Navratri 2026: साबूदाना या फिर कुट्टू का आटा, सेहत और जेब के लिहाज से कौन सबसे अच्छा
Navratri 2026: माता रानी को समर्पित नवरात्रि की शुरुआत हो गई है. इस खास मौके पर कुछ लोग पहला और आखिरी तो कुछ लोग सभी नौ दिनों का व्रत रहते हैं. व्रत के दौरान, लोग सिर्फ फलाहारी आहार का ही सेवन करते हैं. इस दौरान, सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली दो चीजें हैं. एक है- साबूदाना और दूसरा है कुट्टू का आटा. लेकिन सवाल ये है कि सेहत के लिहाज से दोनों में से कौन सबसे बेहतर है. आइये जानते हैं इसके बारे में…
कितना फायदेमंद है साबूदाना
साबूदाना (टैपिओका स्टार्च) कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है. ये शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है. व्रत के दौरान, जब आम तरह का भोजन नहीं किया जाता है तो व्रतियों को साबूदाने की खिचड़ी, खीर या पकौड़ी ही एनर्जी देती है. ये सारा दिन उन्हें एक्टिव बनाए रखने में सहायता करती है.
साबूदाना में प्रोटीन, विटामिन और फाइबर की मात्रा कम होती है. साबूदाना का अधिक सेवन करने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है, जिस वजह से डायबिटिक मरीजों को सावधानी बरतनी चाहिए.
कितना फायदेमंद है कुट्टू का आटा
कुट्टू (बकव्हीट) ग्लूटेन-फ्री होता है. ये प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम और आयरन से भरपूर होता है. इससे पाचन भी सुधरता है और लंबे वक्त तक पेट भरे रखने में मदद भी करता है. कुट्टू के आटे की पूरी, पराठा या पकौड़े व्रत में सेहत और स्वाद दोनों का संतुलन बनाए रखने में सहायता करते हैं. ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में ये मदद करता है, जिस वजह से साबूदाने की तरह डायबिटिक मरीजों को इससे परहेज करने की जरूरत नहीं पड़ती है.
व्रत में किसका सेवन करें
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आपको अगर तुरंत ऊर्जा चाहिए तो साबूदाना एक बेहतर विकल्प हो सकता है लेकिन वहीं आप अगर पौष्टिक और संतुलित आहार चाहते हैं तो कुट्टू का आटा अधिक फायदेमंद होता है. अगर आप साबूदाने और कुट्टू के आटे की संतुलित मात्रा लेते हैं तो सबसे अच्छा होगा. इससे आपके शरीर को पोषण और ऊर्जा दोनों मिल पाएंगे.
साबूदाना सस्ता है या फिर कुट्टू का आटा
अब बात खरीद की. साबूदाना सस्ता है या फिर कुट्टू का आटा तो बता दें, साबूदाना कुट्टू के आटे की तुलना में बहुत सस्ता है. एक रिपोर्ट के अनुसार, साबूदाना जहां 60 से 90 रुपये प्रति किलो में मिलता है तो वहीं कुट्टू का आटा 190 से 220 रुपये प्रति किलो में बिकता है. साबूदाना बिल्कुल बजट फ्रेंडली है, जो आपके जेब पर ज्यादा जोर नहीं डालता है. वहीं कुट्टू का आटा महंगा भले है लेकिन प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है.
कतर हेलिकॉप्टर क्रैश में 6 की मौत, एक लापता: गृह मंत्रालय
दोहा, 22 मार्च (आईएएनएस)। कतर में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। रविवार को देश के गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि हादसे में मारे गए 6 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक अब भी लापता है।
मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि देश के समुद्री इलाके में चलाए जा रहे सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हेलिकॉप्टर में सवार 7 में से 6 लोगों का पता चल गया है। विभाग ने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी है।
नोट के मुताबिक, विशेष टीमें अब भी लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई हैं। इससे पहले रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने बताया था कि यह हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हुआ था। हालांकि तब चालक दल और उसमें सवार लोगों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी। बस इतना बताया गया कि कतर का हेलिकॉप्टर नियमित ड्यूटी के दौरान तकनीकी खराबी के बाद क्षेत्रीय समुद्री इलाके में क्रैश हो गया।
सैन्य संघर्ष के 23वें दिन हमलों और जवाबी कार्रवाई का दौर जारी है। इस बीच खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) ने ईरान के उन आरोपों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि खाड़ी देश सैन्य कार्रवाइयों में शामिल हैं। जीसीसी महासचिव जासिम मोहम्मद अलबुदैइवी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया।
इतना ही नहीं अलबुदैइवी ने ईरान पर आरोप लगाया कि वह खाड़ी देशों पर लगातार खुलेआम हमले कर रहा है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर और तेल प्रतिष्ठानों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।
यह बयान ऐसे समय आया है जब खाड़ी देशों और ईरान के बीच तनाव तेजी से बढ़ रहा है। युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान पर आरोप है कि वह खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा और नागरिक ढांचे पर हमले कर रहा है, जबकि ईरान का कहना है कि वह सिर्फ अमेरिका के हितों को टारगेट कर रहा है। ईरान ने कुछ खाड़ी देशों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अमेरिका को अपने क्षेत्रों का इस्तेमाल करने की खुली छूट दी।
रविवार को ही बहरीन ने बताया कि उसके रक्षा बल ने युद्ध शुरू होने के बाद से 145 मिसाइलों और 246 ड्रोन को इंटरसेप्ट करके नष्ट किया है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















