सीएम योगी ने युवाओं को दी सरकारी नौकरी की सौगात, 1228 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ स्थित लोकसभा ओडिटोरियम में 1228 नव नयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए. इस दौरान सीएम योगी ने वहां मौजूद नर्सिंग अभ्यर्थियों और लोगों को संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी ने किया कि नवरात्रि के अवसर पर बेटियों को नियुक्ति पत्र मिलना नारी शक्ति के स्वावलंबन का एक बेहतर उदारहण है. इसके साथ ही सीएम योगी ने अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी.
सीएम योगी ने कहा कि, नर्सिंग का पेशा सेवा और संवेदना का है. आपकी सेवा और संवेदन मरीज के साथ सहयोगी बनती है तो उसका रिजल्ट भी सामने आता है. सीएम योगी ने कहा कि, अब वे दिन दूर हो गए जब सोचा जाता था कि नर्सिंग और मेडिकल कॉलेज खोलकर क्या होगा. सीएम योगी ने कहा कि नर्सिंग एक ऐसा क्षेत्र है जिस क्षेत्र में 100 प्रतिशत गारंटी मिलती है कि उसमें प्लेसमेंट जरूर होगा. सीएम योगी ने कहा कि आज नर्सिंग प्रोफेशनल्स की मांग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि भारत के नर्सिंग प्रोफेशनल्स की मांग दुनियाभर में है.
#WATCH | Lucknow: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath says, "...In 2017, the situation in the state was bad... From 1947 to 2017, in these 70 years... there were a limited number of medical colleges. Only 17 government medical colleges were there... In total, there were… https://t.co/aSToTtwaKe pic.twitter.com/IE6V2dV503
— ANI (@ANI) March 22, 2026
सीएम योगी ने आगे कहा कि 2017 के पहले राज्य में स्थिति बदहाल थी. 1947 से लेकर 2017 तक 70 वर्षों में प्रदेश में सीमित संख्या में मेडिकल कॉलेज थे. सिर्फ 17 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे, निजी क्षेत्र को मिला दें तो उनकी संख्या ज्यादा था. राज्य में कुल 40 मेडिकल कॉलेज पूरे प्रदेश में थे और आज सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज को मिलाकर के कुल 81 मेडिकल कॉलेज हो गए हैं. सीएम योगी ने कहा कि पहले नर्सिंग या पैरामिडिकल के बारे में लोग बहुत गंभीर नहीं होते थे. तब ये माना जाता था कि किसी भी प्रकार से उनकी नियुक्ति हो जाए. अगर अस्पताल बन जाए तो वहां डॉक्टर नहीं होते थे. ना वहां मेडिकल सुविधाएं होती थीं.
सीएम योगी ने आगे कहा कि पहले सबकुछ भगवान भरोसे था, स्वास्थ्य की सेवाएं भी भगवान भरोसे थी. सीएम ने कहा कि पूर्वी यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बदहाल थी. हजारों मौतें होती थी कोई पूछने वाला नहीं था. इंसेफिलाइटिस, डेंगू समेत तमाम बीमारियों से मौतें होती थीं कोई पूछने वाला नहीं था.
Health Tips: रोज की थाली को बनाएं लो-कैलोरी, कुछ ही दिनों में दिखेंगे फिट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi




















