Responsive Scrollable Menu

जहां बसते हैं 7500 भारतीय, Israel के उस Dimona शहर पर Iran का Missile हमला, हर तरफ तबाही

इजरायल के नेगेव रेगिस्तान में बसा डिमोना शहर, जिसे 'छोटा भारत' भी कहा जाता है, शनिवार को भीषण मिसाइल हमलों का शिकार हुआ। इन हमलों में 33 लोग घायल हो गए हैं और शहर का एक बड़ा हिस्सा मलबे के ढेर में बदल गया है। घायलों में एक 10 साल का बच्चा और एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ईरान ने स्पष्ट किया है कि यह हमला उसके नतान्ज परमाणु केंद्र पर हुए हमले का बदला है। इजरायली सेना ने स्वीकार किया है कि वे इन मिसाइलों को रोकने में नाकाम रहे, जिससे दक्षिण इजरायल के इस महत्वपूर्ण शहर में काफी तबाही हुई है।
 

इसे भी पढ़ें: ईरान की मिसाइल रेंज में आए यूरोप के बड़े शहर; इजरायल ने 4000 KM मारक क्षमता का किया खुलासा


भारतीय संस्कृति और परमाणु शक्ति का संगम है डिमोना

डिमोना शहर भारत और इजरायल के गहरे रिश्तों की एक जीती-जागती मिसाल है। यहां करीब 7,500 भारतीय-यहूदी रहते हैं, जो शहर की आबादी का 30 प्रतिशत हिस्सा हैं। यहां की गलियों में मराठी और हिंदी की गूंज सुनाई देती है और दुकानों पर जलेबी, सोनपापड़ी और चाट जैसे भारतीय पकवानों की महक फैली रहती है।

यहां रहने वाले लोग मुख्य रूप से महाराष्ट्र (बेने इजरायली), केरल (कोचिनी) और कोलकाता (बगदादी) से आए हैं। यह समुदाय न केवल दिवाली और ओणम जैसे त्योहार साथ मनाता है, बल्कि भारतीय फिल्मों और संगीत के प्रति भी यहाँ जबरदस्त दीवानगी देखी जाती है।
 

इसे भी पढ़ें: Abdul Basit की अजीब दलील, America हमला करेगा तो पाकिस्तान Mumbai-Delhi पर दागेगा मिसाइल


परमाणु केंद्र

सांस्कृतिक पहचान के अलावा डिमोना अपने 'शिमोन पेरेज नेगेव न्यूक्लियर सेंटर' के लिए भी जाना जाता है, जो शहर से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इजरायल इसे एक शोध केंद्र बताता है, लेकिन कई अंतरराष्ट्रीय खुफिया रिपोर्टों का दावा है कि यहां परमाणु हथियारों के लिए प्लूटोनियम तैयार किया जाता है।

ईरान के संसद स्पीकर ने चेतावनी दी है कि डिमोना जैसे सुरक्षित इलाके में इजरायल की विफलता यह संकेत देती है कि युद्ध अब एक नए और खतरनाक दौर में प्रवेश कर चुका है। फिलहाल बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं और पूरे इलाके में तनाव चरम पर है।

Continue reading on the app

iPhone 17 Pro Max पर बंपर डील, ₹13000 तक सस्ता खरीदने का मौका

अगर आप iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सही मौका हो सकता है. प्रीमियम सेगमेंट के पॉपुलर iPhone 17 Pro Max पर इस समय जबरदस्त डील मिल रही है, जानिए यहां किस प्लेटफॉर्म पर उठा सकते हैं डील का फायदा और क्या है ऑफर.

The post iPhone 17 Pro Max पर बंपर डील, ₹13000 तक सस्ता खरीदने का मौका appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

ODI World Cup 2027 एक साथ 3 देशों में क्यों खेला जाएगा? एक जगह तो मैदान पर लाइट भी नहीं

ICC ODI World Cup: 2027 में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप एक साथ 3 देशों में खेला जा रहा है? ICC के इस फैसले के पीछे की वजह क्या है? वो भी उन तीन देशों में एक वो भी है, जहां के क्रिकेट मैदानों पर लाइट तक नहीं है. Sun, 22 Mar 2026 15:07:22 +0530

  Videos
See all

Iran का धुरंधर, America करेगा सरेंडर? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu | Middle East Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:41:31+00:00

क्या गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा बन पाएंगे बॉलीवुड के अगले सुपरस्टार? #shortvideo #govinda #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:32:57+00:00

'बिना सिर' के लड़ने वाली फौज, ईरान की खूंखार 'वॉर मशीन' | Iran Israel War News | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:41:26+00:00

अरब सागर में उतरा 'यमराज', अब बरसेगी मौत! Iran Israel War News Today | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:31:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers