मथुरा की रहने वाली सपना सिंह का एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सपना पर्पल कलर की साड़ी में नजर आ रही है. जैसे बैकग्राउंड में 'कजरा रे' गाना बजना शुरू होता है, वो घूंघट ओढ़ लेती हैं और बड़े ही एनर्जी के साथ डांस करना शुरू कर देती हैं. वो म्यूजिक के बीट पर अपने कमरिया को भी खूब लचका रही हैं. इस दौरान उनके चेहरे का स्माइल किसी का भी दिल जीत लेगा. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.
Summer Eye Care Tips: गर्मियों में तेज धूप, धूल और गर्म हवाएं आंखों के लिए कई समस्याएं पैदा कर सकती हैं. इस मौसम में आई फ्लू, ड्राई आई, एलर्जी और सनबर्न का खतरा बढ़ जाता है. इन परेशानियों से बचने के लिए आंखों की साफ-सफाई, पर्याप्त पानी पीना और UV-प्रोटेक्टिव चश्मा पहनना बेहद जरूरी है. अगर परेशानी ज्यादा हो, तो डॉक्टर से मिलकर कंसल्ट करें.
आईपीएल 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर कई सवाल उठे थे। यहां तक कि यह चर्चा भी तेज हो गई थी कि फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर सकती। लेकिन अब टीम के मालिक संजीव गोयनका ने इन सभी अटकलों पर साफ बयान देते हुए पंत का खुलकर समर्थन किया।
संजीव गोयनका ने कहा कि पंत को उनके एक खराब सीजन के आधार पर जज करना सही नहीं। उन्होंने टीम के खराब प्रदर्शन की वजह खिलाड़ियों की चोटों को बताया। गोयनका के मुताबिक, अगर कप्तान के पास उसके चार प्रमुख गेंदबाज ही उपलब्ध नहीं हों, तो उससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करना गलत है।
LSG ने पंत को 27 करोड़ में खरीदा था दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में पंत को 27 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा था। लेकिन वह इस कीमत के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके। पंत ने पूरे सीजन में 13 पारियों में सिर्फ 269 रन बनाए और टीम भी लगातार दूसरे साल प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई।
कप्तान पर टीम का भरोसा कायम हालांकि, इन आंकड़ों के बावजूद गोयनका का भरोसा अपने कप्तान पर कायम है। उन्होंने कहा कि पंत पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ टीम के लिए खेलते हैं और हमेशा अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करते हैं। ऐसे में उनसे ज्यादा कुछ उम्मीद करना गलत होगा।
रिटेंशन को लेकर चल रही अटकलों पर भी गोयनका ने हंसते हुए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी खबरें सिर्फ व्यूज के लिए होती हैं और इनका कोई आधार नहीं है। उन्होंने साफ कर दिया कि फ्रेंचाइजी पंत को लेकर पूरी तरह सकारात्मक है।
अगर पंत के IPL करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक 125 मैचों में 3553 रन बनाए हैं। उनका औसत 34.16 और स्ट्राइक रेट 147.61 रहा है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली को दर्शाता है।
अब सभी की नजर आईपीएल 2026 पर टिकी है, जहां पंत के पास खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स अपने अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में करेगी।
कुल मिलाकर, टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि पंत पर उनका भरोसा बरकरार है। आने वाला सीजन उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरी टीम के लिए बेहद अहम साबित होने वाला है।