Responsive Scrollable Menu

सऊदी अरब-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान की खामोशी ने रक्षा समझौते पर खड़े क‍िए सवाल : र‍िपोर्ट

इस्लामाबाद, 22 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान की विदेश नीति पर एक हाल‍िया र‍िपोर्ट ने सवाल उठाए हैं। पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच ‘स्ट्रैटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट (एसएमडीए) जैसे रक्षा समझौते मौजूद हैं। इसके बावजूद सऊदी अरब में ईरानी हमलों पर इस्लामाबाद की प्रतिक्रिया शांत बनी हुई है।

द यूरेशियन टाइम्स में प्रकाशित एक लेख में सलाहुद्दीन शोएब चौधरी ने लिखा कि दशकों से सऊदी अरब की ओर से वित्तीय और रणनीतिक समर्थन मिलने के बावजूद पाकिस्तान ईरान को ‘खुश करने’ की नीति अपनाए हुए है।

लेख में कहा गया है, “यह ध्यान देने योग्य है कि सऊदी अरब और पाकिस्तान के संबंध सात दशकों से अधिक पुराने हैं। सऊदी सुरक्षा के लिए पाकिस्तानी सैन्य कर्मियों की तैनाती वर्षों से एक संस्थागत व्यवस्था के रूप में स्थापित रही है। इसके अलावा, सऊदी अरब में लाखों पाकिस्तानी नागरिक काम कर रहे हैं, जो इस्लामाबाद की विदेशी मुद्रा आय में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।”

द यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया कि ईरान से बार-बार हमलों का सामना करने के बाद सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान ने चेतावनी दी कि ईरानी आक्रामकता के सामने किंगडम का संयम असीमित नहीं है, जिसका अर्थ है कि सैन्य कार्रवाई अभी भी एक विकल्प हो सकता है। इस बीच अरब और इस्लामिक देशों ने एक संयुक्त बयान में तेहरान से अपनी आक्रामकता रोकने का आग्रह किया।

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने 7 मार्च को सार्वजनिक रूप से पश्चिम एशिया के देशों के खिलाफ हुई आक्रामक कार्रवाइयों के लिए माफी मांगी। इसके बावजूद, रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने खाड़ी देशों पर हमले जारी रखे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि तेहरान का उद्देश्य न केवल इजरायल को नुकसान पहुंचाना है, बल्कि पश्चिम एशिया के देशों की अर्थव्यवस्थाओं को भी उनके महत्वपूर्ण अवसंरचना को निशाना बनाकर प्रभावित करना है।

युद्ध के दौरान सबसे अधिक प्रभावित खाड़ी देशों में सऊदी अरब, यूएई और कतर शामिल हैं, जबकि दोहा ने कथित तौर पर हमास, हिज़्बुल्लाह और हूती जैसे ईरानी प्रॉक्सी समूहों का समर्थन करने में धन खर्च किया है, जिसका उद्देश्य इजरायल पर लगातार दबाव बनाए रखना बताया गया है।

इस बीच, यूएई के उद्योग और उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्री सुल्तान अल जाबेर ने चेतावनी दी है कि ऊर्जा अवसंरचना पर हमले उनके संचालन को प्रभावित कर रहे हैं और तनाव बढ़ने पर इसके गंभीर प्रभाव हो सकते हैं।

ईरान के बढ़ते हमलों के बीच कतर के विदेश मंत्रालय ने कई ईरानी राजनयिकों को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ (अवांछित व्यक्ति) घोषित किया है। रिपोर्टों के अनुसार, यूएई में बड़ी संख्या में ईरानी नागरिक, जिनमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) और बासिज के सीक्रेट मेंबर्स शामिल हैं, सरकार के खिलाफ अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

लेख में यह भी कहा गया है कि ईरानी ऑपरेटिव्स यूएई, कतर, बहरीन, कुवैत और सऊदी अरब में पाकिस्तानी नागरिकों को भर्ती कर इन देशों और उनके नेतृत्व के खिलाफ ऑनलाइन प्रोपेगेंडा अभियान चलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इससे पहले, तुर्की की पत्रकार उज़ाय बुलुत ने एक खोजी रिपोर्ट में बताया था कि पाकिस्तान-आधारित नेटवर्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एआई-आधारित ईरानी प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

South Africa के स्पिनर्स का कहर, ताश के पत्तों की तरह बिखरी New Zealand, सीरीज़ में रोमांच बढ़ा।

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 श्रृंखला अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई। रविवार को खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड को 19 रन से हराकर श्रृंखला 2-2 से बराबर कर ली है, जिससे अब आखिरी मुकाबला निर्णायक बन गया।

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 164 रन बनाए, जो शुरुआत में औसत स्कोर माना जा रहा था। लेकिन गेंदबाजों, खासकर स्पिनरों के दम पर टीम ने इस लक्ष्य का सफल बचाव किया। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर के भीतर 145 रन पर सिमट गई।

मौजूद जानकारी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका की जीत में युवा बल्लेबाज कोनर एस्टरहुइजन की अहम भूमिका रही, जिन्होंने 57 रनों की पारी खेली। उन्होंने टोनी डी जोरजी के साथ दूसरे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की, जो इस श्रृंखला में टीम की सबसे बड़ी साझेदारी रही। गौरतलब है कि एस्टरहुइजन ने इस मुकाबले में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक भी पूरा किया।

वहीं गेंदबाजी में जेराल्ड कोएट्जी ने तेज गेंदबाजी से शुरुआत में दबाव बनाया और 3 विकेट हासिल किए। इसके बाद स्पिनरों ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। डेब्यू कर रहे प्रेनेलन सुब्रायन और अनुभवी केशव महाराज ने मिलकर मध्य ओवरों में चार विकेट झटके और न्यूजीलैंड की पारी को पटरी से उतार दिया।

गौरतलब है कि एक समय न्यूजीलैंड की टीम 9वें ओवर में 76 रन पर 3 विकेट खोकर मुकाबले में बनी हुई थी, लेकिन इसके बाद लगातार विकेट गिरते गए और टीम 112 रन पर 7 विकेट गंवा बैठी। इसके बाद वापसी करना मुश्किल हो गया।

न्यूजीलैंड की ओर से टिम रॉबिन्सन ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका। बता दें कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के बिना उतरी थी, जिसमें नियमित कप्तान और कुछ अनुभवी खिलाड़ी शामिल नहीं थे, जिसका असर प्रदर्शन पर साफ दिखा।

मौजूद जानकारी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका की टीम भी अपनी मुख्य टीम के बिना खेल रही है, लेकिन इस जीत से टीम को आत्मविश्वास जरूर मिला। अब दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला बेहद अहम हो गया है, जहां जीतने वाली टीम श्रृंखला अपने नाम करेगी।

Continue reading on the app

  Sports

एक फ्रेम में 4 वर्ल्ड चैंपियन... टीम इंडिया के नए 'सुपरमैन' संजू सैमसन और जूनियर किंग आयुष को धोनी का सलाम, इमोशनल हुए फैंस

Dhoni Felicitates World Champions: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रविवार की शाम जज्बातों का सैलाब उमड़ पड़ा. IPL 2026 के 'ROAR' इवेंट में महान एमएस धोनी ने विश्व कप जीतने वाले तीन भारतीय सितारों संजू सैमसन, शिवम दुबे और युवा कप्तान आयुष म्हात्रे को सम्मानित किया. टी20 वर्ल्ड कप के 'रिडेम्पशन हीरो' संजू से लेकर अंडर 19 के विजेता आयुष तक, जब धोनी के हाथों इन चैंपियंस को मोमेंटो मिला, तो फैंस की आंखें नम हो गईं. Sun, 22 Mar 2026 22:22:01 +0530

  Videos
See all

Badi Khabar: ईरान पर Trump का बड़ा ऐलान! | Iran-Israel War | Mojtaba Khamenei | Putin | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T17:34:28+00:00

Middle East Conflict: ट्रंप ने दी ईरान को सबसे बड़ी धमकी ! #middleeastconflict #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T17:32:56+00:00

News Ki Pathshala : ईरान जंग के बीच मुनीर को Donald Trump देंगे बड़ा सबक ? Top News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T17:33:28+00:00

UP News | Moradabad: लग्जरी होटल की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 15 गिरफ्तार | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T17:41:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers