'तुम मर क्यों नहीं जाते.'...2021 में कोरोना होने पर वरुण चक्रवर्ती के साथ जो हुआ रोंगटे खड़े करने वाला अनुभव
भारत को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने साल 2021 का एक दर्दनाक किस्सा साझा किया है. कोरोना काल के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग को बीच में ही रोकना पड़ा था. कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेलने वाले वरुण चक्रवर्ती को पॉजिटिव पाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर गालियां पड़ी थी.
लड़की ने कर दिया कमाल, तरबूज पर उतारी प्रेमानंद महाराज की छवि, लोग बोले वाह क्या टैलेंट है!
मुंबई की मशहूर कार्विंग आर्टिस्ट प्राची घुगे एक बार फिर अपनी अनोखी कला को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक साधारण से तरबूज पर प्रेमानंद महाराज की बेहद खूबसूरत आकृति उकेरी है. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्राची ने बड़ी ही बारीकी और धैर्य के साथ तरबूज को एक कलात्मक रूप दिया है. उनकी कार्विंग इतनी सटीक और जीवंत लगती है कि पहली नजर में यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि यह किसी फल पर बनाई गई है. प्राची घुगे की यह कला सिर्फ एक डिज़ाइन नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, लगन और क्रिएटिविटी का शानदार उदाहरण है. इससे पहले भी उनकी कई कार्विंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा है. इस वीडियो को देखकर यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कई लोग इसे “कला और भक्ति का संगम” बता रहे हैं, तो कुछ उनकी बारीकी और टैलेंट की सराहना कर रहे हैं. यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि साधारण चीजों में भी असाधारण कला छुपी हो सकती है. video Credit: Instagram-@weareexploring_
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















