Responsive Scrollable Menu

करिश्मा कपूर करवाती थीं रवीना टंडन के कपड़ों पर जासूसी, ऐसे खुली लोलो की पोल

Karisma Kapoor Spy on Ranveena Tandon: बॉलीवुड की आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' आज भी दर्शकों के बीच बेहद पसंद की जाती है और इसे एक सच्ची कल्ट क्लासिक का दर्जा हासिल है. जी हां, सालों बाद भी फिल्म के डायलॉग्स, किरदार और किस्से लोगों के बीच उतने ही चर्चित हैं. वहीं अब हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है, जिसने उस दौर के सेट का माहौल उजागर कर दिया है. तो चलिए आपको भी इसके बारे में बताते हैं. 

कॉस्ट्यूम डिजाइनर का बड़ा खुलासा

आपको बता दें कि पॉपुलर कॉस्ट्यूम डिजाइनर एशले रेबेलो ने एक पॉडकास्ट में फिल्म की शूटिंग के दौरान के अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि फिल्म के दौरान करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के बीच जबरदस्त कॉम्पिटिशन देखने को मिलता था. एशले के मुताबिक, करिश्मा कपूर अपने टीम मेंबर को अक्सर रवीना टंडन के कॉस्ट्यूम्स पर नजर रखने के लिए भेजती थीं. वह जानना चाहती थीं कि रवीना क्या पहन रही हैं, उनका लुक कैसा है और उनके कपड़े कौन डिजाइन कर रहा है. ये कम्पटीशन सिर्फ प्रोफेशनल नहीं बल्कि काफी इंटेंस था, जो सेट के माहौल को भी प्रभावित करती थी.

लुक्स को लेकर थी जबरदस्त होड़

एशले रिबेलो ने बताया कि फिल्म में दोनों एक्ट्रेसेस के बीच अपने-अपने लुक्स को लेकर एक अलग ही होड़ थी. खासकर गाने “ये रात और ये दूरी” के लिए रवीना टंडन के लिए जो खास नाइटीज डिजाइन की गई थीं, वो काफी चर्चा में रहीं. इन कॉस्ट्यूम्स में फेदर्स और फर का इस्तेमाल किया गया था, जिससे उनका लुक बेहद अलग और आकर्षक नजर आया. एशले ने माना कि फिल्म में रवीना टंडन का लुक काफी खूबसूरत था और उन्होंने स्क्रीन पर खास छाप छोड़ी.

सेट पर नहीं होती थी आपस में बातचीत

फिल्म से जुड़ा एक और चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि शूटिंग के दौरान कलाकारों के बीच आपसी बातचीत बेहद कम थी. रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उस समय सेट पर कोई किसी से ज्यादा बात नहीं करता था. यह दूरी सिर्फ करिश्मा और रवीना तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि सलमान खान और आमिर खान के बीच भी ज्यादा बातचीत नहीं होती थी.

क्लाइमेक्स सीन का दिलचस्प किस्सा

फिल्म के क्लाइमेक्स से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी सामने आया. रवीना टंडन के अनुसार, क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग के दौरान उन्हें और करिश्मा कपूर को एक खंभे से बांध दिया गया था. तब निर्देशक राजकुमार संतोषी ने मजाक में कहा था कि जब तक दोनों एक-दूसरे से बात नहीं करेंगी, उन्हें खोला नहीं जाएगा. यह किस्सा आज भी फिल्म के बिहाइंड-द-सीन माहौल को मजेदार तरीके से दर्शाता है.

कैसे मिला ‘अंदाज अपना अपना' में काम

एशले रेबेलो ने बताया कि उन्होंने Jo Jeeta Wohi Sikandar में आमिर खान के लिए काम किया था. इस फिल्म के बाद उन्हें उम्मीद थी कि उनके पास और बड़े प्रोजेक्ट्स आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ऐसे में उन्होंने प्रोडक्शन की तरफ रुख कर लिया. रेबेलो ने आगे खुलासा किया कि एक एड शूट के दौरान रवीना टंडन के साथ काम करते हुए उन्हें अचानक कॉस्ट्यूम संभालने का मौका मिला. दरअसल, रवीना के डिजाइनर शूट पर नहीं पहुंचे थे और उनके आउटफिट में कुछ समस्या आ गई थी. ऐसे में रेबेलो ने तुरंत उस समस्या को ठीक किया, जिससे रवीना काफी प्रभावित हुईं.

ये भी पढ़ें: नहीं थम रही नोरा फतेही की मुश्किलें, 'सरके चुनर' गाना विवाद के बीच इंडिया से डिपोर्ट करने की हुई मांग

Continue reading on the app

नेतन्याहू की दुनिया से अपील, 'ईरान के खिलाफ संघर्ष में दें यूएस-इजरायल का साथ'

तेल अवीव, 22 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दुनिया से अमेरिका और इजरायल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने की अपील की है। नेतन्याहू ने आरोप लगाया कि ईरान आम लोगों को निशाना बना रहा है।

उन्होंने यह बात इजरायल के शहर अराद में कही, जहां शनिवार रात ईरान ने मिसाइल दागे थे। नेतन्याहू ने कहा कि “अगर आपको इस बात का सबूत चाहिए कि ईरान पूरी दुनिया के लिए खतरा है, तो पिछले 48 घंटों ने वह सबूत दे दिया है। पिछले 48 घंटों में, ईरान ने आम नागरिक इलाके को निशाना बनाया। खुशकिस्मती से, कोई मारा नहीं गया, लेकिन ऐसा किस्मत की वजह से हुआ, न कि उनके इरादे की वजह से। उनका इरादा आम नागरिकों की हत्या करना है।”

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दुनिया के नेताओं से आग्रह किया कि वो ईरान के खिलाफ इजरायल-अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभियान में शामिल हों। उन्होंने तेहरान के उस हमले का जिक्र किया जिसमें डिएगो गार्सिया आइलैंड को निशाना बनाया गया। हिंद महासागर में यह यूके-यूएस का सैन्य अड्डा है।

उन्होंने कहा, ईरान ने डिएगो गार्सिया पर एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल दागी... अब उनके पास यूरोप के अंदर तक पहुंचने की क्षमता है।

नेतन्याहू ने तेहरान पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए आगे कहा, वे हर किसी को अपने निशाने पर ले रहे हैं और एक समुद्री अंतरराष्ट्रीय मार्ग, ऊर्जा मार्ग को रोक पूरी दुनिया को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका इशारा ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अवरुद्ध करने की ओर था, जो तेल की आपूर्ति का एक प्रमुख मार्ग है। उन्होंने आगे कहा, अब समय आ गया है कि बाकी देशों के नेता भी इस अभियान में शामिल हों।

नेतन्याहू ने दावा किया कि कुछ देश इस अभियान में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे कौन से देश हैं या वे किस क्षमता से शामिल होंगे, लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि अभी और अधिक समर्थन की आवश्यकता है।

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अंतरराष्ट्रीय समर्थन की कमी का लेकर बार-बार जिक्र कर रहे हैं।

नेतन्याहू ने यरुशलम में पवित्र स्थलों के पास ईरान द्वारा किए गए हालिया हमलों की भी निंदा की है।

उन्होंने कहा, उन्होंने यरुशलम पर हमला किया, ठीक तीन एकेश्वरवादी धर्मों के पवित्र स्थलों के बगल में: वेस्टर्न वॉल, चर्च ऑफ द होली सेपल्चर, और अल-अक्सा मस्जिद। यह चमत्कार ही है कि उनमें से किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा।

जब एक मीडिया कर्मी ने उनसे पूछा कि इजरायली नागरिकों पर ईरान के हमलों के प्रति उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी, तो प्रधानमंत्री ने जवाब दिया: हम पूरी ताकत से जवाब दे रहे हैं, लेकिन नागरिकों को निशाना नहीं बना रहे हैं। हम उस शासन को निशाना बना रहे हैं। हम आईआरजीसी को निशाना बना रहे हैं—यह एक आपराधिक गिरोह है—और हम उन्हें व्यक्तिगत रूप से निशाना बना रहे हैं: उनके नेताओं को, उनकी सैन्य ठिकानों को, और उनकी आर्थिक संपत्तियों को। हम उन पर बहुत सख्ती से कार्रवाई कर रहे हैं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

38 की उम्र में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, हार के बावजूद पहली बार 'मैन आफ द मैच' बना कोई कप्तान, विराट-रोहित मुंह ताकते रह गए

ipl फाइनल 2009 के मैच में कुंबले ने वह कारनामा किया जो आईपीएल इतिहास में फिर कभी नहीं दोहराया गया उन्होंने फाइनल जैसे बड़े मंच पर अविश्वसनीय गेंदबाजी करते हुए 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए और उनके इस स्पेल ने डेक्कन चार्जर्स की कमर तोड़ दी थी. 2009 के आईपीएल फाइनल में अनिल कुंबले ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ जो स्पेल फेंका था, वह आज भी किसी कप्तान द्वारा फाइनल में किया गया सबसे बेहतरीन प्रदर्शन माना जाता है Tue, 24 Mar 2026 15:11:55 +0530

  Videos
See all

"CM योगी धुरंधर मुख्यमंत्री हैं" | #viralnews | #viralvideo | #cmyogi | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T09:44:49+00:00

Rajnath Singh की बड़ी समीक्षा बैठक | #viralnews #viralvideo #news #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T09:45:44+00:00

Tel Aviv मिसाइल स्ट्राइक | #viralvideo #viralnews #news #iranisraelwar #breakingnews #middleeast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T09:45:04+00:00

LPG ATM | शुरू हुआ भारत का पहला LPG ATM | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T09:46:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers