस को बाहर निकालते वक्त 14 और लोगों के शव मिले थे. अब तक तुल 23 लोगों के शव बरामद हो गए हैं. राणा ने बताया कि हादसे की भयावहता इसी बात से लगाई जा सकती है कि हादसे के बाद से कई लोग लापता हैं, जो रेस्क्यू फोर्सेज के प्रयास के बाद भी अब तक नहीं मिल पाएं हैं. तलाशी अब भी जारी है.
बांग्लादेश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Bangladesh Elections: बांग्लादेश में मतदान केंद्रों के 400 गज के दायरे में फोन के इस्तेमाल पर रोक, विरोध में उतरा जमात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation













.jpg)








