ईरान-इजरायल वॉर के बीच राम कपूर जा रहे दुबई, बोले- 'मैं और देरी नहीं कर सकता'
Ram Kapoor Will Go To Dubai at US-Iran War: मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच भी टीवी एक्टर राम कपूर ने एक अहम फैसला लिया है. जी हां, राम कपूर ने बताया है कि वह इन सबके बीच दुबई जाएंगे. एक्टर दुबई में स्थित अपने घर का अधूरा काम पूरा कराने के लिए जल्द ही वहां जाने वाले हैं, क्योंकि युद्ध के कारण उन्होंने बीच में ही अपनी यात्रा रोक दी थी और मुंबई लौट आए थे लेकिन अब डेडलाइन पास आने के कारण वह जाएंगे.
अधूरे काम ने किया मजबूर
राम कपूर ने ‘ईटाइम्स’ से बातचीत में बताया कि उनके पास अब कोई दूसरा ऑप्शन नहीं बचा है. वह पहले भी दुबई गए थे, जहां करीब एक हफ्ते रुककर उन्होंने सोचा था कि हालात सामान्य होने पर दोबारा जाकर काम पूरा करेंगे. लेकिन अब स्थिति में सुधार के बजाय और बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर वह और इंतजार करते हैं, तो काम में लंबी देरी हो सकती है. इसलिए उन्होंने जोखिम के बावजूद यात्रा करने का फैसला किया है. उनका मानना है कि यह स्थिति कई महीनों या उससे भी ज्यादा समय तक चल सकती है, ऐसे में काम टालना संभव नहीं है.
बुर्ज खलीफा में है राम कपूर का घर
राम कपूर का घर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में स्थित है, जहां फिलहाल इंटीरियर और अन्य काम चल रहा है. उन्हें काम पूरा करने के लिए एक तय समयसीमा दी गई है. उन्होंने बताया कि काम फिलहाल रुका हुआ है, लेकिन वह डेडलाइन को लेकर ज्यादा जोखिम नहीं लेना चाहते. हालांकि वह डेडलाइन बढ़ाने की अपील कर सकते हैं, मगर मौजूदा हालात को देखते हुए उन्होंने जल्द से जल्द काम खत्म करने का फैसला किया है.
राम कपूर ने यह भी कहा कि दुबई में उनके कई जानने वाले लोग अभी भी सामान्य जीवन जी रहे हैं. वह मानते हैं कि स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं है, लेकिन वह घबराने के बजाय सावधानी के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं.
अकेले जाएंगे दुबई
इस बार राम कपूर अकेले ही दुबई जाएंगे. उनकी पत्नी गौतमी कपूर और बच्चे भारत में ही रहेंगे. उन्होंने बताया कि वह पहले यहां के कुछ जरूरी काम खत्म करेंगे और फिर मंगलवार को उड़ान भरेंगे. रामलगभग दो हफ्ते तक दुबई में रुकने की योजना बना रहे हैं. बच्चों को लेकर उन्होंने कहा कि शुरुआत में वो थोड़ा घबरा जाते हैं, लेकिन बातचीत के बाद स्थिति को समझ लेते हैं और सामान्य हो जाते हैं.
आलीशान लाइफस्टाइल और संपत्ति
राम कपूर टीवी इंडस्ट्री के सबसे सफल और संपन्न एक्टर्स में गिने जाते हैं. उनकी कुल संपत्ति करीब 135 करोड़ रुपये बताई जाती है. वह एक टीवी एपिसोड के लिए लगभग 1.25 से 1.28 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं. मुंबई के साउथ में उनका एक शानदार घर है, जबकि अलीबाग में करीब 20 करोड़ रुपये का विला मौजूद है. इसके अलावा गोवा और खंडाला में भी उनके हॉलिडे होम हैं.
उनकी लग्जरी कार कलेक्शन भी काफी चर्चित है, जिसमें Lamborghini Urus SE, Ferrari Portofino, Porsche, Mercedes AMG G63 और BMW X5 जैसी गाड़ियां शामिल हैं. वहीं, उनके पास Harley-Davidson और Indian Roadmaster Dark Horse जैसी प्रीमियम बाइक भी हैं.
ये भी पढ़ें: सोनाक्षी-जहीर से हिना-दीपिका तक, ईद के जश्न में डूबे सेलेब्स, देखें खूबसूरत फोटो और वीडियो
IPL 2026 में किस टीम की ओपनिंग जोड़ी है सबसे खतरनाक, डालें सभी 10 टीमों के सलामी बल्लेबाजों पर नजर
IPL 2026 : भारत में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट का धूम-धड़ाका जल्द ही शुरू होने वाला है. अब से सिर्फ 6 दिन बाद आईपीएल 2026 की धमाकेदार शुरुआत होने वाली है. 28 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर होने वाली है. इस बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए कुल 10 टीमों मैदान पर उतरने वाली हैं. किसी भी टूर्नामेंट को जीतने के लिए टीम की सलामी जोड़ी की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है.
ओपनिंग जोड़ी ही टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है और मैच का रुख तय करती है. तो ऐसे में आज हम आपको आईपीएल 2026 की सभी 10 टीमों की सलामी जोड़ी के बारे में बताने वाले हैं. इसके साथ ही अह आपको ये भी बताएंगे कि आईपीएल 2026 में किस टीम की जोड़ी सबसे खतरनाक है और किस टीम की ओपनिंग जोड़ी सबसे कमजोर साबित हो सकती है.
Mission accepted. ???????????????????????????? ????????????????????????????????????. ????✅
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) August 14, 2025
Travis Head | Abhishek Sharma | #PlayWithFire pic.twitter.com/4lUepldkf2
किस टीम की ओपनिंग जोड़ी है सबसे खतरनाक
1 - अभिषेक शर्मा-ट्रेविस हेड (SRH): आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी सबसे खतरनाक साबित हो सकती है. टीम के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड पारी की शुरुआत करेंगे. इन दोनों ने पहले भी हैदराबाद की टीम को विस्फोटक अंदाज में बड़ी शुरुआत दिलाई है. अभिषेक और हेड दोनों ही तूफानी शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं.
अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 में 246 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक पीछा किया था. इस दौरान इन दोनों ने बतौर ओपनर 171 रन की शुरुआत साझेदारी की थी, जो आईपीएल इतिहास की सलामी जोड़ी के तौर पर सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है.
The perfect frame from the SunRisers Fan Meet and greet captured by Travis Head ????????
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 22, 2026
“The Boys are Back!” ???? pic.twitter.com/LddZv1FhHh
2 - विराट कोहली-फिल साल्ट (RCB): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओपनिंग जोड़ी दूसरी सबसे खतरनाक जोड़ी हो सकती है. विराट कोहली जहां विकेट बचाकर रन बनाने की काबिलियत रखते हैं. वहीं फिल साल्ट तेजी से रन बनाते हैं. वो पावरप्ले में चौके छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं.
3 - फिन एलन-टिम सीफर्ट (KKR): आईपीएल 2026 की खतरनाक जोड़ी में न्यूजीलैंड के फिन एलन और टिम सीफर्ट तीसरी सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी बन सकती है. ये दोनों ही बल्लेबाज छक्के-चौकों में डील करने के लिए जाने जाते हैं. इन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के लिए ऐसा करके भी दिखाया था.
4 - वैभव सूर्यवंशी-यशस्वी जायसवाल (RR) : भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2026 में सबसे खतरनाक चौथी ओपनिंग जोड़ी बन सकते हैं. वैभव और जायसवाल दोनों ही तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. ये दोनों चौके-छक्कों में डील करते हैं.
5 - रोहित शर्मा-क्विंटन डी कॉक (MI) : मुंबई इंडियंस की ओपनिंग जोड़ी आईपीएल की सबसे खतरनाक पांचवीं जोड़ी साबित हो सकती है. एमआई रोहित और क्विंटन डिकॉक की अनुभवी ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान पर उतर सकते है, जो टीम के लिए पहले भी पारी की शुरुआत कर चुकी है.
6 - संजू सैमसन-आयुष म्हात्रे (CSK): आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की सलामी जोड़ी इस सीजन की छठी सबसे खतरनाक जोड़ी साबित हो सकती है. संजू तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए जानते जाते हैं. वहीं म्हात्रे भी अपने बल्ले से बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए पहचाने जाते हैं.
7 - एडेन मार्कराम-मिशेल मार्श (LSG) : लखनऊ सुपर जायंट्स की ओपनिंग जोड़ी एडेन मार्कराम और मिशेल मार्श आईपीएल 2026 सबसे खतरनाक सातवीं जोड़ी साबित हो सकते हैं. ये दोनों ही बल्लेबाज टीम को तूफानी शुरुआत दिलाने और पावरप्ले में बड़े शॉट्स खेलने के लिए जाने हैं.
8 - प्रभसिमरन सिंह-प्रियांश आर्य (PBKS) : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में पंजाब किंग्स की ओपनिंग जोड़ी सबसे खतरनाक के मामले में 8वें स्थान पर रह सकते हैं. प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं लेकिन उनके पास बाकी जोड़ियों से साथ में अनुभव की कमी नजर आती है.
9 - शुभमन गिल-साई सुदर्शन (LSG) : आईपीएल 2026 की सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी में बॉटम दो में गुजरात टाइटंस की सलामी जोड़ी रह सकती है, जिसे शुभमन गिल और साई सुदर्शन लीड करेंगे. ये दोनों ही बल्लेबाज टेस्ट फॉर्मेट को ज्यादा शूट करते हैं.
10- केएल राहुल-पथुम निसांका (DC) : दिल्ली कैपिटल्स की ओपनिंग जोड़ी आईपीएल 2026 की सबसे कम खतरनाक जोड़ी साबित हो सकती है. दिल्ली के पास केएल राहुल और पथुम निसांका बतौर सलामी बल्लेबाज हैं. ऐसे में इन दोनों को अभी खुद को साबित करना होगा.
ये भी पढ़ें : 18 साल का वर्ल्ड चैंपियन गेंदबाज IPL 2026 में मारेगा एंट्री, जानें किस खिलाड़ी का बनेगा रिप्लेसमेंट?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















