Responsive Scrollable Menu

विराट को लेकर उड़ी ऐसी अफवाह, खुद अपनी हंसी नहीं रोक पाए KING कोहली, इंस्टाग्राम पर दिया मजेदार रिएक्शन

IPL 2026 को शुरू होने में अब सिर्फ 6 दिन बचे हुए हैं. इस बीच क्रिकेट के गलियारों में आईपीएल की ही चर्चा है. हाल ही में विराट कोहली से जुड़ी एक अजीबो-गरीब खबर सामने आई थी, जिसमें ऐसा दावा किया जा रहा था कि विराट ने आरसीबी से एक डिमांड की है. डिमांड में विराट ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भारत से लंदन के लिए चार्टर फ्लाइट मांगी है, जब भी मैचों के बीच में 3 या इससे अधिक गैप होगा. इस मामले पर अब खुद विराट कोहली का रिएक्शन सामने आया है.

Virat Kohli को लेकर क्या अफवाह उड़ी?

विराट कोहली IPL 2008 से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं और वह 18 सीजन एक ही फ्रेंचाइजी से खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं. अब आईपीएल 2026 के लिए भी विराट RCB से जुड़ चुके हैं और प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहा रहे हैं.

 मगर, इस बीच विराट से जुड़ी एक अजीबो-गरीब रिपोर्ट्स सामने आई थी, जिसने सभी को हैरान किया था. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि रन मशीन विराट कोहली ने आरसीबी से चार्टर फ्लाइट की डिमांग की है. जब भी RCB के मैचों में 3 या उससे अधिक गैप होगा, तो वह चार्टर फ्लाइट से भारत से लंदन जाना चाहते हैं.

KING कोहली ने दिया रिएक्शन

Virat Kohli को लेकर उड़ी इस अफवाह से न केवल फैंस हैरान थे, खुद रन मशीन विराट तक जब ये खबर पहुंची, तो भी हैरान रह गए. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर इस FAKE NEWS को शेयर किया और इसपर हंसने वाली इमोजी लगाई. इसका सीधा मतलब है कि ऐसी अफवाह को देखकर खुद विराट भी हैरान हैं. इसीलिए तो वह खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पाए. इसके बाद से सोशल मीडिया पर विराट की लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी की ही चर्चा हो रही है.

Virat Kohli पर फिर रहेगी सबकी नजर

विराट कोहली IPL में हिस्सा लेने वाले सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं, जिनपर सभी की नजरें टिकी होती हैं. विराट ने अब तक आईपीएल में 267 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 39.55 के औसत और 132.86 की स्ट्राइक रेट से 8661 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 8 शतक लगाए हैं और 63 अर्धशतक लगाए हैं. आपको बता दें, रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने पिछले सीजन अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी उठाई थी. अब बोल्ड आर्मी ट्रॉफी को डिफेंड करने मैदान पर उतरेगी.

IPL 2026 के लिए RCB का फुल स्क्वाड

विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओत्सवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान

यहां देखें IPL 2026 का शेड्यूल

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का ओपनिंग मुकाबला पिछले सीजन की चैंपियन रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. ये मैच 28 मार्च को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. फिर आरसीबी दूसरा मैच 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलेगी. तीसरा मैच 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के साथ और चौथा मैच मुंबई इंडियंस के साथ 12 अप्रैल को खेलेगी.

मैच नं. तारीख मुकाबला स्थान समय
1 28 मार्च 2026 RCB vs Sunrisers Hyderabad बेंगलुरु 7:30 PM
2 5 अप्रैल 2026 RCB vs Chennai Super Kings बेंगलुरु 7:30 PM
3 10 अप्रैल 2026 Rajasthan Royals vs RCB गुवाहाटी 7:30 PM
4 12 अप्रैल 2026 Mumbai Indians vs RCB मुंबई 7:30 PM

ये भी पढ़ें: PSL को दिखाया ठेंगा, अब IPL में एंट्री लेगा ये विदेशी कप्तान, RR में सैम करन को करेगा रिप्लेस

Continue reading on the app

Janhvi Kapoor ने छोड़ा Dharma का साथ, Karan Johar बोले- 'एजेंसी छोड़ने वालों के साथ भी काम करूंगा'

बॉलीवुड एक्ट्रेनस जान्हवी कपूर ने करण जौहर की कई फिल्मों में अभिनय किया है। कुछ समय पहले जान्हवी कपूर ने करण जौहर की टैलेंट एजेंसी से खुद को अलग कर लिया था। अब एक्सट्रेस अलग रास्ते पर चल रही हैं, इसी कारण से हाल ही में वह कारण जौहर की टैलेंट एजेंसी से अलग हो गई। एक्ट्रेस के इस फैसले पर करण जौहर ने क्या कहा? आपको बताते हैं।

करण जौहर ने जान्हवी कपूर को लेकर क्या कहा?

हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में करण जौहर ने कहा कि इंडस्ट्री में कई ऐसे टैलेंट होते हैं जो कुछ समय के लिए उनके साथ जुड़ते हैं और फिर आगे बढ़ जाते हैं। उन्होंने इसे तीन बड़ी एजेंसियों के बीच चलने वाले ‘पासिंग द पार्सल’ जैसे खेल से तुलना की। साथ ही, करण जौहर ने यह भी दावा किया कि उनकी टैलेंट एजेंसी कारोबार के मामले में सबसे आगे है।

क्या आगे जान्हवी कपूर के साथ काम करेंगे? 

करण जौहर ने बातचीत के दौरान बताया है कि किसी ने भी हमारी एजेंसी छोड़ी है, मैं हमेशा उनके लिए अच्छा ही चाहूंगा, उनके साथ काम भी करूंगा। कई बार ऐसा हुआ है कि उन्होंने हमारी एजेंसी छोड़ दी है, लेकिन मैं फिर भी उनके साथ काम करता रहता हूं।’ इस जवाब से करण जौहर ने जता दिया कि वह आगे भी जान्हवी कपूर के साथ काम कर सकते हैं। 

जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्में

करण जौहर की एजेंसी से अलग होने के बाद से जान्हवी के पास कई बड़ी फिल्में हैं। जल्द ही एक्ट्रेस साउथ एक्टर रामचरण के साथ फिल्म ‘पेद्दी’ में नजर आएंगी। पिछले साल वह फिल्म परम सुंदरी’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में मुख्य किरदार में नजर आई थीं। 

Continue reading on the app

  Sports

IPL: कभी सिर्फ 30 लाख में बिका, अब बना 16 हजार करोड़ की RCB का नया मालिक, उम्र सिर्फ 28 साल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है, जिसे 4 अलग-अलग कंपनियों ने मिलकर 16600 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. साथ ही 28 साल के एक पूर्व क्रिकेटर को इस फ्रेंचाइजी का नया चेयरमैन बनाया गया है. Wed, 25 Mar 2026 00:09:40 +0530

  Videos
See all

US-Israel-Iran War News : लारीजानी का वारिस बोला, 120 मिनट काफ़ी हैं? | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T20:30:16+00:00

रोड रेज का खौफनाक वीडियो #RoadRage #SangamVihar #DelhiCrime #ViralVideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T21:00:17+00:00

Iran America War Update: बैकफुट पर ट्रंप ,जल्द खत्म होगा ईरान से युद्ध ? | N18G | Mojtaba Khamanei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T21:00:08+00:00

What's next in Trump's Iran plan? | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T21:48:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers