कौन है वह शख्स जिसने कैबिनेट मीटिंग में PM मोदी के सामने दिया प्रजेंटेशन? ईरान युद्ध के बीच तय हुआ 'मिशन सेफ इंडिया'
Who is TV Somanathan: ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट बैठक में 'मिशन सेफ इंडिया' पर बड़ा फैसला लिया गया. कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन ने वैश्विक हालात और उससे निपटने की रणनीति पर प्रजेंटेशन दिया. सरकार ने आम नागरिकों को महंगाई और संकट से बचाने के लिए कई अहम कदमों पर चर्चा की. आइए इस खबर में जानते हैं टी.वी. सोमनाथन के बारे में.
रसोई गैस के बाद पेट्रोल-डीजल की मारामारी, कोल्हापुर में फैली ये कैसी दहशत
महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में गैस सिलेंडरों के बाद अब पेट्रोल और डीजल को लेकर अफवाह ने लोगों में दहशत फैला दी. बीती देर रात जिले के ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई बंद होने की खबर फैलते ही लोग घबरा गए और बड़ी संख्या में पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे. सप्लाई खत्म होने के डर से लोगों ने पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी लाइनें लगा दीं. कई जगहों पर हालात ऐसे हो गए कि देर रात तक भारी भीड़ बनी रही और लोगों में जल्द से जल्द ईंधन भरवाने की होड़ मच गई. भुदरगढ़ और कागल तालुकों में स्थिति ज्यादा गंभीर देखने को मिली. यहां देर रात तक पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक भीड़ न लगाएं. अधिकारियों के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य है और किसी तरह की कमी नहीं है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















