Responsive Scrollable Menu

श्रीलंका के शनाका PSL छोड़कर IPL खेलेंगे:सैम करन की जगह राजस्थान रॉयल्स से जुड़े, पाकिस्तानी लीग में लाहौर ने खरीदा था

श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेलेंगे। वे राजस्थान रॉयल्स (RR) में चोटिल सैम करन की जगह शामिल होंगे। PSL से जुड़े कागजी प्रक्रिया के चलते उनकी एंट्री फिलहाल औपचारिकताओं में अटकी हुई है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही वह गुवाहाटी में टीम के साथ जुड़ जाएंगे। पाकिस्तानी टी-20 लीग में लाहौर कलंदर्स ने शनाका को टीम में शामिल किया था। मुजरबानी ने भी PSL छोड़ा इससे पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी भी PSL छोड़कर IPL में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ अपना करार खत्म कर कोलकाता नाइट राइडर्स जॉइन किया, जहां वह मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट बने। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी, जो शुरुआती चरण में टीम का होम ग्राउंड रहेगा। टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की कप्तानी की शानाका हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की कप्तानी कर रहे थे, जहां टीम सुपर-8 स्टेज से बाहर हो गई थी। उन्होंने टूर्नामेंट में 165 रन बनाए, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ 31 गेंद में नाबाद 76 रन की पारी शामिल रही। इसके अलावा उन्होंने 3 विकेट भी लिए। IPL के मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, जिसके बाद उन्हें PSL टीम लाहौर कलंदर्स ने साइन किया था। राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा हैं, जबकि विक्रम राठौर टीम के असिस्टेंट कोच हैं। -------------------- PSL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी लीग में दर्शकों की एंट्री बैन ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी, टूर्नामेंट 2 शहरों में होगा; PCB चीफ बोले– यह खर्च कटौती अभियान का हिस्सा पाकिस्तान ने खर्च कटौती अभियान के तहत अब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में दर्शकों की स्टेडियम में एंट्री नहीं होगी। इसके साथ ही टूर्नामेंट के सभी मैच सिर्फ लाहौर और कराची में खेले जाएंगे। पढें पूरी खबर…

Continue reading on the app

उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने तारिक रहमान से की मुलाकात, भारत-बांग्लादेश रिश्तों को आगे बढ़ाने पर हुई चर्चा

ढाका, 22 मार्च (आईएएनएस)। भारत के बांग्लादेश में उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की और उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं।

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने ढाका में प्रधानमंत्री महामहिम तारिक रहमान के साथ गर्मजोशी से ईद की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।”

मुसलमानों का सबसे बड़ा धार्मिक त्योहार ईद-उल-फितर शनिवार को पूरे बांग्लादेश में उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया।

शुक्रवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह से मुलाकात की थी, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में जयशंकर ने कहा, “बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह से मुलाकात की। हमारी बातचीत द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर केंद्रित रही।”

इस महीने की शुरुआत में भारत के उच्चायुक्त ने तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) सरकार के नवगठित मंत्रियों के साथ कई बैठकें कीं, जिनमें द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई।

भारतीय उच्चायोग के अनुसार, प्रणय वर्मा ने स्थानीय सरकार, ग्रामीण विकास और सहकारिता मंत्री मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर से मुलाकात की और स्थानीय शासन संरचनाओं तथा ग्रामीण विकास में सहयोग मजबूत करने जैसे साझा हितों के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की।

दोनों पक्षों ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि सहकारिताओं और जमीनी स्तर पर वित्तीय सशक्तीकरण जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई।

उच्चायुक्त ने रेखांकित किया कि भारत-बांग्लादेश संबंध लोगों के बीच के संबंधों पर आधारित हैं और भारत आपसी हित और पारस्परिक लाभ के आधार पर सभी क्षेत्रों में जन-केंद्रित सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक, रचनात्मक और दूरदर्शी तरीके से बांग्लादेश के साथ जुड़ने के लिए तैयार है।”

वर्मा ने मुक्ति संग्राम मामलों के मंत्री हाफिज उद्दीन अहमद से भी मुलाकात की और 1971 के बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के दौरान साझा बलिदानों पर आधारित दोनों देशों के मजबूत ऐतिहासिक संबंधों की पुष्टि की।

उच्चायोग ने कहा, “उन्होंने आपसी सम्मान और विश्वास के आधार पर मिलकर काम करने के महत्व को रेखांकित किया, ताकि दोनों देशों के बीच लोगों के बीच संबंध और मजबूत हो सकें।”

--आईएएनएस

एवाई/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: मुंबई के पूर्व विकेटकीपर ने किया खुलासा, 21 साल पहले गौतम गंभीर ने किया था कोटला में कांड, किसी तरह बच गया हादसा

न्यूज 18 हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत में 101 रणजी मैच खेल चुके विकेटकीपर बल्लेबाज विनायक सावंत ने खुलाा किया कि उन्होंने तब कोटला के नाम से जाने जाने वाले मैदान पर गौतम गंभीर को बहुत पिन मारा था और हालात इतने बिगड़ गए कि हाथापाई की नौबत आ गई थी. तब से आज का दिन है जब हेड कोच देखकर भी इस विकेटकीपर को अनदेखा कर देते है. Tue, 24 Mar 2026 16:08:28 +0530

  Videos
See all

त्याग दिया धर्म तो नहीं मिलेगा आरक्षण, ईसाई पादरी से Supreme court की सीधी बात | Sudarshan Impact #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T11:16:08+00:00

Congress नेता ने महंगाई पर दिया 'ज्ञान'..लग गई तगड़ी क्लास! | Iran Israel War | PM Modi | Gas Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T11:15:10+00:00

Chakraview | Sumit Awasthi: बंगाल चुनाव के चक्रव्यूह में फंसी ममता बनर्जी! #mamatabanerjee #owaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T11:15:07+00:00

छोटी कश्मीरी बच्ची ने Iran युद्ध पीड़ितों के लिए दान किए अपने गुल्लक के पैसे। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T11:16:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers