अभिषेक-हेड क्या कम थे जो SRH को मिल गया एक और तूफानी बल्लेबाज, IPL 2026 से पहले 23 वर्षीय खिलाड़ी ने मचाई सनसनी
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. टूर्नामेंट के लिए सभी फ्रेंचाइजी टीमों की तैयारियां लगभग खत्म हो चुकी है. वहीं पिछले कुछ सीजन से अगर किसी टीम की सबसे ज्यादा बैटिंग लाइन-अप को लेकर चर्चा हुई है तो वो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की ओपनिंग जोड़ी से विरोधी टीम की टेंशन बढ़ जाती है. वहीं मीडिल ऑर्डर में ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन टीम को और भी खतरनाक बनाते हैं. अब सनराइजर्स हैदराबाद को एक और विस्फोटक बल्लेबाज मिल गया है, जिसने आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर सनसनी मचा दी है.
SRH के युवा खिलाड़ी ने लगातार 5 गेंदों पर जड़े 5 छक्के
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले अपने होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एक इंट्रा स्क्वाड प्रैक्टिस मैच खेला. इस मैच का हिस्सा 23 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज सलिल अरोड़ा भी थे. इस मैच के डेथ ओवर्स में बल्लेबाजी करने उतरे सलिल अरोड़ा ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसे देख सनराइजर्स हैदराबाद की टीम खुश हो गई होगी. सलिल अरोड़ा ने सिर्फ 16 गेंदों पर 47 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान सलिल अरोड़ा ने लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर सनसनी मचा दी है. सलिल की तूफानी बल्लेबाजी देख सभी हैरान रह गए. सलिल अरोड़ा की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग लाइन-अप को और भी खतरनाक लग रही है.
WILDFIRE has a ???? name ???????? pic.twitter.com/IUIKnHNUS5
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 21, 2026
…and we all loved it ????
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 15, 2026
[Salil Arora] pic.twitter.com/KNilbOlm5g
SRH ने सलिल अरोड़ा को 1.50 करोड़ रुपये में खरीद
आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने सलिल अरोड़ा को 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि ऑक्शन में SRH के अलावा कई टीमों ने उनमें अपनी दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन आखिरी बाजी सनराइजर्स हैजराबाद ने मारी. बता दें कि उनका बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये था. सलिल अरोड़ा अपना घरेलू क्रिकेट पंजाब की तरह से खेलते हैं. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ईशान किशन की कप्तानी वाली झारखंड टीम के खिलाफ सिर्फ 39 गेंदों पर शतक जड़ा था. सलिल ने इस मैच में 45 गेंदों पर नाबाद 125 रनों की पारी खेली थी. अब वो आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: मुंबई इंडियंस का कैसा है स्पिन अटैक, जो किसी भी विरोधी टीम को चटा सकती है धूल
मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना: मंत्री विश्वास सारंग ने नरेला के तीर्थयात्रियों से किया वर्चुअल संवाद, 23 मार्च को अयोध्या धाम के लिए रवाना होंगे लाभार्थी
भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना’ के अंतर्गत नरेला विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक अब अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करेंगे। इस पावन यात्रा से पहले प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को सभी लाभार्थियों के साथ एक वर्चुअल संवाद …
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News















.jpg)





