नवरात्रि के मौके पर छत्तीसगढ़ के खल्लारी माता मंदिर में रोपवे दुर्घटना
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में हुई रोपवे ट्रॉली दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख व्यक्त किया और दुर्घटना के जांच के आदेश दिए हैं.
The post नवरात्रि के मौके पर छत्तीसगढ़ के खल्लारी माता मंदिर में रोपवे दुर्घटना appeared first on Prabhat Khabar.
IPL 2026: मुंबई इंडियंस का कैसा है स्टिन अटैक, जो किसी भी विरोधी टीम को चटा सकती है धूल
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. सभी फेंचाइजी टीमों की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. अब फैंस और खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के आगाज होने का इंतजार है. आईपीएल की जब भी सबसे मजबूत टीम का जिक्र होता है तो 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का नाम जरूर शामिल होता है, क्योंकि एमआई की टीम हमेशा संतुलित नजर आती है, तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की स्पिन अटैक कितना मजबूत है.
मिचेल सैंटनर
मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर जैसा अनुभवी स्पिनर मौजूद है. मिचेल सैंटनर एक किफायती लेफ्ट-आर्म स्पिन ऑलराउंडर हैं. वो अपने सटीक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. सैंटनर बिना ज्यादा रन लुटाए विकेट भी निकालते हैं. वो गेंद के अलावा बल्ले से भी कमाल करते हैं और लोवर ऑर्डर में टीम की पारी को संभालते हैं. इसके अलावा सैंटनर फील्डिंग में भी योगदान देते हैं.
विल जैक्स
इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी विल जैक्स एक शानदार ऑफ-स्पिन गेंदबाज हैं. वो बीच के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करते हैं और विकेट भी निकालते हैं. इसके अलावा विल जैक्स एक धुरंधर बल्लेबाज भी हैं. वो काफी आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं. उनके पास किसी भी गेंदबाज की धज्जियां उड़ने की काबिलियत है. विल जैक्स मुंबई इंडियंस के लिए मैच विनर खिलाड़ी साबित हो सकते हैं.
मयंक मारकंडे
मुंबई इंडियंस के पास मयंक मारकंडे भी हैं जो अपनी गूगली और टर्न के लिए जाने जाते हैं. उनके पास किसी भी बल्लेबाज को चकमा देने की काबिलियत है. मयंक मारकंडे मीडिल ओवर्स में किफयती गेंदबाजी करते हैं और विकेट निकालते हैं. मयंक मारकंडे को मुंबई इंडियंस अपनी प्लेइंग 11 में मौका दे सकती है.
अथर्व अंकोलेकर
मुंबई इंडियंस के पास अथर्व अंकोलेकर भी एक स्पिन ऑलराउंडर के विकल्प के रूप में मौजूद हैं. वो लेफ्ट-आर्म बैं और कंट्रोल के साथ गेंदबाजी करते हैं. इसके अलावा वो नीचले कम्र में बल्लेबाजी भी करते हैं.
रघु शर्मा
मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में रघु शर्मा भी शामिल हैं. वो एक लेग स्पिनर हैं. रघु शर्मा अपने सटीक लाइन-लेंथ और वेरिएशन के लिए जाने जाते हैं. वो रनों की गति को रोकते हैं और विरोधी टीमों पर दवाब बनाते हैं.
अल्लाह मोहम्मद गजनफर
अफगानिस्तान के 20 वर्षीय ऑफ स्पिनर अल्लाह मोहम्मद गजनफर एक मिस्ट्री स्पिनर हैं, जो अपनी स्पीड से बल्लेबाजों को परेशान करते हैं. उनके पास किसी भी बल्लेबाज का विकेट निकालने की काबिलियत है. अल्लाह मोहम्मद गजनफर आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए ट्रंप कॉर्ड साबित हो सकते हैं. उनका मुंबई इंडियंस के प्लेइंग 11 में शामिल होना तय माना जा रहा है.
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, रोहित शर्मा, रयान रिकलटन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, अश्वनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, मिचेल सेंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिन्ज, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इज़हार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत.
मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 शेड्यूल
आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. वहीं मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलने उतरेगी. मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का यह मैच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा.
29 मार्च 2026 - मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
04 अप्रैल 2026 - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
07 अप्रैल 2026 - राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
12 अप्रैल 2026 - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु,वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
यह भी पढ़ें: 'PSL छोड़कर IPL खेलने वालों पर लीगल एक्शन लेगा पाकिस्तान...', मोहसिन नकवी ने खुलेआम दी धमकी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















