Responsive Scrollable Menu

Chaitra Navratri पर सोमवार का महासंयोग, शिवलिंग पर चढ़ाएं ये एक चीज़, Mahakal करेंगे हर इच्छा पूरी

चैत्र नवरात्रि का पर्व पूरे देशभर भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। 23 मार्च यानी नवरात्र के पांचवे दिन और सोमवार का संयोग बेहद ही शुभ माना जा रहा है। नवरात्र का पांचवां दिन स्कंदमाता को समर्पित है। इस बार यह दिन सामान्य नहीं है, क्योंकि इस दिन सोमवार का अद्भुत संयोग बन रहा है, जो महादेव और शक्ति के मिलन का प्रतीक है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, नवरात्र के दौरान पड़ने वाले सोमवार को बहुत कल्याणकारी माना गया है। अगर आप किसी समस्या से लंबे समय से परेशान हैं, तो इस खास मौके पर शिवलिंग पर विशेष सामग्री चढ़ाएं।

शक्ति और शिव का मिलन

नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रुपों की पूजा की जाती है, जो शक्ति का प्रतीक हैं। दूसरी ओरस सोमवार का दिन भगवान शिव को अति प्रिय है। ऐसे में इस दिन शिव-शक्ति की एक साथ विधिवत रुप से पूजा करें। ऐसा करने से अखंड सौभाग्य और आरोग्य की प्राप्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन छोटा-सा उपाय करने से भी आपको दोगुना फल प्राप्त होता है, क्योंकि शिव के बिना शक्ति अधूरी मानी जाती है।

शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये सामग्री

कच्चा दूध और काले तिल

यदि आपका चंद्रमा कमजोर है या मन अशांत रहता है, तो चांदी के लोटे में कच्चा दूध और थोड़े काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर जरुर चढ़ाएं। ऐसा करने से मानसिक तनाव कम हो जाता है। इसके साथ ही आपको चंद्र दोष से भी राहत मिलता है।

शहद और गंगाजल

आर्थिक तंगी से परेशान जातक, इस सोमवार को शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं और फिर गंगाजल से अभिषेक करें। इस उपाय के करने से धन के नए मार्ग बन जाते हैं। इसके साथ ही आपके घर में स्थायी लक्ष्मी का वास होता है।

बिल्व पत्र और अक्षत

आपको 5 या 11  अखंडित बिल्व पत्र पर चंदन से 'राम' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और साथ में बिना टूटे हुए चावल अर्पित करें। ऐसा करने से महादेव आपकी हर इच्छा को जरुर पूरा करेंगे। ऐसा करने से आपको शिव-पार्वती की कृपा मिलती है।

पूजा मंत्र (Puja Mantra)

- ॐ मृत्युंजयमहादेवं त्राहि मां शरणागतम्। जन्ममृत्युजराव्याधिपीडितं कर्मबन्धनै:॥
- ॐ नमः शिवाय शान्ताय तेजसे सर्वाधिष्टानाय सर्वसमर्थाय सर्वविलाय महेश्वराये नमः शिवाय ॐ॥
वंदे सूर्य शशांक वह्नि नयनं वंदे मुकुंद प्रियं, वंदे भक्त जनाश्रयं च वरदं वंदे शिवं शंकरम्॥

Continue reading on the app

WITT summit: 23 को पीएम मोदी, 24 मार्च को जुटेंगे कई राज्यों के सीएम समेत दिग्गज नेता

टीवी9 नेटवर्क का प्रतिष्ठित कार्यक्रम 'व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे समिट 2026' 23-24 मार्च को दिल्ली में होगा. प्रधानमंत्री मोदी इस मंच पर लगातार तीसरी बार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं. 'भारत और विश्व' थीम पर आधारित इस सम्मेलन में अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई देशों के राजदूत समेत कई दिग्गज इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

Continue reading on the app

  Sports

थॉमस कप और उबर कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, लक्ष्य सेन-सिंधु करेंगे अगुवाई

Thomas Cup Uber Cup: भारत की बैडमिंटन टीम अगले महीने डेनमार्क के हॉर्सन्स में होने वाले थॉमस कप और उबर कप के लिए पूरी तरह तैयार है, जो 24 अप्रैल से 3 मई तक खेला जाना है. टीम में अनुभव और युवा जोश का एक बेहतरीन तालमेल देखने को मिलेगा. पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन टीमों की अगुवाई करेंगे. Tue, 24 Mar 2026 23:00:56 +0530

  Videos
See all

Master Stroke: Hormuz पर जंग..मचा हाहाकार! | Iran Israel War | PM Modi | Trump | Mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T17:23:16+00:00

World News Live: ईरान तो दनादन मारता चला जा रहा है! | Iran News | PM Modi | USA | Pakistan | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T17:39:27+00:00

तेल की कीमत में खेल करके क्या Trump दोस्तों और परिवार के लिए नोट छाप रहे..| News Ki Pathshala |tnnb #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T17:27:53+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Strait of Hormuz को लेकर ट्रंप-मोदी की क्या बात हो गई? Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T17:24:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers