Sabudana Cutlet: नवरात्रि व्रत के लिए परफेक्ट हैं साबूदाना कटलेट, मिनटों में इस तरह करें तैयार
Sabudana Cutlet: चैत्र नवरात्रि व्रत के दौरान अक्सर लोग एक जैसा खाना खाकर बोर हो जाते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। साबूदाना कटलेट एक ऐसी रेसिपी है जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि हल्की और हेल्दी भी होती है। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ये कटलेट बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं।
अगर आप कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो साबूदाना कटलेट आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। इसे बनाना बेहद आसान है और कम समय में तैयार हो जाता है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी, जिससे आपका व्रत का खाना भी बन जाएगा स्पेशल।
साबूदाना कटलेट बनाने के लिए सामग्री
- साबूदाना - 1 कप
- उबले आलू - 3 मध्यम आकार के
- मूंगफली (भुनी और दरदरी पिसी) - 1/2 कप
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी
- हरा धनिया - 2 टेबलस्पून
- सेंधा नमक - स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर - 1/2 टीस्पून
- नींबू का रस - 1 टीस्पून
- तेल - तलने के लिए
साबूदाना कटलेट बनाने का तरीका
स्वाद से भरपूर साबूदाना कटलेट बेहद स्वादिष्ट लगते हैं। इन्हें तैयार करने के लिए सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से धोकर 4-5 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगो दें। ध्यान रखें कि पानी ज्यादा न हो, बस साबूदाना डूबे रहें। जब ये नरम हो जाएं, तो अतिरिक्त पानी निकाल दें।
एक बड़े बाउल में भीगा हुआ साबूदाना, मैश किए हुए आलू, पिसी मूंगफली, हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक, काली मिर्च और नींबू का रस डालें। अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक सॉफ्ट डो जैसा मिश्रण तैयार करें।
Curry Leaves Benefits: खाने का ज़ायका ही नहीं बदलता करी पत्ता, सेहत को देता है 6 बड़े फायदे
Indoor Plants: गर्मी में 5 इनडोर प्लांट्स घर को रखेंगे कूल! इस तरीके से लगाकर करें देखभाल
Lauki Raita Recipe: गर्मी में शरीर में ठंडक घोल देगा लौकी रायता, इस तरीके से मिनटों में करें तैयार
Toothpaste Uses: दांतों को ही नहीं चमकाता है टूथपेस्ट, इन 5 घरेलू कामों को भी बना देता है आसान
अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लें और उन्हें गोल या टिक्की का आकार दें। आप अपनी पसंद के अनुसार इन्हें फ्लैट या ओवल शेप में बना सकते हैं।
एक कढ़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए, तो कटलेट डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें। ध्यान रखें कि एक बार में ज्यादा कटलेट न डालें, इससे वे अच्छे से नहीं पकेंगे।
तैयार साबूदाना कटलेट को प्लेट में निकालें और हरी चटनी या दही के साथ गर्मागर्म सर्व करें। यह नाश्ते या व्रत के खाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
Mamta Kulkarni: ममता कुलकर्णी ने छोड़ी संन्यास की राह? गोवा में मॉर्डन लुक में दिखी, बदले अंदाज पर हुई ट्रोल!
Mamta Kulkarni Goa Look: 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो गोवा ट्रिप पर जाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनका लुक पूरी तरह बदला हुआ है।
मॉर्डन लुक में ममता कुलकर्णी
पिछले साल महाकुंभ में ममता कुलकर्णी साध्वी के रूप में नजर आई थी। गेरुआ वस्त्र, माथे पर चंदन टीका और आध्यात्मिक बातें इस अवतार ने सभी को चौंका दिया था। लेकिन अब उनका मॉर्डन लुक देखकर लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई नए वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वो जंपसूट, खुले बाल और काला चश्मा पहने अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं।
यह भी पढ़े - पश्चिम एशिया तनाव के चलते शकीरा का इंडिया कॉन्सर्ट पोस्टपोन, फैंस निराश!
सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल
ममता के इस नए लुक को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने सवाल उठाए कि क्या उन्होंने संन्यास छोड़ दिया है। कुछ यूजर्स ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि “संन्यासी वाला रूप कहां गया?” वहीं कुछ ने उनके बदलते अंदाज पर तंज कसा।
लाफ्टर शेफ में दिखा ग्लैमरस लुक
हाल ही में वह एक टीवी शो में साड़ी पहनकर नजर आई थी, जहां उनका लुक साध्वी वाले रूप से काफी अलग था। उस समय भी फैंस हैरान रह गए थे।
संन्यास को लेकर विवाद तेज
पिछले साल ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में संन्यास लिया था और किन्नर अखाड़े से जुड़ी थी। उन्हें महामंडलेश्वर भी बनाया गया था, लेकिन बाद में विवादों के चलते उन्होंने यह पद छोड़ दिया। इसके बाद वो कई धार्मिक आयोजनों में साध्वी वेश में नजर आई।
क्या फिर से करेंगी एक्टिंग?
सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा है कि ममता कुलकर्णी एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर सकती हैं। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
90 के दशक की स्टार
ममता कुलकर्णी 90 के दशक में अपनी बोल्ड इमेज और स्टाइल के लिए जानी जाती थी। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और अपने ग्लैमरस अंदाज से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई।
यह भी पढ़े - 8 साल बाद अनुष्का शर्मा की बड़े पर्दे पर वापसी, अल्लू अर्जुन के साथ इस फिल्म में आएंगी नजर?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi

















