Responsive Scrollable Menu

इंस्टा पर बनाई महिला की फर्जी ID, फिर भेजे अश्लील मैसेज, पति ने किया विरोध तो बोला- गोली मार दूंगा

बरेली में एक महिला को फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने की कोशिश की गई. उसके पति को जान से मारने की धमकी भी मिली. महिला ने प्रेमनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, जिसमें फर्जी आईडी बनाने और धमकी देने वालों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Continue reading on the app

Abdul Basit की अजीब दलील, America हमला करेगा तो पाकिस्तान Mumbai-Delhi पर दागेगा मिसाइल

भारत में पाकिस्तान के पूर्व हाई कमिश्नर अब्दुल बासित के एक बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। एक चर्चा के दौरान उन्होंने बेहद चौंकाने वाला सुझाव दिया कि यदि पाकिस्तान पर कोई बाहरी हमला होता है, तो उसे भारत के मुंबई और नई दिल्ली जैसे शहरों को निशाना बनाना चाहिए।

बासित ने एक काल्पनिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा, 'अगर अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है, तो हमें बिना एक पल गंवाए भारत पर हमला करना होगा। हम इसे छोड़ेंगे नहीं; उसके बाद जो भी अंजाम होगा, देखा जाएगा।' हालांकि उन्होंने इस स्थिति को नामुमकिन बताया, लेकिन भारत के प्रमुख शहरों का सीधा नाम लेने की वजह से उनके बयान की कड़ी आलोचना हो रही है।


इसे भी पढ़ें: Strait of Hormuz बना जंग का नया मैदान, Donald Trump के अल्टीमेटम पर Iran का पलटवार


पूर्व राजनयिक के बयान से बढ़ा तनाव

अब्दुल बासित 2014 से 2017 तक नई दिल्ली में पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक रह चुके हैं। उनके इस पुराने पद की वजह से उनके बयान को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने अपनी दलील में कहा कि अगर कोई पाकिस्तान की तरफ बुरी नजर से देखता है, तो उनके पास भारत पर हमला करने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब दक्षिण एशिया में पहले से ही काफी तनाव है। हालांकि बासित ने यह भी जोड़ा कि न तो पाकिस्तान ऐसा चाहता है और न ही भारत, लेकिन उनकी इस तरह की बयानबाजी ने क्षेत्रीय सुरक्षा और पूर्व अधिकारियों की भाषा की मर्यादा पर एक नई बहस छेड़ दी है।
 

इसे भी पढ़ें: Strait of Hormuz पर ईरान की घेराबंदी, US-UK समेत 22 देशों ने जारी किया कड़ा संयुक्त बयान


पाकिस्तान-अफगानिस्तान टकराव

बासित की ये टिप्पणियां उस वक्त आई हैं जब पाकिस्तान के संबंध अपने पड़ोसियों, खासकर अफगानिस्तान के साथ बेहद खराब चल रहे हैं। अफगानिस्तान के अधिकारियों ने पाकिस्तानी सेना पर काबुल, कंधार और पक्तिका जैसे इलाकों में हवाई हमले करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद का दावा है कि इन हमलों में आम नागरिकों और पुनर्वास केंद्रों को निशाना बनाया गया है, जिससे भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। हालांकि भारत सरकार की ओर से बासित के बयान पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में इसे लेकर तीखी चर्चा जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: ऋषभ पंत आईपीएल 2026 के लिए करेंगे बड़ा बदलाव? इस सीजन में लखनऊ का खिताब पक्का!

आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर बड़ी खबर सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीजन पंत अपने बल्लेबाजी क्रम में बड़ा बदलाव करते हुए नंबर-3 पर उतर सकते। यह फैसला उनके करियर के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह सीजन उनके लिए मेक या ब्रेक साबित हो सकता है।

पंत को 2025 के मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा गया था। ऐसे में उनसे टीम को बड़ी उम्मीदें हैं। पिछले सीजन में वह ज्यादातर नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते दिखे, लेकिन अंत के मैचों में उन्होंने खुद को नंबर-3 पर प्रमोट किया था। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और टीम का प्रदर्शन प्रभावित हो चुका था।

अब टीम मैनेजमेंट और कोच जस्टिन लैंगर दोनों इस बात पर सहमत हैं कि पंत का खेल नंबर-3 पर ज्यादा प्रभावी रहता है। टीम के टॉप ऑर्डर को भी लगभग तय माना जा रहा है, जिसमें ए़डेन मार्करम, मिचेल मार्श और पंत शामिल होंगे। इसके लिए निकोलस पूरन को मध्य क्रम में नीचे भेजा जाएगा, जबकि नंबर-4, 5 और 6 को फ्लोटिंग पोजिशन के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।

पंत के लिए यह सीजन सिर्फ आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय टी20 टीम में वापसी के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है। फिलहाल वह टेस्ट टीम के अहम सदस्य हैं जबकि वनडे में केएल राहुल के बैकअप विकेटकीपर के तौर पर देखे जाते हैं। टी20 फॉर्मेट में उनकी जगह संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी मजबूत कर चुके हैं।

पिछले सीजन में पंत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 269 रन बनाए, जिसमें 118 रन एक ही पारी में आए थे और उनका स्ट्राइक रेट 133.17 रहा। ऐसे में इस बार उनसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी।

टीम की बल्लेबाजी भले ही मजबूत नजर आ रही है, लेकिन गेंदबाजी पिछले सीजन की कमजोर कड़ी रही थी। चोटों के कारण मयंक यादव और मोहसिन खान जैसे गेंदबाज उपलब्ध नहीं थे। अब मेयंक फिट हैं, लेकिन उन्हें लय में आने के लिए और अभ्यास की जरूरत है। इसके अलावा आवेश खान और एनरिक नॉर्खिया भी पेस अटैक का हिस्सा हैं।

इस बीच, पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डुप्लेसी ने पंत को इस IPL का सबसे ज्यादा दबाव झेलने वाला खिलाड़ी बताया है। उनका मानना है कि कप्तान के तौर पर पंत को पहले खुद रन बनाने होंगे, तभी टीम का दबाव कम होगा।

कुल मिलाकर, IPL 2026 पंत के लिए एक बड़ा मौका है। अगर वह नंबर-3 पर अपनी भूमिका निभाने में सफल रहते हैं, तो न सिर्फ लखनऊ सुपर जायंट्स की किस्मत बदल सकती है, बल्कि उनकी टीम इंडिया में वापसी की राह भी आसान हो सकती है।

Sun, 22 Mar 2026 13:52:32 +0530

  Videos
See all

Flight Ticket Price |घरेलू फ्लाइट्स का किराया 23 मार्च से बढ़ने के आसार| #ytshorts #flightticket #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:12:20+00:00

'इस बार भारत पाकिस्तान को छोड़ेगा नहीं' | #abdulbasit #indiapakistan #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:09:20+00:00

PM Modi ने सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बनाया | Amit Shah | Rajnath Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:10:30+00:00

Khallari Mandir Ropeway Accident: खल्लारी मंदिर रोपवे हादसे पर CM Vishnu Deo Sai ने जताया दुख #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:09:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers