Responsive Scrollable Menu

सब्जी नहीं इसे कहते हैं सुपरफूड, खाने से दूर होती हैं 300 बीमारियां, आयरन, विटामिन C, और एंटीऑक्सीडेंट से होता है भरपूर

सहजन (मोरिंगा) एक अत्यंत पौष्टिक 'सुपरफूड' है जो हड्डियों की मजबूती, इम्युनिटी बढ़ाने, ब्लड शुगर नियंत्रित करने और पाचन में सुधार के लिए बहुत फायदेमंद है.यह आयरन, विटामिन C, और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है.जो थकान मिटाने और सूजन को कम करने में मदद करता है. इसके फल, पत्ते और फूल सभी औषधीय गुणों से भरपूर हैं।

Continue reading on the app

छत्तीसगढ़- महासमुंद के खल्लारी मंदिर में रोप-वे केबल टूटा:ट्रॉली 20 फीट नीचे गिरी, चट्टान से टकराई, युवती की मौत, 4 की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन सुबह करीब 10:30 बजे मंदिर पहुंचने के लिए बने रोपवे का केबल अचानक टूट गया। ट्रॉली में सवार 5 श्रद्धालु 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। ट्रॉली पहाड़ी की चट्टान से टकराई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई है। 4 गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी को तुरंत बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पलात रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु देवी के दर्शन कर रोपवे से लौट रहे थे। पहले देखिए ये तस्वीरें- दर्शन करके लौटते समय हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रद्धालु दर्शन करके रोपवे से लौट रहे थे। केबल टूटने के बाद ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। लगभग 20 फीट नीचे पहाड़ी की चट्टान से जा टकराई। इस जोरदार झटके के कारण ट्रॉली में बैठे लोगों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालु दहशत में आ गए। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को निजी वाहनों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। नवरात्र के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ चैत्र नवरात्र के कारण खल्लारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। स्थानीय लोगों ने रोपवे के नियमित रखरखाव और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय-समय पर इसका मेंटेनेंस किया जाता तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था। घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। खल्लारी माता मंदिर के बारे में जानिए महासमुंद से 25 किमी. दक्षिण की ओर खल्लारी गांव की पहाड़ी के शीर्ष पर खल्लारी माता का मंदिर स्थित है। प्रतिवर्ष क्वांर और चैत्र नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ इस दुर्गम पहाड़ी में दर्शन के लिए आती है। हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा के अवसर पर वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता है। मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 800 सीढ़ियां चढ़नी होती है। ऐसा माना जाता है कि महाभारत युग में पांडव अपनी यात्रा के दौरान इस पहाड़ी की चोटी पर आए थे। ………………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… डोंगरगढ़ में रोप-वे ट्रॉली टूटकर गिरी: बाल-बाल बचे पूर्व गृहमंत्री पैकरा; प्रदेश महामंत्री भारत वर्मा को गंभीर चोट, रायपुर रेफर छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी धाम में शुक्रवार को हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी रोपवे की एक ट्रॉली अचानक टूटकर जमीन पर गिर गई। इस हादसे में भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रायपुर ले जाया गया है। वहीं पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा इस हादसे में बाल-बाल बच गए। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

21 छक्के, 195 रन…. जिसे RCB ने निकाला, IPL की 10 टीमों ने ठुकराया, उसने T20 में मचाई तबाही, ऐसा पहले नहीं हुआ

IPL 2026 में भले ही खेलते ना दिखें स्वास्तिक चिकारा, लेकिन उन्होंने उससे पहले खेले एक T20 मुकाबले में जोरदार धमाका किया है. IPL 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले पुजारा ने सिर्फ 69 गेंदों पर 195 रन ठोके हैं. Sun, 22 Mar 2026 14:44:56 +0530

  Videos
See all

Hardik Pandya और Mahieka Sharmaमुंबई में स्पॉट | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:09:02+00:00

Khallari Mandir Ropeway Accident: खल्लारी मंदिर रोपवे हादसे पर CM Vishnu Deo Sai ने जताया दुख #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:09:34+00:00

'इस बार भारत पाकिस्तान को छोड़ेगा नहीं' | #abdulbasit #indiapakistan #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:09:20+00:00

PM Modi ने सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बनाया | Amit Shah | Rajnath Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:10:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers