Responsive Scrollable Menu

नन्ही बेटी को साथ लेकर डिग्री लेने पहुंची एयर होस्टेस मां, ग्रेजुएशन का वीडियो देख भावुक हुए लोग!

एक बेहद भावुक और दिल छू लेने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक एयर होस्टेस अपने ग्रेजुएशन के खास मौके पर अपनी नन्ही बेटी के साथ नजर आ रही है. दोनों मां-बेटी मैचिंग यूनिफॉर्म में इतनी प्यारी लग रही हैं कि हर किसी का दिल जीत ले रही हैं. जैसे ही यह एयर होस्टेस मां स्टेज पर पहुंचती है, उसके साथ उसकी छोटी बेटी भी मौजूद होती है. बेटी के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलकता है, जो इस पल को और भी खास बना देता है. वहां मौजूद लोग भी इस प्यारे नजारे को देखकर भावुक हो जाते हैं. इस पूरे वीडियो का सबसे खास हिस्सा तब आता है, जब मां अपनी बेटी को ही डिग्री लेने का मौका देती है. यह पल न सिर्फ क्यूट है, बल्कि मां के प्यार और गर्व को भी दर्शाता है। यह एक ऐसा यादगार लम्हा बन जाता है, जिसे मां-बेटी जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगी. यह वीडियो हमें यह भी सिखाता है कि मेहनत और परिवार का साथ हो, तो हर सफलता और भी खास बन जाती है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और मां-बेटी की इस खूबसूरत बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.video Credit: Instagram-@fernstheory

Continue reading on the app

घर के लिविंग रूम में लड़की ने किया डांस, 'दिल्ली से मनाली' पर दिखाए मूव्स, छोड़ दी पढ़ाई-लिखाई

सोशल मीडिया पर इन दिनों दिल्ली से मनाली सॉन्ग काफी ट्रेंड कर रहा है. इसपर बने रील्स भी वायरल हो रहे हैं. इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक लोगों के रील्स इस गाने पर वायरल हो रहे हैं. इंस्टाग्राम अकाउंट @suhashi__bachan पर भी रील शेयर किया गया, जहां से ये वायरल हो गया. कैप्शन में लड़की ने लिखा कि पढ़ाई-लिखाई होती रहेगी, पहले डांस देखो.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: विराट कोहली का जबरा फैन है ये पंजाब का मिस्ट्री स्पिनर, पूरी करना चाहता है अपनी ये खास ख्वाहिश

पंजाब किंग्स के मिस्ट्री स्पिनर विशाल निषाद महान बल्लेबाज विराट कोहली के बहुत बड़े फैन हैं। हालांकि, विशाल कभी भी कोहली से नहीं मिले हैं लेकिन इस बार आईपीएल 2026 में कम से कम दो बार उनकी मुलाकात अपने आदर्श विराट कोहली से होगी। क्योंकि कम से कम दो बार पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच मुकाबले होंगे। निषाद की हसरत है कि वह अपने आदर्श को आउट करें। 

उत्तर प्रदेश के विशाल निषाद को पंजाब किंग्स ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा है। पहले राउंड में वह अनसोल्ड रहे थे लेकिन तीसरे राउंड में आखिरकार पंजाब ने उनपर बोली लगाई। विराट कोहली अपने करियर में कभी-कभी स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करते दिखे हैं। विशाल निषाद भी चाहते हैं कि वह कोहली का विकेट ले और उसके बाद वह कोहली के पैर छुए। 

विशाद निषाद ने पंजाब किंग्स के यूट्यूब चैनल पर विराट कोहली को लेकर कहा कि, मैं उनसे कभी मिला नहीं हूं लेकिन इस सीजन में मैं उनका दो बार सामना करूंगा। अगर मैंने उनका विकेट लिया तब मैं उनके पैर छुऊंगा क्योंकि वह मेरे आदर्श हैं। 

इस 18 वर्षीय गेंदबाज ने आगे कहा कि, मैदान के बाहर तो मैं उनसे बात करूंगा और उनसे सीखने की कोशिश करूंगा। मैदान में तो वही एटिट्यूड रहेगा। मैं उन्हें आउट करने की कोशिश करूंगा। 
Tue, 24 Mar 2026 13:10:02 +0530

  Videos
See all

पश्चिम एशिया के हालात पर Rajnath Singh ने की बैठक | Iran Israel War News Today | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:40:21+00:00

SC फटकार West Bengal सरकार कोलकाता मेट्रो प्रोजेक्ट देरी पर | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:43:14+00:00

Israel के कई शहरों पर एक साथ मिसाइल अटैक | Iran Israel War News Today | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:42:18+00:00

Tel Aviv Attack Viral Video :तेल अवीव में भारी तबाही | #viralvideo #viralnews #middleeast #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:41:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers