Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वॉर के बीच PSL हो सकता है पोस्टपोंन, PCB चीफ मोहसिन नकवी का बड़ा बयान

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वॉर जारी है. दोनों देश एक दूसरे पर अटैक कर रहे हैं. इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे लग रहा है कि पाकिस्तान सुपर लीग खतरे में नजर आ रहे हैं. मोहसिन नकवी ने PSL 2026 पोस्टपोंन करने का इशारा किया है. हालांकि उन्होंने कहा कि अभी इसपर फैसला नहीं लिया गया है. PSL 2026 बिना दर्शक के खेला जाएगा. 

अपडेट जारी है...

Continue reading on the app

'PSL की पॉपुलैरिटी खत्म, इंडियन फ्रेंचाइजी ने जानबूझकर किया ऐसा...' इंग्लैंड के दिग्गज ने भारत को बनाया विलेन

IPL vs PSL : पाकिस्तान और भारत के बीच जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. ये जंग भारत और पाकिस्तान के बीच खेल के मैदान पर हो रही है. भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पहले एशिया कप में धोया और फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पीट डाला. अब आईपीएल भी पाकिस्तान पर प्रहार करने का एक माध्यम बनकर सामने आ रहा है. अब नया मामला इन दोनों देशों के बीच क्या है, आइए आज इसके बारे में जानते हैं.

दरअसल पाकिस्तान में 26 मार्च से पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) शुरू होने वाला है. ये पाकिस्तान की टी20 क्रिकेट लीग है. इसके साथ ही भारत में इंडियन प्रीमियर लगी (IPL) की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. ऐसे में आईपीएल में कई खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं. उनकी जगह पर सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी नए खिलाड़ियों की तलाश कर रही हैं. 

पीएसएल छोड़कर आईपीएल को चुन रहे खिलाड़ी

उनकी ये तलाश अब पाकिस्तान से पूरी हो रही है. पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने वाले खिलाड़ी वहां से अपना नाम निजी कारणों के चलते वापस ले रहे हैं. इसके बाद वो पीएसएल को छोड़कर आईपीएल 2026 का दामन थाम रहे हैं. ऐसा ताजा उदाहरण श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका का है, जो पीएसएल छोड़कर अब आईपीएल खेलेंगे. 

शनाका ने पीएसएल छोड़ थामा आईपीएल का हाथ

पीएसएल 2026 के लिए दासुन शनाका को ऑक्शन में लाहौर कलंदर्स ने PKR 2.2 करोड़ में खरीदा था. उन्होंने पीएसएल से अपना नाम वापस ले लिया है. अब वो आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए इंग्लैडं के ऑलराउंडर सेम कुरेन की जगह लेंगे. इस पर आधिकारिक मुहर लगाना अभी बाकी है.

इससे पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी भी पीएसएल छोड़कर आईपीएल खेलने के लिए आ चुके हैं. वो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे. आईपीएल में खेलने के लिए अभी कुछ और खिलाड़ी भी पीएसएल छोड़कर आ सकते हैं. इस सबके बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर नासिर हुसैन ने इस पूरे मामले पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारत को पाकिस्तान का विलेन बना डाला है.

नारिस ने भारत को बनाया पाकिस्तान के सामने विलेन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा, 'अगर ऐसा होता रहा, तो पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की पॉपुलैरिटी बहुत जल्दी खत्म हो जाएगी. मुझे लगता है कि इंडियन फ्रेंचाइजी जानबूझकर ऐसा कर रही हैं. क्योंकि जब उन्हें पहले से पता है कि वो विदेशी खिलाड़ी पीएसएल में खेल रहे हैं, तो वो उन्हें इंडिया में खेलने के लिए तभी क्यों अप्रोच करते हैं जब उनका कोई खिलाड़ी घायल हो जाता है? वो जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं ताकि इंडिया में कोई पीएसएल न देखे और पाकिस्तान सुपर लीग आखिर में बंद हो जाए'.

कब हुई थी पीएसएल की शुरुआत

पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत साल 2016 में हुई थी. तब से अब तक पीएसएल में दुनिया भर के खिलाड़ी खेलते हैं. इसमें भारत शामिल नहीं हैं. जबकि इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. आईपीएल के पहले सीजन में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया था, लेकिन इसके बाद पाकिस्तानी आतंकवादियों के द्वारा लगातार भारत पर हुए हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी के आईपीएल में खेलने पर बैन लगा दिया गया. 

तब से पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेलता है. अब आईपीएल से बांग्लादेश के खिलाड़ियों को भी बैन कर दिया गया है. इस बार आईपीएल 2026 से मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने बीसीसीआई के आदेश के बाद बाहर कर दिया था. जबकि पाकिस्तान सुपर लीग में इस बार अफगानिस्तान के खिलाड़ी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. उन्होंने पीएसएल का बॉयकॉट कर दिया है. 

ये भी पढ़ें : IPL 2026 में किस टीम की ओपनिंग जोड़ी है सबसे खतरनाक, डालें सभी 10 टीमों के सलामी बल्लेबाजों पर नजर

Continue reading on the app

  Sports

IPL: कभी सिर्फ 30 लाख में बिका, अब बना 16 हजार करोड़ की RCB का नया मालिक, उम्र सिर्फ 28 साल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है, जिसे 4 अलग-अलग कंपनियों ने मिलकर 16600 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. साथ ही 28 साल के एक पूर्व क्रिकेटर को इस फ्रेंचाइजी का नया चेयरमैन बनाया गया है. Wed, 25 Mar 2026 00:09:40 +0530

  Videos
See all

Iran Vs Israel: अमेरिकियों के साथ बातचीत हमेशा के लिए खत्म-ईरानी विदेश मंत्री #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T19:36:42+00:00

Iran America War Update: जंग में 5 दिन का 'पॉज', अब होगा न्यूक्लियर वॉर? | Atom Bomb | Trump | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T19:00:44+00:00

Iran America Ceasefire: 1 बजते ही ईरान ने ट्रंप के सामने रखी ये शर्तें! | N18G | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T19:30:01+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: हरीश राणा की इच्छामृत्यु से मौत! #shorts #ytshorts #sumitawasthi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T19:34:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers