Responsive Scrollable Menu

Bangladesh Accident: बांग्लादेश में सड़क हादसे में 23 लोगों की मौत, यात्रियों से भरी बस के नदी में गिरने से मची अफरा-तफरी

Bangladesh Accident: बांग्लादेश में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है. यहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई, जिस वजह से 23 लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई यात्री अब भी लापता हो गए हैं. घटना बांग्लादेश के राजबाड़ी इलाके की है. हादसे में मारे गए लोगों की सूची में कई महिलाएं भी शामिल हैं. अब भी कई लोग लापता है, जिन्हें ढूंढने की कवायद शुरू हो गई है.

अब जानें आखिर क्या है पूरा मामला

शुरुआती जानकारी के अनुसार, ढाका जा रही बसें जैसे ही एक फेरी पर चढ़ रही थी, तभी यूटिलिटी फेरी ने उसे टक्कर मार दी. अचानक हुए इस टक्कर की वजह से ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया, जिस वजह से बस पर उसका नियंत्रण हटा और बस अनियंत्रित होकर सीधे पद्मा नदी में जा गिरी. 

लोगों ने तैरकर बचाई जान

हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कुछ यात्रियों ने किसी प्रकार से तैरकर अपनी जान बचा ली. वहीं, जिन लोगों को तैरना नहीं आता था, उन्हें स्थानीय लोगों और रेस्क्यू फोर्सेज ने बचा लिया. 

बांग्लादेश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Bangladesh Violence: बांग्लादेशी हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के खिलाफ अमेरिका में प्रदर्शन, 20 से अधिक शहरों में सड़कों पर उतरे लोग

30 फीट गहरी खाई में डूब गई थी बस

हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों और बस में सवार लोगों ने तुरंत पुलिस, एंबुलेंस और दमकल विभाग को दी. सूचना मिलते ही सभी विभाग दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए. उन्होंने एक मिनट गंवाए बिना राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया. बस करीब 30 फीट की गहराई में डूब गई थी. बस को निकालने के लिए गोताखोरों के साथ-साथ अतिरिक्त टीमों को भी जुटना पड़ गया. 

बांग्लादेश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Bangladesh Violence: बांग्लादेश में एक और हिंदू व्यक्ति की हत्या का प्रयास, भीड़ ने पहले घेर कर मारा फिर जिंदा जला दिया

खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में हुई परेशानी

मौके पर मौजूद दमकल विभाग के अधिकारी सोहेल राणा ने स्थिति के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि क्रेनों की मदद से लोगों को बसों से बाहर निकाला गया है. शवों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. उन्होंने बताया कि मौसम खराब था, जिस वजह से रेस्क्यू फोर्सेज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. 

बांग्लादेश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Bangladesh Elections: बांग्लादेश में ये हिंदू नेता भी बन सकते हैं मंत्री, रहमान सरकार में मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

लापता लोगों को ढूंढने की कवायद जारी

राणा का कहना है कि बुधवार आधी रात में बस को बाहर निकालते वक्त 14 और लोगों के शव मिले थे. अब तक तुल 23 लोगों के शव बरामद हो गए हैं. राणा ने बताया कि हादसे की भयावहता इसी बात से लगाई जा सकती है कि हादसे के बाद से कई लोग लापता हैं, जो रेस्क्यू फोर्सेज के प्रयास के बाद भी अब तक नहीं मिल पाएं हैं. तलाशी अब भी जारी है. 

बांग्लादेश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Bangladesh Elections: बांग्लादेश में मतदान केंद्रों के 400 गज के दायरे में फोन के इस्तेमाल पर रोक, विरोध में उतरा जमात

 

 

 

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 26 March 2026: आज है चैत्र नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 26 March 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का खास महत्व होता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हम प्रत्येक दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी ले सकते हैं. इसके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. आज चैत्र नवरात्रि 2026 का आठवां दिन है. इसे दुर्गा अष्टमी भी कहते हैं. आज के दिन दुर्गा मां के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है.

पंचांग का महत्व

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. इसकी मदद से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं, 26 मार्च 2026, गुरुवार का पंचांग क्या होगा.

ये भी पढ़ें- Durga Ashtami 2026: चैत्र नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी कल, नोट करें शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का समय

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग 

तारीख- 26 मार्च 2026 

वार-  गुरुवार

तिथि- चैत्र शुक्ल अष्टमी सुबह 11 बजकर 49 मिनट तक उसके बाद नवमी तिथि होगी

नक्षत्र- आद्रा नक्षत्र शाम 04 बजकर 19 मिनट तक उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होगा

योग-  शोभन योग और अतिगण्ड योग

करण- बव, बालव और कौलव करण

दिशा शूल- दक्षिण दिशा 

दिशा शूल उपाय- दही या गुड़ खाकर निकलें

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में होगा.

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 6 बजकर 21 पर हुआ है.

सूर्यास्त-  आज शाम 06 बजकर 29 मिनट पर होगा. 

चंद्रोदय- 26 मार्च दोपहर 12.14 मिनट पर होगा.

चंद्र अस्त- 27 मार्च को सुबह 02.26 मिनट पर होगा.

आज का शुभ समय

  1. ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04.52 मिनट से 05.39 मिनट तक.
  2. अमृत काल- सुबह 06.49 मिनट से सुबह 08.20 बजे तक.
  3. अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12.08 मिनट से दोपहर 12.56 मिनट तक.

आज का अशुभ समय

राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजे तक रहेगा. यम गण्डक सुबह 06.28 बजे से सुबह 07.59 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 09.30 मिनट से सुबह 11.01 मिनट तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त सुबह 10.31 मिनट से सुबह 11.19 मिनट तक और दोपहर 03.22 मिनट से शाम 04.10 मिनट तक.

व्रत- चैत्र नवरात्रि का अष्टमी दिन, मां महागौरी की पूजा. 

आज आपका दिन शुभ हों...

ये भी पढ़ें- Ram Navmi 2026 Date: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? इस दिन घर लाएं ये 5 शुभ वस्तुएं, खुशियों का होगा आगमन

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

  Sports

ईशान किशन का कप्तानी वाला टशन, बिहारी स्टाइल में की मीडिया से बात, सनराइजर्स के फैंस गदगद

IPL 2026 Ishan Kishan: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के ओपनिंग मैच के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पूरी तरह से तैयार है. सनराइजर्स की टीम ईशान किशन की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी. सनराइजर्स की पहली टक्कर 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होनी है. उससे पहले कप्तान ईशान किशन का स्वैग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. Thu, 26 Mar 2026 10:21:51 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala Live | LPG Gas Crisis in India | गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार ! | iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T05:17:25+00:00

Lakhimpur Kheri: ग्रामीणों ने जिंदा पकड़ा खूंखार तेंदुआ #Lakhimpur #viral #shorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T05:03:57+00:00

AAJTAK 2 LIVE | IRAN AMERICA WAR | LPG किल्लत के बीच अब PNG को लेकर सरकार का बड़ा प्लान! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T05:03:46+00:00

AAJTAK 2 LIVE | IRAN AMERICA WAR | IRAN की शर्तों पर TRUMP की दो टूक! बड़े हमलों का दावा! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T05:04:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers