Responsive Scrollable Menu

सेंसेक्स में 1500 अंक की गिरावट:73,100 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 450 अंक टूटा; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 23 मार्च को बड़ी गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1500 अंक की गिरावट के साथ 73,100 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 450 अंक की गिरावट है, ये 22,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, ऑटो, FMCG और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में आज गिरावट है। बाजार गिरने की 3 बड़ी वजहें… एशियाई बाजार में गिरावट अमेरिकी बाजार में 20 मार्च को गिरावट रही क्रूड की कीमतें 1% बढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल हुईं अमेरिका और इजराइल की ईरान के साथ जारी जंग के बीच आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ब्रेट क्रूड आज 1% से ज्यादा बढ़कर 108 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतें 156 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। भारतीय बाजार में FIIs की बिकवाली विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) ने 20 मार्च को ₹5,518 करोड़ की नेट बिकवाली की। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने इस दौरान ₹5,706 करोड़ की खरीदारी की। अब तक मार्च में FIIs ₹86,780 करोड़ निकाल चुके हैं। वहीं DIIs ने ₹101,168 करोड़ की खरीदारी की है। शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी इससे पहले शुक्रवार यानी 20 मार्च को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 325 अंक (0.44%) चढ़कर 74,532 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 112 अंक (0.49%) की तेजी रही, यह 23,114 पर बंद हुआ था।

Continue reading on the app

धुरंधर 2 में रणवीर का घोस्ट लुक वायरल:मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर किया ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो; फैंस बोले- हमें लगा AI है

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड बना रही है। अब फिल्म के कलेक्शन के साथ-साथ अब रणवीर सिंह के 'घोस्ट' लुक की भी खूब चर्चा हो रही है। सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह ने सोशल मीडिया पर एक बिहाइंड-द-सीन (BTS) वीडियो शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे रणवीर सिंह को फिल्म के डरावने 'घोस्ट बॉर्न ऑफ शैडोज' लुक में बदला गया। इस वीडियो को देख फैंस हैरान हैं, क्योंकि अब तक लोग इसे कंप्यूटर ग्राफिक्स (VFX) का कमाल मान रहे थे। घंटों चली मेकअप प्रोसेस मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें रणवीर सिंह बहुत ही शांति से बैठे नजर आ रहे हैं। आर्टिस्ट्स की एक पूरी टीम बड़ी बारीकी से उनके चेहरे पर पेंट कर रही है और एक-एक लेयर जोड़कर उन्हें डरावना रूप दे रही है। प्रीतिशील ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "जब आपका दिमाग थक जाता है, तो भ्रम अपनी झूठ को उन रंगों में रंग देता है जिन पर आप यकीन करना चाहते हैं। रणवीर सिंह को 'घोस्ट बॉर्न ऑफ शैडोज' में बदलते हुए।" फैंस बोले- हमें लगा AI का काम है वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने माना कि उन्हें लगा था कि फिल्म में रणवीर का यह चेहरा पूरी तरह से VFX या AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से बनाया गया है। एक यूजर ने कमेंट किया, "ओह! मुझे लगा था यह VFX था।" वहीं दूसरे ने लिखा, "मुझे लगा यह CGI है।" कंगना ने की आदित्य धर की तारीफ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने भी फिल्म और डायरेक्टर आदित्य धर की सराहना की है। कंगना रनौत ने आदित्य को 'सुपरस्टार फिल्ममेकर' बताते हुए कहा कि वे फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव लेकर आए हैं। कंगना ने उनकी तुलना स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन जैसे दिग्गजों से की। वहीं 'बाहुबली' फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली ने कहा कि आदित्य धर ने इस फिल्म के साथ कमाल कर दिया है। राकेश रोशन ने तो इसे 'फिल्म मेकिंग के नए युग' की शुरुआत बताया है।

Continue reading on the app

  Sports

कौन है वो तूफानी गेंदबाज...जिसे केकेआर ने बनाया अपना नया 'हथियार', 150kmph की रफ्तार से उखाड़ता है स्टंप्स

who is Navdeep Saini: तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की आईपीएल में वापसी हो गई है. 150 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले सैनी को केकेआर ने 75 लाख रुपये में साइन किया है. टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके सैनी के पास 32 आईपीएल मैचों का अनुभव है. केकेआर से जुड़कर भावुक हुए सैनी ने इसे अपने करियर की नई शुरुआत बताया है. सैनी को चोटिल हर्षित राणा की जगह केकेआर टीम में शामिल किया गया है. Wed, 25 Mar 2026 22:26:35 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: युद्ध खत्म होनेवाला है या भयंकर ट्विस्ट की तैयारी है ? | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T18:31:56+00:00

Jaspreet Bumrah Fitness Update : जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर सभी अटकलों पर लगा विराम | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T18:33:15+00:00

सिलेंडर चुराता चोर CCTV में कैद #GasCrisis #CylinderShortage #EnergyCrisis #IranIsraelWar #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T18:31:08+00:00

DasTak: ईरान के द्वीप पर कब्जे की तैयारी हो रही है- Iran | US Israel Iran War Updates | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T18:32:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers