Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: ये क्या! अश्विन ने तो फ्रेंचाइजी को दे दिया हथियार, बोले- पूरा खेल नहीं तो पैसा काट दो

R Ashwin Statement: आईपीएल 2026 से पहले खिलाड़ियों की फीस और जिम्मेदारी को लेकर नई बहस छिड़ गई है। भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने बड़ा सवाल उठाया है कि अगर कोई खिलाड़ी अपनी पूरी भूमिका नहीं निभा पाता, तो क्या टीमों को उसकी सैलरी से कटौती करने का अधिकार होना चाहिए? अश्विन ने इस मुद्दे को समझाने के लिए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन का उदाहरण दिया।

ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.2 करोड़ में खरीदा है, जिससे वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। टीम को उनसे उम्मीद है कि वह बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देंगे और खासतौर पर आंद्रे रसेल की कमी पूरी करेंगे। लेकिन ग्रीन की फिटनेस और गेंदबाजी वर्कलोड को लेकर सवाल खड़े हो रहे।

ग्रीन पूरे ओवर नहीं फेंकते तो पैसे काटो: अश्विन
दरअसल, बैक इंजरी से वापसी के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ग्रीन के वर्कलोड को काफी सीमित रखा है। 2025-26 एशेज सीरीज में उन्होंने 9 पारियों में सिर्फ 61.5 ओवर गेंदबाजी की, जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चार मैचों में केवल 3.1 ओवर ही फेंके। ऐसे में यह साफ नहीं है कि आईपीएल में वह हर मैच में पूरे चार ओवर डाल पाएंगे या नहीं।

अश्विन ने सैलरी को लेकर बड़ी बात कही
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'यह बड़ा सवाल है कि क्या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ग्रीन को चार ओवर गेंदबाजी करने देगा। अगर बोर्ड उन्हें सीमित ओवर ही डालने की अनुमति देता है, तो IPL टीमों के साथ यह पूरी तरह न्याय नहीं होगा।' उन्होंने आगे कहा कि अगर खिलाड़ी अपनी पूरी भूमिका नहीं निभाता, तो टीमों को उसकी फीस में कटौती करने का विकल्प मिलना चाहिए।

'पूरे ओवर नहीं डालता तो 2 करोड़ काट दो'
अश्विन ने उदाहरण देते हुए कहा, 'अगर कोई खिलाड़ी सिर्फ दो ओवर ही डालता है, तो टीम को उसके कॉन्ट्रैक्ट से 2 करोड़ रुपये काटने का अधिकार होना चाहिए। जब आपने ऑक्शन में उसे खरीदा, तो उम्मीद थी कि वह चार ओवर डालेगा और बल्लेबाजी भी करेगा। अगर ऐसा नहीं हो रहा है, तो टीम को नुकसान क्यों उठाना पड़े?'

उन्होंने शाहरुख खान का जिक्र करते हुए कहा कि अगर कोई टीम मालिक 25 करोड़ रुपये खर्च करता है और खिलाड़ी बाद में कहे कि वह सिर्फ एक ओवर डालेगा, तो यह किसी के लिए भी निराशाजनक होगा।

यह बहस ऐसे समय में सामने आई है आईपीएल टीमों को इंटरनेशनल शेड्यूल और खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट के बीच संतुलन बनाना पड़ता है। केकेआर अपना पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी, जहां ग्रीन की भूमिका पर सबकी नजर रहेगी।

कुल मिलाकर, अश्विन का यह बयान आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट्स और खिलाड़ियों की जिम्मेदारी को लेकर नई बहस छेड़ सकता है। अब देखना होगा कि फ्रेंचाइजी और बोर्ड इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाते हैं।

Continue reading on the app

IPL Video: सनराइजर्स हैदराबाद में सब ठीक नहीं? कप्तान ईशान को ही साथी गेंदबाज ने दिखाईं आंखें

Ishan Kishan viral video: आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कैंप में दिलचस्प वाकया देखने को मिला, जब टीम के स्टैंड-इन कप्तान ईशान किशन को अभ्यास मैच के दौरान अपने ही साथी खिलाड़ी से फायरी सेंड-ऑफ मिला। यह घटना शनिवार को खेले गए प्रैक्टिस मैच के दौरान हुई, जिसने टीम के माहौल को लेकर हल्की चर्चा जरूर छेड़ दी।

यह मामला दूसरी पारी के आठवें ओवर का है, जब लेग स्पिनर जिशान अंसारी गेंदबाजी कर रहे थे। किशन शुरुआत में शानदार लय में दिखे और पहली चार गेंदों पर दो छक्के और 2 चौके जड़ दिए। ऐसा लग रहा था कि वह गेंदबाज पर पूरी तरह हावी हो चुके हैं, लेकिन अगली ही गेंद पर बाजी पलट गई। अंसारी ने फुल लेंथ गेंद डाली, जिस पर किशन बड़ा शॉट खेलने गए और डीप स्क्वेयर लेग पर आसान कैच दे बैठे।

ईशान को गेंदबाज ने दिखाई आंखें
विकेट मिलते ही अंसारी का रिएक्शन काफी आक्रामक था। उन्होंने जोश में आकर किशन को पवेलियन की ओर इशारा करते हुए सेंड-ऑफ दिया। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को किशन ने बेहद हल्के अंदाज में लिया और मुस्कुराते हुए मैदान से बाहर चले गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा और फैंस इसे टीम के अंदर की प्रतिस्पर्धा और जोश के रूप में देख रहे।

पैट कमिंस शुरुआती मैचों में नहीं नजर आएंगे
इस बीच, टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर यह भी है कि पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे। कमिंस लोअर बैक स्ट्रेस इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वह हाल ही में एशेज सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप के कुछ हिस्सों से भी दूर रहे थे। उनकी गैरमौजूदगी में टीम मैनेजमेंट ने किशन को अंतरिम कप्तान बनाया है, जबकि अभिषेक शर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शुरुआती मुकाबलों में किशन करेंगे कप्तानी
फ्रेंचाइजी ने यह साफ नहीं किया है कि कमिंस कितने मैच मिस करेंगे, लेकिन इतना तय है कि शुरुआती मुकाबलों में टीम की कमान किशन के हाथों में रहेगी। किशन के लिए यह बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वह इसके लिए पूरी तरह तैयार नजर आते हैं।

दरअसल, किशन हाल के समय में शानदार फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी और 9 मैचों में 317 रन बनाकर चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इस दौरान उनका औसत 80.25 और स्ट्राइक रेट 199.37 रहा, जिसमें तीन अर्धशतक भी शामिल हैं। यही वजह है कि वह ICC टी20 रैंकिंग में नंबर-2 पर भी पहुंचे।

इसके अलावा, घरेलू क्रिकेट में भी किशन ने अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया है। उन्होंने झारखंड को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी का पहला खिताब जिताया, जिससे उनकी लीडरशिप क्षमता और भी मजबूत साबित हुई।

कुल मिलाकर, प्रैक्टिस मैच की यह घटना भले ही छोटी हो, लेकिन इससे टीम के अंदर का जोश और प्रतिस्पर्धा साफ नजर आती है। अब देखना होगा कि कप्तान के रूप में किशन इस ऊर्जा को कैसे टीम की जीत में बदलते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया की मेजबानी को बेताब बांग्लादेश, भारत के लिए इस देश को किया मना, दांव पर 2027 वर्ल्ड कप का टिकट

india tour of bangladesh 2026: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इसी साल सितंबर में होने वाले अपने आयरलैंड दौरे को आगे बढ़ा दिया है. बांग्लादेश को उम्मीद है कि वह उस समय भारत के खिलाफ एक रुकी हुई व्हाइट-बॉल सीरीज की मेजबानी कर पाएगा. बांग्लादेश ने आयरलैंड से सितंबर का दौरा स्थगित करने का अनुरोध इसलिए किया ताकि वे उस दौरान टीम इंडिया की मेजबानी कर सकें. बांग्लादेश के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 का टिकट भी दांव पर है. टीम फिलहाल टॉप-8 टीमों में नहीं है, जिन्हें टूर्नामेंट में सीधे एंट्री मिलेगी. Sun, 22 Mar 2026 11:13:16 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha:Uttam Nagar में क्यों मचा है हंगामा?| BJP | Delhi | Rahul | Owaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T05:05:15+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | ट्रंप-नेतन्याहू से जंग के बीच 'खामेनेई की खोज' | #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T04:59:33+00:00

IDF Alert : यूरोप पर खतरा, ईरान के निशाने पर बर्लिन पेरिस रोम | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T04:55:32+00:00

BJP VS Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T04:58:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers