Responsive Scrollable Menu

Punjab: वित्त मंत्री चीमा का दावा, ओ.टी.एस. स्कीम के तहत पुराने वैट बकाये पर राहत, मुकदमेबाजी घटेगी और राजस्व होगा मजबूत

पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां कहा कि वैट बकाये के लिए एकमुश्त निपटान (ओ.टी.एस.) स्कीम को भारी समर्थन मिला है, जिसके तहत लगभग 298.39 करोड़ रुपये के बकाये वाली 7,845 आवेदन प्राप्त हुए हैं और 111.16 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है. पुराने टैक्स बोझ को समाप्त करने के साथ-साथ राजस्व को बढ़ावा देने के लिए इसे एक निर्णायक कदम बताते हुए वित्त मंत्री ने चेतावनी दी कि इस राहत की समय सीमा 31 मार्च तक है, जिसके बाद सरकार सख्त वसूली मोड में आ जाएगी और इस कार्रवाई के लिए लगभग 8,000 संपत्तियों की पहले ही पहचान की जा चुकी है.

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “इस स्कीम से अब तक कुल 111.16 करोड़ रुपये की प्राप्ति हो चुकी है. लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और रोपड़ डिवीजनों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय है. इन प्रमुख जिलों से मिला मजबूत समर्थन स्कीम के बड़े वित्तीय लाभों के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है.”

स्कीम के तहत दी गई अभूतपूर्व राहत 

एक जोरदार अपील करते हुए उन्होंने कहा, “चूंकि यह स्कीम 31 मार्च, 2026 को अपने अंतिम चरण में पहुंच रही है, इसलिए सभी पात्र करदाताओं को आगे आना चाहिए और राज्य के विकास में अपना योगदान देना चाहिए. कारोबारियों को ओ.टी.एस. विंडो बंद होने से पहले लंबित वैट बकाये का निपटान कर राज्य के टैक्स ढांचे से सहज रूप से जुड़ने के इस अंतिम अवसर को नहीं गंवाना चाहिए. इस स्कीम के तहत दी गई अभूतपूर्व राहत और बड़ी छूट पूरी तरह समयबद्ध है.”

करदाताओं को इस अंतिम अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए वित्त मंत्री ने चेतावनी दी, “समय सीमा समाप्त होने के बाद राज्य सरकार का मौजूदा रियायती रुख स्वाभाविक रूप से सख्त कानूनी अनुपालन और बिना समझौते वाली वसूली प्रक्रिया में बदल जाएगा, जिससे बकाया मामलों को बिना किसी छूट के सामान्य कानूनी जांच के दायरे में लाया जाएगा.”

8,000 संपत्तियों की पहले ही पहचान की जा चुकी 

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि 31 मार्च 2026 के बाद जिन मामलों में बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है, उनमें कानून के प्रावधानों के अनुसार वसूली की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि तैयारी के तहत, जहां भी आवश्यक हो, कार्रवाई के लिए लगभग 8,000 संपत्तियों की पहले ही पहचान की जा चुकी है.

इस पहल के पीछे मुख्य उद्देश्य पर जोर देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “ओ.टी.एस. स्कीम को मिला भरपूर समर्थन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की पारदर्शी और व्यापार-समर्थक नीतियों में करदाताओं के विश्वास को दर्शाता है. इस पहल का उद्देश्य राहत प्रदान करना, मुकदमेबाजी को कम करना और राज्य की राजस्व प्रणाली को मजबूत करना है.” उन्होंने आगे बताया कि सरकार द्वारा यह स्कीम विशेष रूप से पुराने वैट देनदारियों के ब्याज और जुर्माने में भारी छूट देकर निपटान का सुनहरा अवसर देने के लिए बनाई गई है, ताकि कारोबारियों को साफ-सुथरे वित्तीय खातों के साथ नई शुरुआत करने में सक्षम बनाया जा सके.

Continue reading on the app

करिश्मा कपूर करवाती थीं रवीना टंडन के कपड़ों पर जासूसी, ऐसे खुली लोलो की पोल

Karisma Kapoor Spy on Ranveena Tandon: बॉलीवुड की आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' आज भी दर्शकों के बीच बेहद पसंद की जाती है और इसे एक सच्ची कल्ट क्लासिक का दर्जा हासिल है. जी हां, सालों बाद भी फिल्म के डायलॉग्स, किरदार और किस्से लोगों के बीच उतने ही चर्चित हैं. वहीं अब हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है, जिसने उस दौर के सेट का माहौल उजागर कर दिया है. तो चलिए आपको भी इसके बारे में बताते हैं. 

कॉस्ट्यूम डिजाइनर का बड़ा खुलासा

आपको बता दें कि पॉपुलर कॉस्ट्यूम डिजाइनर एशले रेबेलो ने एक पॉडकास्ट में फिल्म की शूटिंग के दौरान के अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि फिल्म के दौरान करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के बीच जबरदस्त कॉम्पिटिशन देखने को मिलता था. एशले के मुताबिक, करिश्मा कपूर अपने टीम मेंबर को अक्सर रवीना टंडन के कॉस्ट्यूम्स पर नजर रखने के लिए भेजती थीं. वह जानना चाहती थीं कि रवीना क्या पहन रही हैं, उनका लुक कैसा है और उनके कपड़े कौन डिजाइन कर रहा है. ये कम्पटीशन सिर्फ प्रोफेशनल नहीं बल्कि काफी इंटेंस था, जो सेट के माहौल को भी प्रभावित करती थी.

लुक्स को लेकर थी जबरदस्त होड़

एशले रिबेलो ने बताया कि फिल्म में दोनों एक्ट्रेसेस के बीच अपने-अपने लुक्स को लेकर एक अलग ही होड़ थी. खासकर गाने “ये रात और ये दूरी” के लिए रवीना टंडन के लिए जो खास नाइटीज डिजाइन की गई थीं, वो काफी चर्चा में रहीं. इन कॉस्ट्यूम्स में फेदर्स और फर का इस्तेमाल किया गया था, जिससे उनका लुक बेहद अलग और आकर्षक नजर आया. एशले ने माना कि फिल्म में रवीना टंडन का लुक काफी खूबसूरत था और उन्होंने स्क्रीन पर खास छाप छोड़ी.

सेट पर नहीं होती थी आपस में बातचीत

फिल्म से जुड़ा एक और चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि शूटिंग के दौरान कलाकारों के बीच आपसी बातचीत बेहद कम थी. रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उस समय सेट पर कोई किसी से ज्यादा बात नहीं करता था. यह दूरी सिर्फ करिश्मा और रवीना तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि सलमान खान और आमिर खान के बीच भी ज्यादा बातचीत नहीं होती थी.

क्लाइमेक्स सीन का दिलचस्प किस्सा

फिल्म के क्लाइमेक्स से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी सामने आया. रवीना टंडन के अनुसार, क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग के दौरान उन्हें और करिश्मा कपूर को एक खंभे से बांध दिया गया था. तब निर्देशक राजकुमार संतोषी ने मजाक में कहा था कि जब तक दोनों एक-दूसरे से बात नहीं करेंगी, उन्हें खोला नहीं जाएगा. यह किस्सा आज भी फिल्म के बिहाइंड-द-सीन माहौल को मजेदार तरीके से दर्शाता है.

कैसे मिला ‘अंदाज अपना अपना' में काम

एशले रेबेलो ने बताया कि उन्होंने Jo Jeeta Wohi Sikandar में आमिर खान के लिए काम किया था. इस फिल्म के बाद उन्हें उम्मीद थी कि उनके पास और बड़े प्रोजेक्ट्स आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ऐसे में उन्होंने प्रोडक्शन की तरफ रुख कर लिया. रेबेलो ने आगे खुलासा किया कि एक एड शूट के दौरान रवीना टंडन के साथ काम करते हुए उन्हें अचानक कॉस्ट्यूम संभालने का मौका मिला. दरअसल, रवीना के डिजाइनर शूट पर नहीं पहुंचे थे और उनके आउटफिट में कुछ समस्या आ गई थी. ऐसे में रेबेलो ने तुरंत उस समस्या को ठीक किया, जिससे रवीना काफी प्रभावित हुईं.

ये भी पढ़ें: नहीं थम रही नोरा फतेही की मुश्किलें, 'सरके चुनर' गाना विवाद के बीच इंडिया से डिपोर्ट करने की हुई मांग

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: पहने ऐसे कपड़े तो लगेगा जुर्माना, BCCI का बड़ा फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग के आगाज से पहले बीसीसीआई ने कुछ ऐसे नियम बनाए हैं जो सच में चौंकाने वाले हैं. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों पर एक खास तरह के कपड़े पहनने पर भी बैन लगा दिया है. Tue, 24 Mar 2026 12:48:53 +0530

  Videos
See all

SC फटकार West Bengal सरकार कोलकाता मेट्रो प्रोजेक्ट देरी पर | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:43:14+00:00

Israel के कई शहरों पर एक साथ मिसाइल अटैक | Iran Israel War News Today | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:42:18+00:00

Iran-US Israel War: युद्ध की तैयारी में US जहाज! | #viralvideo #viralnews #iranisraelwar #warupdate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:39:27+00:00

पश्चिम एशिया के हालात पर Rajnath Singh ने की बैठक | Iran Israel War News Today | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:40:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers