अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बेहद सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा है कि अगर तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को समुद्री यातायात के लिए तुरंत नहीं खोला, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स को 'पूरी तरह तबाह' कर देगा। बता दें कि दुनिया की तेल सप्लाई का लगभग पांचवां हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट करते हुए ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन दी है। भारतीय समयानुसार यह समय मंगलवार सुबह खत्म होगा। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने बिना किसी शर्त के इस रास्ते को नहीं खोला, तो अमेरिका उनके सबसे बड़े पावर प्लांट से हमलों की शुरुआत करेगा।
ईरान की जवाबी कार्रवाई की धमकी
ट्रंप के इस अल्टीमेटम के बाद ईरान ने भी कड़े तेवर दिखाए हैं। ईरानी सेना की ऑपरेशनल कमांड 'खातम अल-अंबिया' ने कहा कि अगर अमेरिका ने उनके ऊर्जा ठिकानों को नुकसान पहुंचाया, तो वे इस क्षेत्र में मौजूद अमेरिका और उसके सहयोगियों के सभी एनर्जी, टेक्नोलॉजी और पानी साफ करने वाले प्लांट को निशाना बनाएंगे।
गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद से ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को ज्यादातर जहाजों के लिए बंद कर दिया है। इस रास्ते के बंद होने से दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और कई देशों पर महंगाई का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने ईरान के इस कदम की कड़ी निंदा की है।
परमाणु ठिकानों पर हमले से बढ़ा तनाव
इस बीच युद्ध की स्थिति और भी गंभीर हो गई है। शनिवार को ईरान के नतान्ज परमाणु केंद्र पर हवाई हमला हुआ, जो युद्ध शुरू होने के बाद दूसरी बार है। हालांकि, ईरान की न्यूज एजेंसी मिजान के अनुसार, वहां से किसी रेडिएशन लीक की खबर नहीं है। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल के डिमोना और अराद शहरों पर मिसाइलें दागीं।
डिमोना में, जहां इजरायल का परमाणु केंद्र है, एक इमारत पर सीधा मिसाइल हमला हुआ, जिसमें 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह समुद्री रास्ता खुल भी जाता है, तो भी वहां सुरक्षा के लिहाज से पुरानी स्थिति बहाल होने में कई महीने लग सकते हैं क्योंकि समुद्र में अभी भी कई बारूदी सुरंगें और न फटने वाले बम हो सकते हैं।
Continue reading on the app
इन दिनों आदित्य धर के निर्देशन में बनीं धुरंधर: द रिवेंज काफी सुर्खियों में है। एक ओर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है, दूसरी तरफ बॉलीवुड से लेकर साउथ स्टार्स फिल्म की तारीफों के कसीदे पढ़े जा रहे हैं। अल्लू अर्जुन से लेकर महेश बाबू और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 की जमकर तारीफें हो रही है।
इसके बाद कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी ने एक पोस्ट शेयर किया है जो आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' से हैरान हो गए हैं। धुरंधर और धुरंधर 2 के बाद आदित्य धर अपनी 'पीक डिटेलिंग' को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहे। जिसके बाद ऋषभ शेट्टी ने भी उनकी पीक डिटेलिंग से हैरान रहे। उन्होंने एक्स पर हैंडल पर धुरंधर 2 का रिव्यू करते हुए फिल्म के बारे में अपना रिएक्शन दिया है।
ऋषभ शेट्टी ने धुरंधर 2 का किया रिव्यू
ऋषभ शेट्टी ने अपने शब्दों में फिल्म की जमकर सराहना करते हुए कहा कि "धुरंधर: द रिवेंज" का शुरुआती दृश्य ही दर्शकों को बांध लेता है और पूरी फिल्म के दौरान उनकी पकड़ बनाए रखता है। उन्होंने बताया कि फिल्म का हर फ्रेम युद्ध के नगाड़े जैसा प्रभाव पैदा करता है। उनके मुताबिक, यह महज एक सीक्वल नहीं बल्कि एक मजबूत संदेश देने वाली फिल्म है। उन्होंने कहानी को दमदार बताते हुए खासतौर पर आदित्य धर की बारीकियों पर की गई मेहनत की तारीफ की और कहा कि उन्हें इसकी डिटेलिंग बेहद पसंद आई।
ऋषभ शेट्टी ने धुरंधर 2 की स्टार कास्ट की भी तारीफ की। उन्होंने अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अर्जुन रामपाल सहित सितारों की परफॉर्मेंस को बेहतरीन बताया है।
रवि तेजा का धुरंधर 2 पर पोस्ट
ऋषभ शेट्टी समेत रवि तेजा ने भी धुरंधर 2 की तारीफें की है। रवि ने एक्स हैंडल पर लिखा, "धुरंधर: द रिवेंज देखना एक जबरदस्त अनुभव रहा। रणवीर सिंह स्क्रीन पर एकदम आग लगा रहे हैं। कास्ट और क्रू के हर सदस्य ने स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया है। राकेश बेदी जी का खास जिक्र करना चाहूंगा, उन्होंने बहुत शानदार अभिनय किया है।"
रवि तेजा ने भी आदित्य की डिटेलिंग का जिक्र किया है। उन्होंने कहा, "आदित्य को सलाम जिन्होंने इतनी बारीकी से इस फिल्म की परिकल्पना की और उसे साकार किया। इस फिल्म के लिए आपने जो जबरदस्त रिसर्च, तैयारी और मेहनत की है, आप सचमुच हर तारीफ के हकदार हैं। पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।"
Continue reading on the app