Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: मुंबई इंडियंस का कैसा है स्टिन अटैक, जो किसी भी विरोधी टीम को चटा सकती है धूल

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. सभी फेंचाइजी टीमों की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. अब फैंस और खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के आगाज होने का इंतजार है. आईपीएल की जब भी सबसे मजबूत टीम का जिक्र होता है तो 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का नाम जरूर शामिल होता है, क्योंकि एमआई की टीम हमेशा संतुलित नजर आती है, तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की स्पिन अटैक कितना मजबूत है.

मिचेल सैंटनर

मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर जैसा अनुभवी स्पिनर मौजूद है. मिचेल सैंटनर एक किफायती लेफ्ट-आर्म स्पिन ऑलराउंडर हैं. वो अपने सटीक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. सैंटनर बिना ज्यादा रन लुटाए विकेट भी निकालते हैं. वो गेंद के अलावा बल्ले से भी कमाल करते हैं और लोवर ऑर्डर में टीम की पारी को संभालते हैं. इसके अलावा सैंटनर फील्डिंग में भी योगदान देते हैं. 

विल जैक्स

इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी विल जैक्स एक शानदार ऑफ-स्पिन गेंदबाज हैं. वो बीच के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करते हैं और विकेट भी निकालते हैं. इसके अलावा विल जैक्स एक धुरंधर बल्लेबाज भी हैं. वो काफी आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं. उनके पास किसी भी गेंदबाज की धज्जियां उड़ने की काबिलियत है. विल जैक्स मुंबई इंडियंस के लिए मैच विनर खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. 

मयंक मारकंडे

मुंबई इंडियंस के पास मयंक मारकंडे भी हैं जो अपनी गूगली और टर्न के लिए जाने जाते हैं. उनके पास किसी भी बल्लेबाज को चकमा देने की काबिलियत है. मयंक मारकंडे मीडिल ओवर्स में किफयती गेंदबाजी करते हैं और विकेट निकालते हैं. मयंक मारकंडे को मुंबई इंडियंस अपनी प्लेइंग 11 में मौका दे सकती है. 

अथर्व अंकोलेकर

मुंबई इंडियंस के पास अथर्व अंकोलेकर भी एक स्पिन ऑलराउंडर के विकल्प के रूप में मौजूद हैं. वो लेफ्ट-आर्म बैं और कंट्रोल के साथ गेंदबाजी करते हैं. इसके अलावा वो नीचले कम्र में बल्लेबाजी भी करते हैं. 

रघु शर्मा

मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में रघु शर्मा भी शामिल हैं. वो एक लेग स्पिनर हैं. रघु शर्मा अपने सटीक लाइन-लेंथ और वेरिएशन के लिए जाने जाते हैं. वो रनों की गति को रोकते हैं और विरोधी टीमों पर दवाब बनाते हैं. 

अल्लाह मोहम्मद गजनफर

अफगानिस्तान के 20 वर्षीय ऑफ स्पिनर अल्लाह मोहम्मद गजनफर एक मिस्ट्री स्पिनर हैं, जो अपनी स्पीड से बल्लेबाजों को परेशान करते हैं. उनके पास किसी भी बल्लेबाज का विकेट निकालने की काबिलियत है. अल्लाह मोहम्मद गजनफर आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए ट्रंप कॉर्ड साबित हो सकते हैं. उनका मुंबई इंडियंस के प्लेइंग 11 में शामिल होना तय माना जा रहा है. 

आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

हार्दिक पांड्या (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, रोहित शर्मा, रयान रिकलटन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, अश्वनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, मिचेल सेंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिन्ज, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इज़हार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत.

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 शेड्यूल

आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. वहीं मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलने उतरेगी. मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का यह मैच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. 

29 मार्च 2026 - मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
04 अप्रैल 2026 - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
07 अप्रैल 2026 - राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
12 अप्रैल 2026 - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु,वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

यह भी पढ़ें:  'PSL छोड़कर IPL खेलने वालों पर लीगल एक्शन लेगा पाकिस्तान...', मोहसिन नकवी ने खुलेआम दी धमकी

Continue reading on the app

'एसबीआई योनो' ऐप के नाम पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फर्जी मैसेज, डाउनलोड नहीं करें एपीके फाइल

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। एसबीआई योनो ऐप के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें एपीके फाइल डाउनलोड कर आधार अपटेड करने की बात कही गई है।

पीआईबी फैक्ट चैक की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई एक पोस्ट में बताया कि एसबीआई के नाम से सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि यूजर्स को अपना आधार अपडेट करने के लिए मैसेज के साथ आई एक एपीके फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करनी होगी।

साथ ही कहा गया कि यदि आधार अपडेट नहीं किया जाता है, तो एसबीआई योनो ऐप ब्लॉक हो जाएगा।

पीआईबी फैक्ट चैक ने बताया कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। एसबीआई ने इस तरह का कोई आधिकारिक मैसेज जारी नहीं किया है।

साथ ही, यूजर्स से इस तरह की एपीके फाइल डाउनलोड न करने का आग्रह किया और कहा कि कोई भी निजी जानकारी जैसे बैकिंग या आधार डिटेल्स इन फाइलों में दर्ज न करें।

इसके अलावा, इस तरह का मैसेज मिलने पर उसे जरूरी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डॉट फिशिंग एटदरेट एसबीआई डॉट को डॉट इन पर रिपोर्ट करने का आग्रह किया।

यह घटना बैंकिंग ग्राहकों को निशाना बनाने वाले फिशिंग हमलों के बढ़ते चलन को उजागर करती है, खासकर व्हाट्सएप जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से।

बैंक हमेशा लोगों से ऐसे मैसेज से सतर्क रहने का आग्रह करते हैं क्योंकि इस तरह से जालसाज अकसर खाताधारक के डर का फायदा उठाकर संवेदनशील जानकारी हासिल कर लेते हैं और कई बार खाते से सारे पैसे निकाल लेते हैं।

इसके अतिरिक्त, सरकारी एजेंसी ने डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते चलन और योनो जैसे ऐप्स के व्यापक उपयोग के साथ, यूजर्स को अवांछित संदेशों के प्रति सतर्क रहने और केवल आधिकारिक चैनलों से सत्यापित अपडेट पर ही भरोसा करने की सलाह दी।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

2235 विकेट लेने वाले गेंदबाज ने संजू सैमसन को दी चुनौती, IPL 2026 के बीच क्रिकेट मैदान पर हुआ ये मैच, VIDEO

IPL 2026: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स से है. लेकिन, पीली जर्सी में अपनी पुरानी IPL टीम का सामना करने से पहले संजू सैमसन को 2235 विकेट लेने वाले गेंदबाज से चुनौती मिली. Mon, 23 Mar 2026 07:46:00 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: जंग के बीच ट्रंप को बड़ा झटका | Israel | Trump | Khamenei | World War | top #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T02:00:29+00:00

Iran America War Update: ईरान ने शुरू किया स्पेस वॉर, इज़राइल के आसमान में नीले धमाके | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T02:15:06+00:00

Monalisa Farman Viral Video : मेरी बहन मोनालिसा फंस गई! | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T02:15:29+00:00

Chaitra Navratri 5th Day पर Skandamata की पूजा की जाती है #jaimatadi #ytshorts #viral #spiritual #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T02:01:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers