Responsive Scrollable Menu

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री

मॉस्को, 22 मार्च (आईएएनएस)। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रूसी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका ग्लोबल एनर्जी मार्केट में अपना दबदबा बनाने की नीति अपना रहा है।

विदेश मंत्री लावरोव ने शनिवार को कहा, अमेरिका को सिर्फ अपने हितों की फिक्र है। वह अपनी समृद्धि बनाए रखने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है, चाहे वह तख्तापलट हो, अपहरण हो या उन देशों के नेताओं को निशाना बनाना हो जिनके पास वाशिंगटन के लिए अहम प्राकृतिक संसाधन हैं। यह पूरा मुद्दा तेल से जुड़ा हुआ है।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लावरोव ने आगे कहा कि अमेरिका इस उसूल को मानता है कि उसके फायदे हमेशा अंतरराष्ट्रीय समझौतों से पहले आते हैं। अमेरिका ने पहले भी यूरोपीय एनर्जी बाजार में रूस को अलग-थलग किए जाने का स्वागत किया और करता रहेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रूस के साथ सहयोग करने के लिए अमेरिका को पहले रूस के पक्ष की इज्जत करनी होगी।

इससे पहले शुक्रवार को रूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यूरोपीय नेता रूसी ऊर्जा संसाधनों को लगातार ठुकराकर जानबूझकर अपने देशों को संकट और ऊर्जा की कमी की स्थिति में धकेल रहे हैं।

मारिया जखारोवा ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक पोस्ट में कहा, यह कोई तकनीकी आपदा या कोई प्राकृतिक आपदा नहीं है जो यूरोपीय यूनियन में वैश्विक संकट पैदा कर रही है, बल्कि यह उसके अपने नेताओं के फैसले हैं, जो बस हालात बदल रहे हैं।

शुक्रवार को, यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने ईयू के निश्चित रुख की पुष्टि की। यह मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच, यूरोप में गंभीर एनर्जी संकट की स्थिति में भी सदस्य देशों को रूसी प्राकृतिक गैस खरीदने से साफ तौर पर रोकता है।

हालाकि ईयू के इस रुख का कुछ सदस्य देशों ने विरोध किया था, जो रूस की एनर्जी सप्लाई पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं। हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान ने इस महीने की शुरुआत में ईयू से रूसी एनर्जी पर लगे बैन को रोकने की अपील की थी और चेतावनी दी कि तेल की बढ़ती कीमतें और सप्लाई में रुकावटें इलाके की ऊर्जा सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करती हैं।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ईरान-इजरायल वॉर के बीच राम कपूर जा रहे दुबई, बोले- 'मैं और देरी नहीं कर सकता'

Ram Kapoor Will Go To Dubai at US-Iran War: मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच भी टीवी एक्टर राम कपूर ने एक अहम फैसला लिया है. जी हां, राम कपूर ने बताया है कि वह इन सबके बीच दुबई जाएंगे. एक्टर दुबई में स्थित अपने घर का अधूरा काम पूरा कराने के लिए जल्द ही वहां जाने वाले हैं, क्योंकि युद्ध के कारण उन्होंने बीच में ही अपनी यात्रा रोक दी थी और मुंबई लौट आए थे लेकिन अब डेडलाइन पास आने के कारण वह जाएंगे.

अधूरे काम ने किया मजबूर 

राम कपूर ने ‘ईटाइम्स’ से बातचीत में बताया कि उनके पास अब कोई दूसरा ऑप्शन नहीं बचा है. वह पहले भी दुबई गए थे, जहां करीब एक हफ्ते रुककर उन्होंने सोचा था कि हालात सामान्य होने पर दोबारा जाकर काम पूरा करेंगे. लेकिन अब स्थिति में सुधार के बजाय और बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर वह और इंतजार करते हैं, तो काम में लंबी देरी हो सकती है. इसलिए उन्होंने जोखिम के बावजूद यात्रा करने का फैसला किया है. उनका मानना है कि यह स्थिति कई महीनों या उससे भी ज्यादा समय तक चल सकती है, ऐसे में काम टालना संभव नहीं है.

बुर्ज खलीफा में है राम कपूर का घर

राम कपूर का घर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में स्थित है, जहां फिलहाल इंटीरियर और अन्य काम चल रहा है. उन्हें काम पूरा करने के लिए एक तय समयसीमा दी गई है. उन्होंने बताया कि काम फिलहाल रुका हुआ है, लेकिन वह डेडलाइन को लेकर ज्यादा जोखिम नहीं लेना चाहते. हालांकि वह डेडलाइन बढ़ाने की अपील कर सकते हैं, मगर मौजूदा हालात को देखते हुए उन्होंने जल्द से जल्द काम खत्म करने का फैसला किया है.

राम कपूर ने यह भी कहा कि दुबई में उनके कई जानने वाले लोग अभी भी सामान्य जीवन जी रहे हैं. वह मानते हैं कि स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं है, लेकिन वह घबराने के बजाय सावधानी के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं.

अकेले जाएंगे दुबई

इस बार राम कपूर अकेले ही दुबई जाएंगे. उनकी पत्नी गौतमी कपूर और बच्चे भारत में ही रहेंगे. उन्होंने बताया कि वह पहले यहां के कुछ जरूरी काम खत्म करेंगे और फिर मंगलवार को उड़ान भरेंगे. रामलगभग दो हफ्ते तक दुबई में रुकने की योजना बना रहे हैं. बच्चों को लेकर उन्होंने कहा कि शुरुआत में वो थोड़ा घबरा जाते हैं, लेकिन बातचीत के बाद स्थिति को समझ लेते हैं और सामान्य हो जाते हैं.

आलीशान लाइफस्टाइल और संपत्ति

राम कपूर टीवी इंडस्ट्री के सबसे सफल और संपन्न एक्टर्स में गिने जाते हैं. उनकी कुल संपत्ति करीब 135 करोड़ रुपये बताई जाती है. वह एक टीवी एपिसोड के लिए लगभग 1.25 से 1.28 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं. मुंबई के साउथ में उनका एक शानदार घर है, जबकि अलीबाग में करीब 20 करोड़ रुपये का विला मौजूद है. इसके अलावा गोवा और खंडाला में भी उनके हॉलिडे होम हैं.

उनकी लग्जरी कार कलेक्शन भी काफी चर्चित है, जिसमें Lamborghini Urus SE, Ferrari Portofino, Porsche, Mercedes AMG G63 और BMW X5 जैसी गाड़ियां शामिल हैं. वहीं, उनके पास Harley-Davidson और Indian Roadmaster Dark Horse जैसी प्रीमियम बाइक भी हैं.

ये भी पढ़ें:  सोनाक्षी-जहीर से हिना-दीपिका तक, ईद के जश्न में डूबे सेलेब्स, देखें खूबसूरत फोटो और वीडियो

Continue reading on the app

  Sports

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 कंपनियों ने 16 हजार करोड़ में खरीदा, राजस्थान रॉयल्स से इतनी महंगी बिकी RCB

एक ही दिन में IPL की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स और मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नए मालिकों का ऐलान हो गया है. राजस्थान रॉयल्स को जहां काल सोमानी समेत 3 नए मालिक मिले हैं तो वहीं RCB के लिए 4 कंपनियों के ग्रुप ने सबसे बड़ी बोली लगाकर जीत हासिल की. Tue, 24 Mar 2026 22:09:22 +0530

  Videos
See all

धोखेबाज पाकिस्तान की कहानी ! | Shorts | Trump | Pakistan | Iran vs America War | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T17:05:57+00:00

आखिरकार मोदी ने ही रुकवाई जंग ? | Shorts | Iran vs America War | Trump | PM Modi | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T17:03:44+00:00

Final Cut LIVE: जंग के मैदान से आई खबर! | Iran-Israel America War | PM Modi | Trump | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T17:04:38+00:00

अमेरिका ने पहले भी टेके है घुटने ! | Shorts | Iran vs America War | Trump | Netanyahu | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T17:01:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers