Responsive Scrollable Menu

फ्लोरिडा में यूक्रेन-यूएस के वार्ताकारों की बैठक, एनएसडीसी सचिव बोले- 'मुख्य मुद्दों' पर हुई चर्चा

फ्लोरिडा, 22 मार्च (आईएएनएस)। यूक्रेन-यूएस के प्रतिनिधिमंडल ने फ्लोरिडा राज्य में हुई नई बातचीत में खास मुद्दों और यूक्रेन संकट को सुलझाने के अगले कदमों पर चर्चा की। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद (एनएसडीसी) के सचिव रुस्तम उमरोव ने इसकी जानकारी दी।

इंटरफैक्स-यूक्रेन न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट ने उनके हवाले से बताया, हमने बातचीत के ट्रैक में जरूरी मुद्दों और आगामी कदमों पर चर्चा जारी रखी। व्यावहारिक नतीजों की ओर आगे बढ़ने के लिए तरीकों को कोऑर्डिनेट करने पर खास ध्यान दिया गया।

सिन्हुआ की रिपोर्ट (इंटरफैक्स-यूक्रेन न्यूज एजेंसी के हवाले से) के मुताबिक, उमरोव ने यूएस की तरफ से सर्वेंट ऑफ द पीपल के पार्लियामेंट्री गुट के हेड डेविड अराखामिया, प्रेसिडेंशियल ऑफिस के हेड किरिलो बुडानोव और प्रेसिडेंशियल ऑफिस के पहले डिप्टी हेड सर्गेई किस्लित्स्या के साथ मुलाकात की।

उमेरोव के मुताबिक, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर, व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार जोश ग्रुएनबाम और विदेश विभाग के वरिष्ठ नीति सलाहकार क्रिस कुरेन ने प्रतिनिधित्व किया।

उमेरोव ने कहा कि यूक्रेन-यूएस बैठक के पहले दिन के नतीजों पर एक रिपोर्ट यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को दी गई।

जेलेंस्की ने शनिवार को एक वीडियो संबोधन में कहा कि यूक्रेनी और अमेरिकी टीमें रविवार को अपनी बातचीत जारी रखेंगी, उन्होंने कहा कि चर्चा का एक मुख्य मुद्दा यह समझना था कि रूस इस संकट को असल में खत्म करने के लिए कितना तैयार है। यूक्रेनी राष्ट्रपति की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे जारी किया गया।

विटकॉफ ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में कहा कि अमेरिका और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल ने फ्लोरिडा में रचनात्मक वार्ता की, जिसमें बाकी बचे हुए मामलों को कम करने और हल करने पर फोकस किया गया ताकि एक व्यापक शांति समझौते के करीब पहुंचा जा सके।

उन्होंने लिखा, हम बाकी बचे मुद्दों को हल करने की दिशा में लगातार बातचीत का स्वागत करते हैं, और दुनिया भर में स्थिरता के लिए इसके महत्व को पहचानते हैं।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शुक्रवार को पुष्टि की कि रूस शनिवार की बातचीत में हिस्सा नहीं लेगा।

यूक्रेन, यूनाइटेड स्टेट्स और रूस के डेलीगेशन ने पहले 23-24 जनवरी और 4-5 फरवरी को अबू धाबी में दो दौर की बातचीत की थी, जिसके बाद 17-18 फरवरी को जिनेवा में एक और राउंड की बातचीत हुई।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

विराट को लेकर उड़ी ऐसी अफवाह, खुद अपनी हंसी नहीं रोक पाए KING कोहली, इंस्टाग्राम पर दिया मजेदार रिएक्शन

IPL 2026 को शुरू होने में अब सिर्फ 6 दिन बचे हुए हैं. इस बीच क्रिकेट के गलियारों में आईपीएल की ही चर्चा है. हाल ही में विराट कोहली से जुड़ी एक अजीबो-गरीब खबर सामने आई थी, जिसमें ऐसा दावा किया जा रहा था कि विराट ने आरसीबी से एक डिमांड की है. डिमांड में विराट ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भारत से लंदन के लिए चार्टर फ्लाइट मांगी है, जब भी मैचों के बीच में 3 या इससे अधिक गैप होगा. इस मामले पर अब खुद विराट कोहली का रिएक्शन सामने आया है.

Virat Kohli को लेकर क्या अफवाह उड़ी?

विराट कोहली IPL 2008 से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं और वह 18 सीजन एक ही फ्रेंचाइजी से खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं. अब आईपीएल 2026 के लिए भी विराट RCB से जुड़ चुके हैं और प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहा रहे हैं.

 मगर, इस बीच विराट से जुड़ी एक अजीबो-गरीब रिपोर्ट्स सामने आई थी, जिसने सभी को हैरान किया था. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि रन मशीन विराट कोहली ने आरसीबी से चार्टर फ्लाइट की डिमांग की है. जब भी RCB के मैचों में 3 या उससे अधिक गैप होगा, तो वह चार्टर फ्लाइट से भारत से लंदन जाना चाहते हैं.

KING कोहली ने दिया रिएक्शन

Virat Kohli को लेकर उड़ी इस अफवाह से न केवल फैंस हैरान थे, खुद रन मशीन विराट तक जब ये खबर पहुंची, तो भी हैरान रह गए. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर इस FAKE NEWS को शेयर किया और इसपर हंसने वाली इमोजी लगाई. इसका सीधा मतलब है कि ऐसी अफवाह को देखकर खुद विराट भी हैरान हैं. इसीलिए तो वह खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पाए. इसके बाद से सोशल मीडिया पर विराट की लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी की ही चर्चा हो रही है.

Virat Kohli पर फिर रहेगी सबकी नजर

विराट कोहली IPL में हिस्सा लेने वाले सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं, जिनपर सभी की नजरें टिकी होती हैं. विराट ने अब तक आईपीएल में 267 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 39.55 के औसत और 132.86 की स्ट्राइक रेट से 8661 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 8 शतक लगाए हैं और 63 अर्धशतक लगाए हैं. आपको बता दें, रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने पिछले सीजन अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी उठाई थी. अब बोल्ड आर्मी ट्रॉफी को डिफेंड करने मैदान पर उतरेगी.

IPL 2026 के लिए RCB का फुल स्क्वाड

विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओत्सवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान

यहां देखें IPL 2026 का शेड्यूल

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का ओपनिंग मुकाबला पिछले सीजन की चैंपियन रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. ये मैच 28 मार्च को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. फिर आरसीबी दूसरा मैच 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलेगी. तीसरा मैच 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के साथ और चौथा मैच मुंबई इंडियंस के साथ 12 अप्रैल को खेलेगी.

मैच नं. तारीख मुकाबला स्थान समय
1 28 मार्च 2026 RCB vs Sunrisers Hyderabad बेंगलुरु 7:30 PM
2 5 अप्रैल 2026 RCB vs Chennai Super Kings बेंगलुरु 7:30 PM
3 10 अप्रैल 2026 Rajasthan Royals vs RCB गुवाहाटी 7:30 PM
4 12 अप्रैल 2026 Mumbai Indians vs RCB मुंबई 7:30 PM

ये भी पढ़ें: PSL को दिखाया ठेंगा, अब IPL में एंट्री लेगा ये विदेशी कप्तान, RR में सैम करन को करेगा रिप्लेस

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के 5 बल्लेबाज... लगातार 100 से ज्यादा टेस्ट खेले, दो बैटर ने तो 150 मुकाबले में से एक भी मिस नहीं किया

टेस्ट क्रिकेट में खेलना बहुत मुश्किल काम होता है, 5 दिन लगातार खेलना किसी भी खिलाड़ी को थका देता है. दुनिया के कई खिलाड़ी ऐसे हुए हैं जिन्होंने लगातार 100 टेस्ट मैच में लगातार खेला. इस लिस्ट में पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम भी शामिल है. Tue, 24 Mar 2026 23:47:52 +0530

  Videos
See all

War News :लविव के सेंटर में गिरा रूसी 'कामिकेज़' ड्रोन | #russiaukrainewar #warnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T20:15:01+00:00

US-Israel-Iran War News : लारीजानी का वारिस बोला, 120 मिनट काफ़ी हैं? | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T20:30:16+00:00

Iran America War Update: ट्रंप का बड़ा धमाका, ईरान में होगी सत्ता परिवर्तन? | Trump | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T20:30:01+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat With Kishore Ajwani: Missile हमलों से दहला तेल अवीव | #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T20:30:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers