Responsive Scrollable Menu

सोनाक्षी-जहीर से हिना-दीपिका तक, ईद के जश्न में डूबे सेलेब्स, देखें खूबसूरत फोटो और वीडियो

Eid 2026: ईद का त्योहार पूरे देश में धूमधाम और उमंग के साथ मनाया गया. जी हां, आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारों ने भी इस खास मौके को अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया और सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी खुशियां साझा कीं. ट्रेडिशनल लुक, परिवार के साथ बिताए पल और खास तस्वीरों ने इस बार की ईद को और भी यादगार बना दिया. 

सितारों ने बांटी ईद की खुशियां

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर इकबाल के साथ ईद का जश्न मनाया. उन्होंने सोशल मीडिया पर कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जिनमें सोनाक्षी साड़ी में बेहद ग्रेसफुल नजर आईं, वहीं जहीर कुर्ते में ट्रेडिशनल अंदाज में दिखे. फैंस ने इस कपल पर खूब प्यार लुटाया.

सारा अली खान

वहीं सारा अली खान ने अपनी बुआ सोहा अली खान और कजिन इनाया के साथ ईद सेलिब्रेट की. इसके अलावा उन्होंने अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ भी एक प्यारी सेल्फी शेयर की, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया.

टीवी एक्ट्रेसेस का एलिगेंट अंदाज

वहीं टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस हिना खान ने ईद के मौके पर ग्रीन रंग का बेहद खूबसूरत सूट पहना, जिसमें उनका लुक बेहद एलिगेंट और आकर्षक लगा. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं और फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की.

अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे ने भी ईद को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शानदार तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका ट्रेडिशनल अवतार फैंस को खूब भाया.

कपल्स की रोमांटिक झलक

दीपिका कक्कड़ ने अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ ईद का जश्न बेहद खास तरीके से मनाया. दोनों ने साथ में रोमांटिक पोज देते हुए तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनकी केमिस्ट्री साफ नजर आई.

जैस्मीन भसीन अली गोनी

इसी तरह जैस्मीन भसीन ने अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ ईद सेलिब्रेट की. दोनों एथनिक आउटफिट में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आए.

ट्रेडिशनल लुक में छाईं ये अदाकाराएं

आयशा खान ने रेड अनारकली सूट पहनकर ईद सेलिब्रेशन की झलक दिखाई. उनके इस लुक को फैंस ने खूब सराहा और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं.

स्वरा भास्कर

वहीं स्वरा भास्कर ने अपने परिवार के साथ ईद मनाई. उन्होंने इस खास दिन की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह अपने अपनों के साथ खुशियां बांटती नजर आईं.

ये भी पढ़ें: 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की तीसरे दिन की कमाई में है जमीन आसमान का फर्क, कलेक्शन जानकर चौंक जाएंगे आप

Continue reading on the app

गर्मियों में इन पांच पत्तियों का सेवन शरीर को रखेगा स्वस्थ्य, मिलेगी हर परेशानी से राहत

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। हमारे देश में प्राचीन समय से ही जड़ी-बूटियों के जरिए रोगों का उपचार हो रहा है, लेकिन आज के समय में लोग आधुनिक चिकित्सा का रुख कर रहे हैं।

आधुनिक चिकित्सा पद्धति के जरिए भी रोगों का इलाज आसानी से किया जा रहा है, लेकिन आयुर्वेद में लिखे उपचार रोगों को जड़ से खत्म करने पर विश्वास रखते हैं। हालांकि आयुर्वेद यह भी बताता है कि खुद को रोगों से दूर कैसे रखना है।

गर्मियों की शुरुआत के साथ ही बीपी, मुंहासे, फोड़े-फुंसी और पाचन की समस्याएं हो जाती हैं और उन परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए हम दवा का सहारा लेते हैं लेकिन आज हम आयुर्वेद में बताए गए 5 ऐसे चमत्कारी पत्तों के बारे में बताएंगे, जिनके सेवन से शरीर को कई बीमारियों से ग्रस्त होने से बचाया जा सकता है।

पहले नंबर पर हैं नीम के पत्ते। नीम के पत्ते प्राकृतिक एंटीबायोटिक होते हैं और इनमें रक्त को शुद्ध करने की भी क्षमता होती है। शुगर, बुखार, फोड़े-फुंसी, मुंहासे और रक्त की अशुद्धि के लिए नीम की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए नीम की कोमल पत्तियों को चबाएं या फिर जूस भी बना सकते हैं।

दूसरे नंबर पर है सहजन के पत्ते। सहजन के पत्ते स्वाद में कड़वे नहीं होते हैं और आयरन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। शरीर में रक्त की कमी, कमजोरी, मंद पाचन, और ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में सहजन की पत्तियां लाभकारी होती हैं। सहजन के पत्तों का सूप या जूस दोनों बनाकर पिया जा सकता है।

तीसरे नंबर पर हैं शीशम के पत्ते। शीशम के पत्ते महिलाओं में गर्भाशय से जुड़ी परेशानियों में दवा की तरह काम करते हैं। मासिक धर्म का कम या ज्यादा होना और सफेद पानी की समस्या में भी शीशम के पत्ते फायदा देते हैं। इसके लिए पत्तों को मिश्री के साथ पीसकर जूस बना सकते हैं और सुबह खाली पेट पीएं।

चौथे नंबर पर है बरगद के पत्ते। बरगद के पत्तों का सेवन भी शरीर के लिए लाभकारी होता है। त्वचा रोगों के लिए और फंगल इंफेक्शन से बचाव के लिए भी बरगद के पत्तों को उबालकर पिया जा सकता है। पांचवें नंबर पर है पीपल के पत्ते। आयुर्वेद में भी पीपल के पत्तों को औषधि माना गया है। पथरी और सिस्ट की परेशानी में पीपल के पत्तों का रस पीने की सलाह दी जाती है। हालांकि सेवन से पहले चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

--आईएएनएस

पीएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

संजू सैमसन से विकेटकीपिंग नहीं करवाएगी चेन्नई सुपर किंग्स, क्या है धोनी का प्लान, इस एक तस्वीर से समझें

will sanju samson be csk wicketkeeper in ipl 2026? आईपीएल 2026 के आगाज से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि संजू सैमसन टीम में होने के बावजूद दस्ताने नहीं पहनेंगे. सीएसके के लिए खेल चुके दिग्गज स्पिनर आर अश्विन की भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें इसी के संकेत मिल रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही इस भूमिका में नजर आने वाले हैं. Sun, 22 Mar 2026 14:09:14 +0530

  Videos
See all

PM Modi ने सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बनाया | Amit Shah | Rajnath Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:10:30+00:00

Khallari Mandir Ropeway Accident: खल्लारी मंदिर रोपवे हादसे पर CM Vishnu Deo Sai ने जताया दुख #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:09:34+00:00

Hardik Pandya और Mahieka Sharmaमुंबई में स्पॉट | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:09:02+00:00

Flight Ticket Price |घरेलू फ्लाइट्स का किराया 23 मार्च से बढ़ने के आसार| #ytshorts #flightticket #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:12:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers