Responsive Scrollable Menu

नेमार का वर्ल्ड कप खेलने का सपना लगभग खत्म:ब्राजील फुटबॉल फेडरेशन के साथ विवाद गहराया; अनसेलोटी से भी नहीं मिले, फिटनेस पर भी सवाल

नेमार का 2026 वर्ल्ड कप खेलने का सपना लगभग खत्म: ब्राजील फुटबॉल फेडरेशन के साथ विवाद गहराया; अनसेलोटी से भी नहीं मिले, फिटनेस पर भी सवाल नेमार जूनियर के 2026 फीफा वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीदें अब लगभग खत्म होती नजर आ रही हैं। नेमार ने पहले संकेत दिए थे कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है, लेकिन ब्राजील फुटबॉल फेडरेशन (CBF) के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए ऐसा संभव होता नहीं दिख रहा है। सीएनएन ब्राजील की रिपोर्ट के अनुसार,CBF के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि नेमार का टीम में चयन अब “अत्यंत जटिल” हो गया है और यह लगभग नामुमकिन सा लगता है। वार्म-अप मैचों से बाहर, वीडियो में जताई निराशा कुछ दिन पहले ही ब्राजील कोच कार्लो एंसेलॉटी ने आगामी वर्ल्ड कप वार्म-अप मैचों (फ्रांस और क्रोएशिया के खिलाफ) के लिए टीम घोषित की, जिसमें नेमार का नाम नहीं था। नेमार ने साओ पाउलो में एक इवेंट पर कहा कि वे डिसअपॉइंटेड और सैड हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी फिटनेस पर काम करने और टीम में वापसी की इच्छा जताई। लेकिन CBF के अंदर ये रिएक्शन अच्छा नहीं लिया गया। कोच कार्लो अनसेलोटी का अपमान भारी पड़ा हाल ही में एक ऐसी घटना हुई जिसने नेमार की टीम में वापसी के रास्ते लगभग बंद कर दिए। ब्राजील के हेड कोच कार्लो अनसेलोटी विशेष रूप से नेमार का खेल देखने के लिए सांतोस FC और मिरासोल के बीच मैच देखने पहुंचे थे। अनसेलोटी ने इसके लिए प्राइवेट जेट लिया और आखिरी समय में यात्रा की ताकि वे नेमार की फिटनेस का आकलन कर सकें। हालांकि, नेमार उस मैच में 'वर्कलोड मैनेजमेंट'का हवाला देकर नहीं खेले। इतना ही नहीं, उन्होंने कोच से मिलने या उनसे बात करने की भी कोई कोशिश नहीं की। बोर्ड इसे अनुशासनहीनता और कमिटमेंट की कमी मान रहा है। फिटनेस और सांतोस एफसी के लिए खराब प्रदर्शन नेमार की फिटनेस लंबे समय से टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। सांतोस FC के लिए खेलते हुए भी वे लगातार चोटिल रहे हैं और मैदान पर कम ही नजर आए हैं। 2023 में घुटने की गंभीर चोट के बाद से वे नियमित रूप से मैच नहीं खेल पा रहे हैं। CBF के अधिकारियों का मानना है कि इंटरनेशनल स्तर के बड़े टूर्नामेंट के लिए जिस मैच फिटनेस की जरूरत होती है, नेमार फिलहाल उसके करीब भी नहीं हैं। बार-बार लगने वाली चोटों के कारण बोर्ड का भरोसा भी उन पर कुछ कम हुआ है। ब्राजील के कोच कार्लो अनसेलोटी ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा कि नेमार वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बन सकते हैं, लेकिन इसके लिए उनका 100% फिट होना जरूरी है। फिलहाल वे पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। अनसेलोटी ने यह भी कहा कि नेमार को ट्रेनिंग और मैच खेलकर अपनी फिटनेस और प्रदर्शन के जरिए खुद को साबित करना होगा। क्या अब भी है वापसी की कोई उम्मीद? हालांकि नेमार के पास अभी सांतोस के लिए इस सीजन में कुछ मैच बचे हैं, जहाँ वे अपनी फॉर्म और फिटनेस साबित कर सकते हैं। लेकिन फेडरेशन के भीतर चल रही चर्चाओं को देखें तो उनकी वापसी किसी चमत्कार से कम नहीं होगी। जानकारों का कहना है कि कोच और फेडरेशन अब युवा खिलाड़ियों पर फोकस कर रहे हैं और नेमार के व्यवहार ने उनकी स्थिति और खराब कर दी है। 34 साल के नेमार ब्राजील के ऑल-टाइम टॉप स्कोरर हैं (79 गोल), लेकिन इंजरी ने उनकी करियर को प्रभावित किया है। ------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आकाशदीप की जगह सौरभ दुबे KKR में शामिल हुए:अब तक IPL डेब्यू नहीं किया; हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट पर फैसला बाकी IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीजन शुरू होने से पहले ही 10 खिलाड़ी या तो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं या शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। पूरी खबर

Continue reading on the app

सेंसेक्स में 1500 अंक की गिरावट:73,100 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 450 अंक टूटा; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 23 मार्च को बड़ी गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1500 अंक की गिरावट के साथ 73,100 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 450 अंक की गिरावट है, ये 22,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, ऑटो, FMCG और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में आज गिरावट है। बाजार गिरने की 3 बड़ी वजहें… एशियाई बाजार में गिरावट अमेरिकी बाजार में 20 मार्च को गिरावट रही क्रूड की कीमतें 1% बढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल हुईं अमेरिका और इजराइल की ईरान के साथ जारी जंग के बीच आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ब्रेट क्रूड आज 1% से ज्यादा बढ़कर 108 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतें 156 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। भारतीय बाजार में FIIs की बिकवाली विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) ने 20 मार्च को ₹5,518 करोड़ की नेट बिकवाली की। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने इस दौरान ₹5,706 करोड़ की खरीदारी की। अब तक मार्च में FIIs ₹86,780 करोड़ निकाल चुके हैं। वहीं DIIs ने ₹101,168 करोड़ की खरीदारी की है। शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी इससे पहले शुक्रवार यानी 20 मार्च को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 325 अंक (0.44%) चढ़कर 74,532 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 112 अंक (0.49%) की तेजी रही, यह 23,114 पर बंद हुआ था।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: कप्तानों को है दिक्कत, फिर भी आईपीएल में जारी रहेगा ये नियम

IPL 2026: 10 टीमों के कप्तान मुंबई में कैप्टंस मीटिंग के लिए मिले. ज्यादातर कप्तानों ने बीसीसीआई के एक नियम पर आपत्ति जताई लेकिन ये नियम अब भी जारी रहेगा. Wed, 25 Mar 2026 22:04:00 +0530

  Videos
See all

DasTak: 72 घंटे बाद जंग रुकेगी या और भीषण होगी? | US Israel Iran War Updates | Trump | Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T17:45:46+00:00

Jodhpur में पकड़ा गया ISIS एजेंट | spy agent | Rajasthan | Pakistan | Viral | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T17:44:15+00:00

ट्रंप की रेटिंग गिरी और अब NATO के बाद किस दोस्त ने ट्रंप को धकिया दिया?| News Ki Pathshala |tnnb #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T17:44:44+00:00

DasTak: जानिए Iran War से जुड़ी 10 बड़ी खबरें | US Israel Iran War Updates | Trump | Israel | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T17:43:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers