Responsive Scrollable Menu

Iran-Israel Conflict: परमाणु प्लांट के पास मिसाइल अटैक से दुनिया की सांसें थमीं, 180 जख्मी

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच हालात फिर से गंभीर होते दिख रहे हैं, जहां ईरान और इजराइल के बीच टकराव ने एक नया मोड़ ले लिया है। ताजा घटनाक्रम में ईरानी मिसाइलों ने इजराइल के दक्षिणी इलाकों को निशाना बनाया, जिससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।

बता दें कि शनिवार देर रात ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलें इजराइल के दक्षिणी शहर डिमोना और अराद में गिरीं। मौजूद जानकारी के अनुसार इन हमलों में कम से कम 180 लोग घायल हुए हैं। इन दोनों शहरों की लोकेशन इजराइल के प्रमुख परमाणु अनुसंधान केंद्र के काफी करीब मानी जाती है, जिससे इस घटना की गंभीरता और बढ़ जाती है।

गौरतलब है कि इससे पहले दिन में ईरान के नतांज स्थित परमाणु संवर्धन केंद्र पर भी हमला हुआ था। हालांकि इजराइल ने इस हमले में अपनी भूमिका से इनकार किया है। नतांज पर हमला कोई पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी संघर्ष के शुरुआती दौर में यह केंद्र निशाने पर आ चुका है।

ईरान ने इसी के कुछ घंटों बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए मिसाइल हमले किए। इजराइल की सेना के अनुसार इस बार कुछ मिसाइलें उनकी वायु रक्षा प्रणाली को भेदने में सफल रहीं, जो कि अब तक कम ही देखने को मिला था। खास तौर पर परमाणु केंद्र के आसपास के इलाके में यह पहली ऐसी घटना मानी जा रही है।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले को देश के लिए एक कठिन शाम बताया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस स्थिति को लेकर चिंता जताई जा रही है। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा कि ऐसे हमले पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में बड़े स्तर के खतरे को जन्म दे सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखी है। एजेंसी के मुताबिक फिलहाल डिमोना स्थित परमाणु केंद्र को किसी प्रकार का नुकसान या विकिरण के असामान्य स्तर की जानकारी नहीं मिली है।

जानकारों का मानना है कि इस तरह के हमले क्षेत्रीय अस्थिरता को और बढ़ा सकते हैं। मध्य पूर्व पहले से ही ऊर्जा और सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है, ऐसे में परमाणु ठिकानों के आसपास बढ़ती गतिविधियां वैश्विक चिंता का कारण बन रही हैं।

Continue reading on the app

अभिषेक-हेड क्या कम थे जो SRH को मिल गया एक और तूफानी बल्लेबाज, IPL 2026 से पहले 23 वर्षीय खिलाड़ी ने मचाई सनसनी

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. टूर्नामेंट के लिए सभी फ्रेंचाइजी टीमों की तैयारियां लगभग खत्म हो चुकी है. वहीं पिछले कुछ सीजन से अगर किसी टीम की सबसे ज्यादा बैटिंग लाइन-अप को लेकर चर्चा हुई है तो वो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की ओपनिंग जोड़ी से विरोधी टीम की टेंशन बढ़ जाती है. वहीं मीडिल ऑर्डर में ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन टीम को और भी खतरनाक बनाते हैं. अब सनराइजर्स हैदराबाद को एक और विस्फोटक बल्लेबाज मिल गया है, जिसने आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर सनसनी मचा दी है. 

SRH के युवा खिलाड़ी ने लगातार 5 गेंदों पर जड़े 5 छक्के

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले अपने होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एक इंट्रा स्क्वाड प्रैक्टिस मैच खेला. इस मैच का हिस्सा 23 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज सलिल अरोड़ा भी थे. इस मैच के डेथ ओवर्स में बल्लेबाजी करने उतरे सलिल अरोड़ा ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसे देख सनराइजर्स हैदराबाद की टीम खुश हो गई होगी. सलिल अरोड़ा ने सिर्फ 16 गेंदों पर 47 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान सलिल अरोड़ा ने लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर सनसनी मचा दी है. सलिल की तूफानी बल्लेबाजी देख सभी हैरान रह गए. सलिल अरोड़ा की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग लाइन-अप को और भी खतरनाक लग रही है. 

SRH ने सलिल अरोड़ा को 1.50 करोड़ रुपये में खरीद

आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने सलिल अरोड़ा को 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि ऑक्शन में SRH के अलावा कई टीमों ने उनमें अपनी दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन आखिरी बाजी सनराइजर्स हैजराबाद ने मारी. बता दें कि उनका बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये था. सलिल अरोड़ा अपना घरेलू क्रिकेट पंजाब की तरह से खेलते हैं. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ईशान किशन की कप्तानी वाली झारखंड टीम के खिलाफ सिर्फ 39 गेंदों पर शतक जड़ा था. सलिल ने इस मैच में 45 गेंदों पर नाबाद 125 रनों की पारी खेली थी. अब वो आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते नजर आएंगे. 

यह भी पढ़ें:  IPL 2026: मुंबई इंडियंस का कैसा है स्पिन अटैक, जो किसी भी विरोधी टीम को चटा सकती है धूल

Continue reading on the app

  Sports

एक फ्रेम में 4 वर्ल्ड चैंपियन... टीम इंडिया के नए 'सुपरमैन' संजू सैमसन और जूनियर किंग आयुष को धोनी का सलाम, इमोशनल हुए फैंस

Dhoni Felicitates World Champions: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रविवार की शाम जज्बातों का सैलाब उमड़ पड़ा. IPL 2026 के 'ROAR' इवेंट में महान एमएस धोनी ने विश्व कप जीतने वाले तीन भारतीय सितारों संजू सैमसन, शिवम दुबे और युवा कप्तान आयुष म्हात्रे को सम्मानित किया. टी20 वर्ल्ड कप के 'रिडेम्पशन हीरो' संजू से लेकर अंडर 19 के विजेता आयुष तक, जब धोनी के हाथों इन चैंपियंस को मोमेंटो मिला, तो फैंस की आंखें नम हो गईं. Sun, 22 Mar 2026 22:22:01 +0530

  Videos
See all

Trump threatens to "obliterate" Iranian power plants. #Iran #StraitOfHormuz #DonaldTrump #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T17:54:24+00:00

Israel Iran War:ईरान ने अमेरिका का एक और फाइटर जेट गिराया! | Hormuz | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T18:00:14+00:00

Israel Iran War:तो भारत पर परमाणु हमला कर देंगे! | Hormuz | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T18:01:34+00:00

Israel Iran War:ट्रंप की पागलपन वाली धमकी से नहीं डरते- ईरान! | Hormuz | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T17:56:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers