Responsive Scrollable Menu

Mamta Kulkarni: ममता कुलकर्णी ने छोड़ी संन्यास की राह? गोवा में मॉर्डन लुक में दिखी, बदले अंदाज पर हुई ट्रोल!

Mamta Kulkarni Goa Look: 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो गोवा ट्रिप पर जाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनका लुक पूरी तरह बदला हुआ है। 

मॉर्डन लुक में ममता कुलकर्णी

पिछले साल महाकुंभ में ममता कुलकर्णी साध्वी के रूप में नजर आई थी। गेरुआ वस्त्र, माथे पर चंदन टीका और आध्यात्मिक बातें इस अवतार ने सभी को चौंका दिया था। लेकिन अब उनका मॉर्डन लुक देखकर लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई नए वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वो जंपसूट, खुले बाल और काला चश्मा पहने अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं।

यह भी पढ़े - पश्चिम एशिया तनाव के चलते शकीरा का इंडिया कॉन्सर्ट पोस्टपोन, फैंस निराश!

सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

ममता के इस नए लुक को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने सवाल उठाए कि क्या उन्होंने संन्यास छोड़ दिया है। कुछ यूजर्स ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि “संन्यासी वाला रूप कहां गया?” वहीं कुछ ने उनके बदलते अंदाज पर तंज कसा।

लाफ्टर शेफ में दिखा ग्लैमरस लुक

हाल ही में वह एक टीवी शो में साड़ी पहनकर नजर आई थी, जहां उनका लुक साध्वी वाले रूप से काफी अलग था। उस समय भी फैंस हैरान रह गए थे। 

संन्यास को लेकर विवाद तेज

पिछले साल ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में संन्यास लिया था और किन्नर अखाड़े से जुड़ी थी। उन्हें महामंडलेश्वर भी बनाया गया था, लेकिन बाद में विवादों के चलते उन्होंने यह पद छोड़ दिया। इसके बाद वो कई धार्मिक आयोजनों में साध्वी वेश में नजर आई।

क्या फिर से करेंगी एक्टिंग?

सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा है कि ममता कुलकर्णी एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर सकती हैं। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

90 के दशक की स्टार

ममता कुलकर्णी 90 के दशक में अपनी बोल्ड इमेज और स्टाइल के लिए जानी जाती थी। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और अपने ग्लैमरस अंदाज से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। 

यह भी पढ़े - 8 साल बाद अनुष्का शर्मा की बड़े पर्दे पर वापसी, अल्लू अर्जुन के साथ इस फिल्म में आएंगी नजर?

Continue reading on the app

iPhone 17e vs iPhone 16: एक ही कीमत में कौन देगा ज्यादा वैल्यू? यहां देखें फुल कम्पैरिजन

अगर आप एक प्रीमियम iPhone स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं और बजट लगभग ₹60,000 के आसपास है, तो आपके सामने दो बेहतर ऑप्शन- iPhone 17e और iPhone 16 खड़े हैं। दोनों ही डिवाइस अपनी-अपनी ताकत के साथ इस प्राइस ब्रैकेट में शानदार वैल्यू ऑफर करते हैं, लेकिन यह तय करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है कि कौन सा फोन आपके लिए बेहतर रहेगा।

इसीलिए हमने दोनों iPhone मॉडलों का फुल कम्पैरिजन तैयार किया है — डिजाइन, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी, स्टोरेज और फीचर्स के हर एंगल से। पढ़िए आगे किसके पास ज्यादा पावर, प्रीमियम फीचर्स और बेहतर यूज़ एक्सपीरियंस है, ताकि आप सही निर्णय ले सकें। 

iPhone 17e vs iPhone 16: कीमत और ऑफर्स 
अगर आप iPhone 17e और iPhone 16 खरीदने का सोच रहे हैं, तो फिलहाल Vijay Sales पर दोनों मॉडल्स पर अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं। iPhone 17e (256GB) पहले ₹64,900 में उपलब्ध था, लेकिन अब यह ₹62,900 में मिल रहा है। इसके अलावा, HDFC बैंक EMI पर ₹3,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट और OneCard EMI पर ₹2,000 की छूट भी है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत करीब ₹60,000 तक आ जाती है। वहीं, iPhone 16 (128GB) ₹64,900 में उपलब्ध है, जिस पर भी HDFC बैंक EMI के जरिए ₹3,500 की छूट मिल रही है, जिससे इसका नेट प्राइस iPhone 17e के बराबर आ जाता है।

डिज़ाइन और डिस्प्ले
डिज़ाइन और डिस्प्ले के मामले में दोनों फोन समान हैं। दोनों में 6.1-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले और एल्युमिनियम फ्रेम मिलता है। हालांकि iPhone 16 में थोड़ी ज्यादा ब्राइटनेस और Dynamic Island जैसी प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं, जिससे यह देखने और इस्तेमाल करने में थोड़ा ज्यादा प्रीमियम अनुभव देता है।

परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस की बात करें तो iPhone 17e में नया A19 चिप है, जो iPhone 17 में इस्तेमाल हुआ था, जबकि iPhone 16 में A18 प्रोसेसर है। नया A19 चिप बेहतर एफिशिएंसी, AI परफॉर्मेंस और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट की सुविधा देता है। इसके बावजूद, iPhone 16 में अधिक पावरफुल GPU है, जो गेमिंग और ग्राफिक्स परफॉर्मेंस को थोड़ा बेहतर बनाता है।

कैमरा
कैमरा सेटअप में फर्क साफ नजर आता है। iPhone 17e में सिंगल 48MP कैमरा है, जबकि iPhone 16 में 48MP मुख्य कैमरा के साथ 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है। इसका मतलब है कि iPhone 16 फोटोग्राफी के लिए ज्यादा वर्सेटाइल है, अल्ट्रावाइड शॉट्स, मैक्रो और बेहतर वीडियो फीचर्स के साथ।

बैटरी और चार्जिंग
बैटरी और चार्जिंग में iPhone 17e थोड़ा बेहतर साबित होता है, क्योंकि नया चिप ज्यादा पावर एफिशिएंट है, जिससे बैटरी लाइफ बढ़ जाती है। चार्जिंग के मामले में, iPhone 17e 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है, जबकि iPhone 16 22W वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है, जो तेज चार्जिंग देता है।

स्टोरेज और कनेक्टिविटी
स्टोरेज और कनेक्टिविटी में iPhone 17e बेस मॉडल पर 256GB स्टोरेज देता है, जो ज्यादा फाइल्स और मीडिया स्टोर करने के लिए बेहतर है। वहीं, iPhone 16 में 128GB स्टोरेज है, लेकिन इसमें Wi-Fi 7 और Ultra-Wideband जैसी नई कनेक्टिविटी फीचर्स मिलती हैं।

कुल मिलाकर अगर आप नया चिप, ज्यादा स्टोरेज और बेहतर बैटरी लाइफ चाहते हैं, तो iPhone 17e आपके लिए सही विकल्प है। वहीं, अगर आपकी प्राथमिकता बेहतर कैमरा, प्रीमियम फीचर्स और ओवरऑल बैलेंस्ड एक्सपीरियंस है, तो iPhone 16 ज्यादा बेहतर पैकेज साबित होता है।

Continue reading on the app

  Sports

CSK के लिए जो रैना-जडेजा जो नहीं कर सके वो कर पाएंगे सैमसन?

चेपॉक में संजू की एंट्री ठीक ऐसे हुई जैसे येलो आर्मी ने अपना नया हीरो ढूंढ लिया है. हालांकि ये बड़ा सवाल है कि यह सिर्फ एक भावुक करने वाला पल था या सच में CSK में नई युग की शुरुआत है. Tue, 24 Mar 2026 13:13:26 +0530

  Videos
See all

Iran-US Israel War: युद्ध की तैयारी में US जहाज! | #viralvideo #viralnews #iranisraelwar #warupdate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:39:27+00:00

SC फटकार West Bengal सरकार कोलकाता मेट्रो प्रोजेक्ट देरी पर | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:43:14+00:00

Tel Aviv Attack Viral Video :तेल अवीव में भारी तबाही | #viralvideo #viralnews #middleeast #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:41:24+00:00

Israel के कई शहरों पर एक साथ मिसाइल अटैक | Iran Israel War News Today | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:42:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers