आधी उम्र की लड़कियों संग रिलेशन, पत्नी से नहीं बनाए सालों से संबंध, दुनिया के सामने ‘परफेक्ट हसबैंड’ दिखने वाले एक्टर की खुली पोल
Detective Tanya Puri: शोबिज की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार और परफेक्ट नजर आती है, हमेशा सेलेब्स की लाइफ उनती सीधी और सरल नहीं होती है. आज के सोशल मीडिया के जमाने में कई बार स्टार की पर्सनल लाइफ से जुड़े ऐसे खुलासे सामने आते हैं, जो फैंस को भी चौंका देते हैं. इसी बीच एक प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी (Tanya Puri) के दावे ने एक फेमस बॉलीवुड एक्टर को लेकर खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि शादीशुदा लाइफ में कैसे स्टार्स चीट करते हैं. हालांकि, डिटेक्टिव ने एक्टर का नाम नहीं बताया.
प्राइवेट डिटेक्टिव ने खोली एक्टर की पोल
डिटेक्टिव तान्या पुरी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में इंडस्ट्री के एक टॉप एक्टर की पोल खोलते हुए बताया. उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री का वह एक्टर लोगों की नजर में 'ग्रीन फ्लैग' और एक आइडल फैमिली मैन है. उनके मुताबिक, उनकी एक परफेक्ट इमेज है, पत्नी और बच्चे हैं और बाहर से उसकी मैरिड लाइफ काफी अच्छी है. उन्होंने बताया कि उस एक्टर की पत्नी उनकी कंपनी में आई थीं. उन्हें लंबे टाइम से अपने पति को लेकर कुछ गबबड़ी लग रही थी. अपने पति को लेकर भी उन्हें कुछ गॉसिप सुनने को मिल रही थी और वह इसकी सच्चाई जानना चाहती थीं. जिसके बाद उनकी कंपनी ने उस एक्टर के बारे में पड़ताल कि और जिसके बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए.
आधी उम्र की लड़कियों संग रिलेशन
तान्या के मुताबिक, वह जिस एक्टर की बात कर रही हैं. वह एक ऐसी फ्रेंचाइजी की फिल्म में काम कर रहे थे, जहां उनकी मुलाकात उससे आधी उम्र की लड़कियों से मुलाकात हुई. उन्होंने दावा किया कि वह एक्टर सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी खुद से कम उम्र की लड़कियों के साथ रिलेशन में था. यहां पर आपको बता दें कि तान्या ने उस एक्टर के नाम का जिक्र नहीं किया. तान्या ने बताया कि उस एक्टर ने पब्लिक में अपनी इमेज 'ग्रीन फ्लैग' हसबैंड के तौर पर बना रखी है. लेकिन वह कपल अलग-अलग रिलेशन में है लेकिन अपनी पत्नी से सालों से संबंध नहीं बनाए.
ये भी पढ़ें: 'मैंने दोनों पतियों को चीट करते हुए पकड़ा...', श्वेता तिवारी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
तान्या दिखाई देंगी ट्रेटर्स 2 में
ट्रेटर्स 2 के दूसरे सीजन को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने के लिए मिल रही है. जानकारी के मुताबिक, इस शो में डिटेक्टिव तान्या पुरी भी बतौर कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रही हैं. खास बात यह है कि तान्या रियल लाइफ में प्राइवेट डिटेक्टिव हैं, इसलिए शो में जब उन्हें किसी के झूठ, चाल या धोखे को पकड़ना होगा, तो उनके लिए आसानी होगी. जिसे देखना काफी दिलचस्प होगा. हालांकि, पॉडकास्ट में तान्या ने जिस एक्टर के बारे में खुलासा किया है, उसका नाम सामने नहीं आया है. इसलिए फिलहाल यह मामला एक अनाम स्टार की स्टोरी और तान्या के दावों तक ही सीमित है.
'द ट्रेटर्स 2' करण जौहर करेंगे होस्ट
आपको बता दें कि द ट्रेटर्स 2' भरोसे, चाल और धोखे पर बेस्ड शो है. जिसमें कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे पर भरोसा करते हुए भी यह पता लगाना होता है कि आखिर कौन उनके बीच 'ट्रेटर' कौन है. इस शो का पिछला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया था और इस बार भी वही कर रहे हैं. यह शो Prime Video पर 13 अगस्त को रिलीज होगा.
ये भी पढ़ें: DC X Review: लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की 'डीसी' हुई रिलीज, जानें लोगों को कैसी लगी?
ये हैं श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, नंबर-2 के नाम से तो खौफ खाते थे बल्लेबाज
IND VS SL: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. इससे पहले भारतीय टीम श्रीलंका इलेवन के साथ वॉर्म-अप मैच खेल रही है. ये बात जगजाहिर है कि एक टेस्ट मैच गेंदबाज ही जिताता है. तो क्या आपको मालूम है कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन से हैं? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं.
श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाज
5- ईशांत शर्मा
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर इशांत शर्मा का नाम आता है. इशांत ने 2008 से 2017 के बीच 12 मुकाबले खेले, जिसकी 22 पारियों में उन्होंने 29.80 के औसत से 35 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने 1 बार फाइव विकेट हॉल लिया है. ईशांत ने 362 ओवर्स गेंदबाजी की, जिसमें 66 मेडेन ओवर्स फेंके.
4- कपिल देव
श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी कपिल देव का नाम आता है. कपिल देव ने 1982 से 1994 के बीच 26.55 के औसत से 45 विकेट झटके हैं. उन्होंने 2 बार फोर विकेट हॉल लिया और 1 बार फाइव विकेट हॉल भी लिया. कपिल देव ने 452.3 ओवर्स फेंके, जिसमें 128 मेडेन ओवर्स फेंके.
3- हरभजन सिंह
इस लिस्ट में नंबर-3 पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह का नाम आता है. भज्जी ने 1999 से 2015 के बीच श्रीलंका के खिलाफ 16 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 26 पारियों में उन्होंने 39.77 के औसत से 53 विकेट चटकाए. इस दौरान हरभजन सिंह ने 2 बार फोर विकेट हॉल और 2 बार फाइव विकेट हॉल लिया. उन्होंने 2 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया. भज्जी ने श्रीलंका के खिलाफ 664.2 ओवर्स गेंदबाजी की, जिसमें 96 मेडेन ओवर्स फेंके.
2- रविचंद्रन अश्विन
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन का नाम आता है. अश्विन ने लंकाई टीम के खिलाफ 2015 से 2022 के बीच 11 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 21 पारियों में उन्होंने 21.93 के औसत से 62 विकेट चटकाए. उन्होंने इस दौरान 7 फोर विकेट हॉल, 3 फाइव विकेट हॉल लिए और एक बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया. अश्विन 453.4 ओवर में 87 मेडेन ओवर्स फेंके.
1-अनिल कुंबले
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले के नाम पर दर्ज है. कुंबले ने श्रीलंका के खिलाफ 1993 से 2008 तक 18 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 28 पारियों में उन्होंने 31.20 के औसत से 74 विकेट लिए. इस दौरान कुंबे की इकोनॉमी 2.67 की रही. उन्होंने 3 बार फोर विकेट हॉल और 4 बार फाइव विकेट हॉल लिया और 2 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया. कुंबले ने अपने करियर में श्रीलंका के खिलाफ 862.1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 193 मेडन ओवर्स फेंके.
श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
| रैंक | गेंदबाज | मैच | पारी | विकेट | औसत | 4 विकेट | 5 विकेट | मैच में 10 विकेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | अनिल कुंबले | 18 | 28 | 74 | 31.20 | 3 | 4 | 2 |
| 2 | रविचंद्रन अश्विन | 11 | 21 | 62 | 21.93 | 7 | 3 | 1 |
| 3 | हरभजन सिंह | 16 | 26 | 53 | 39.77 | 2 | 2 | 2 |
| 4 | कपिल देव | 17 | 31 | 45 | 26.55 | 2 | 1 | 0 |
| 5 | ईशांत शर्मा | 12 | 22 | 35 | 29.80 | 0 | 1 | 0 |
ये भी पढ़ें: श्रीलंका में खुली भारतीय गेंदबाजों की पोल, विकेट के लिए तरसे, फिर केएल राहुल ने ऐसे दिलाई पहली सफलता
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










.jpg)
