Responsive Scrollable Menu

होर्मुज स्ट्रेट खोलो वरना तबाही तय: ट्रंप का 48 घंटे का अल्टीमेटम, तेहरान ने दिया करारा जवाब

मध्य पूर्व में तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसने वैश्विक राजनीति और तेल बाजार में हलचल मचा दी है।

48 घंटे का अल्टीमेटम
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए ईरान को साफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह और सुरक्षित रूप से नहीं खोलता, तो अमेरिका उसके पावर प्लांट्स पर सीधा हमला करेगा।

ट्रंप के मुताबिक, कार्रवाई सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरू होगी। यह बयान ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले ही उन्होंने युद्ध खत्म करने की बात कही थी।

क्यों अहम है होर्मुज स्ट्रेट?
Strait of Hormuz दुनिया का सबसे अहम समुद्री रास्ता माना जाता है। यहां से दुनिया का करीब 20% कच्चा तेल और LNG गुजरता है। ईरान ने इसे 28 फरवरी को आंशिक रूप से बंद कर दिया था, खासकर उन देशों के जहाजों के लिए जो उस पर हमलों में शामिल रहे हैं।

तेहरान का पलटवार
ट्रंप की धमकी के बाद ईरान भी पीछे नहीं हटा। ईरानी सैन्य कमान ख़तम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय मे साफ कहा है कि अगर अमेरिका ने ऊर्जा ढांचे पर हमला किया, तो जवाब में पूरे क्षेत्र में अमेरिकी और उसके सहयोगियों के ऊर्जा, आईटी और पानी के संयंत्रों को निशाना बनाया जाएगा। ईरान का यह बयान साफ संकेत देता है कि हालात किसी भी वक्त बड़े युद्ध में बदल सकते हैं।

दुनिया में बढ़ी चिंता
ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, यूएई और बहरीन जैसे कई देशों ने इस कदम की कड़ी आलोचना की है। तेल की सप्लाई प्रभावित होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। अगर स्थिति लंबी चली, तो इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा और महंगाई बढ़ सकती है।

क्या हो सकता है आगे?
मौजूदा हालात बेहद संवेदनशील हैं। अगर ईरान अल्टीमेटम नहीं मानता, तो अमेरिका की कार्रवाई से क्षेत्र में बड़ा युद्ध छिड़ सकता है। वहीं, अगर बातचीत का रास्ता निकला तो स्थिति संभल भी सकती है। फिलहाल पूरी दुनिया की नजरें इसी बात पर टिकी हैं कि अगले 48 घंटे में क्या फैसला होता है।

Continue reading on the app

ईद पर आपस में भिड़े मुस्लिम: मेरठ में ₹1000 के लिए 2 सगे भाइयों की हत्या, अलीगढ़ में रील को लेकर हुई पत्थरबाजी में कई घायल

अलीगढ़ में रील वीडियो के चलते मुस्लिम आपस में ही भिड़ गए, वहीं मेरठ में जुआ खेलते मुस्लिमों के दो पक्ष में हाथापाई हुई और घटना में दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: विराट कोहली का जबरा फैन है ये पंजाब का मिस्ट्री स्पिनर, पूरी करना चाहता है अपनी ये खास ख्वाहिश

पंजाब किंग्स के मिस्ट्री स्पिनर विशाल निषाद महान बल्लेबाज विराट कोहली के बहुत बड़े फैन हैं। हालांकि, विशाल कभी भी कोहली से नहीं मिले हैं लेकिन इस बार आईपीएल 2026 में कम से कम दो बार उनकी मुलाकात अपने आदर्श विराट कोहली से होगी। क्योंकि कम से कम दो बार पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच मुकाबले होंगे। निषाद की हसरत है कि वह अपने आदर्श को आउट करें। 

उत्तर प्रदेश के विशाल निषाद को पंजाब किंग्स ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा है। पहले राउंड में वह अनसोल्ड रहे थे लेकिन तीसरे राउंड में आखिरकार पंजाब ने उनपर बोली लगाई। विराट कोहली अपने करियर में कभी-कभी स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करते दिखे हैं। विशाल निषाद भी चाहते हैं कि वह कोहली का विकेट ले और उसके बाद वह कोहली के पैर छुए। 

विशाद निषाद ने पंजाब किंग्स के यूट्यूब चैनल पर विराट कोहली को लेकर कहा कि, मैं उनसे कभी मिला नहीं हूं लेकिन इस सीजन में मैं उनका दो बार सामना करूंगा। अगर मैंने उनका विकेट लिया तब मैं उनके पैर छुऊंगा क्योंकि वह मेरे आदर्श हैं। 

इस 18 वर्षीय गेंदबाज ने आगे कहा कि, मैदान के बाहर तो मैं उनसे बात करूंगा और उनसे सीखने की कोशिश करूंगा। मैदान में तो वही एटिट्यूड रहेगा। मैं उन्हें आउट करने की कोशिश करूंगा। 
Tue, 24 Mar 2026 13:10:02 +0530

  Videos
See all

Iran-US Israel War: युद्ध की तैयारी में US जहाज! | #viralvideo #viralnews #iranisraelwar #warupdate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:39:27+00:00

Israel के कई शहरों पर एक साथ मिसाइल अटैक | Iran Israel War News Today | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:42:18+00:00

Tel Aviv Attack Viral Video :तेल अवीव में भारी तबाही | #viralvideo #viralnews #middleeast #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:41:24+00:00

SC फटकार West Bengal सरकार कोलकाता मेट्रो प्रोजेक्ट देरी पर | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T07:43:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers