IPL Video: सनराइजर्स हैदराबाद में सब ठीक नहीं? कप्तान ईशान को ही साथी गेंदबाज ने दिखाईं आंखें
Ishan Kishan viral video: आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कैंप में दिलचस्प वाकया देखने को मिला, जब टीम के स्टैंड-इन कप्तान ईशान किशन को अभ्यास मैच के दौरान अपने ही साथी खिलाड़ी से फायरी सेंड-ऑफ मिला। यह घटना शनिवार को खेले गए प्रैक्टिस मैच के दौरान हुई, जिसने टीम के माहौल को लेकर हल्की चर्चा जरूर छेड़ दी।
यह मामला दूसरी पारी के आठवें ओवर का है, जब लेग स्पिनर जिशान अंसारी गेंदबाजी कर रहे थे। किशन शुरुआत में शानदार लय में दिखे और पहली चार गेंदों पर दो छक्के और 2 चौके जड़ दिए। ऐसा लग रहा था कि वह गेंदबाज पर पूरी तरह हावी हो चुके हैं, लेकिन अगली ही गेंद पर बाजी पलट गई। अंसारी ने फुल लेंथ गेंद डाली, जिस पर किशन बड़ा शॉट खेलने गए और डीप स्क्वेयर लेग पर आसान कैच दे बैठे।
Send off to Ishan Kishan ????
— Stubbsy (@spideypant_) March 21, 2026
During the intra squad match today, Zeeshan Ansari, a bowler for Sunrisers Hyderabad, was seen giving a send off to his own captain Ishan Kishan after dismissing him.
The team atmosphere doesn’t seem to be very good.
pic.twitter.com/3b75QtTh3F
ईशान को गेंदबाज ने दिखाई आंखें
विकेट मिलते ही अंसारी का रिएक्शन काफी आक्रामक था। उन्होंने जोश में आकर किशन को पवेलियन की ओर इशारा करते हुए सेंड-ऑफ दिया। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को किशन ने बेहद हल्के अंदाज में लिया और मुस्कुराते हुए मैदान से बाहर चले गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा और फैंस इसे टीम के अंदर की प्रतिस्पर्धा और जोश के रूप में देख रहे।
पैट कमिंस शुरुआती मैचों में नहीं नजर आएंगे
इस बीच, टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर यह भी है कि पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे। कमिंस लोअर बैक स्ट्रेस इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वह हाल ही में एशेज सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप के कुछ हिस्सों से भी दूर रहे थे। उनकी गैरमौजूदगी में टीम मैनेजमेंट ने किशन को अंतरिम कप्तान बनाया है, जबकि अभिषेक शर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शुरुआती मुकाबलों में किशन करेंगे कप्तानी
फ्रेंचाइजी ने यह साफ नहीं किया है कि कमिंस कितने मैच मिस करेंगे, लेकिन इतना तय है कि शुरुआती मुकाबलों में टीम की कमान किशन के हाथों में रहेगी। किशन के लिए यह बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वह इसके लिए पूरी तरह तैयार नजर आते हैं।
दरअसल, किशन हाल के समय में शानदार फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी और 9 मैचों में 317 रन बनाकर चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इस दौरान उनका औसत 80.25 और स्ट्राइक रेट 199.37 रहा, जिसमें तीन अर्धशतक भी शामिल हैं। यही वजह है कि वह ICC टी20 रैंकिंग में नंबर-2 पर भी पहुंचे।
इसके अलावा, घरेलू क्रिकेट में भी किशन ने अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया है। उन्होंने झारखंड को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी का पहला खिताब जिताया, जिससे उनकी लीडरशिप क्षमता और भी मजबूत साबित हुई।
कुल मिलाकर, प्रैक्टिस मैच की यह घटना भले ही छोटी हो, लेकिन इससे टीम के अंदर का जोश और प्रतिस्पर्धा साफ नजर आती है। अब देखना होगा कि कप्तान के रूप में किशन इस ऊर्जा को कैसे टीम की जीत में बदलते हैं।
कितने साल में बदल लेना चाहिए WiFi Router? स्पीड बढ़ाने के लिए है जरूरी, जानें पूरी वजह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi














.jpg)







