सिर्फ 5 मिनट में बनाएं 'कढ़ी पत्ता नमक', बोरिंग-साधारण खाने को दें रेस्टोरेंट जैसा स्वाद, जानें रेसिपी और फायदे
Curry Leaf Salt Recipe: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में 'कढ़ी पत्ता नमक' स्वाद और सेहत का एक बेहतरीन विकल्प है, जो महज 5 मिनट में तैयार हो जाता है. इसे बनाने के लिए ताजे कढ़ी पत्तों को धोकर सुखा लें और फिर हल्की आंच पर 1-2 मिनट भूनें ताकि नमी खत्म हो जाए. अब इन पत्तों को सेंधा या साधारण नमक, भुना जीरा और काली मिर्च के साथ मिक्सर में बारीक पीस लें. एयरटाइट डिब्बे में सुरक्षित यह मसाला न केवल दही, सलाद, फल और दाल-चावल का स्वाद दोगुना करता है, बल्कि पाचन सुधारने और गैस-अपच से राहत दिलाने में भी मददगार है. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह घरेलू मसाला हर साधारण डिश को खास बनाने की क्षमता रखता है.
नौशहरा टनल के पास बेकाबू ट्रक ने दो कारों के उड़ाए परखच्चे! ऑल्टो नीचे दबी, इको पलटी; खौफनाक वीडियो
जम्मू-कश्मीर के नौशहरा टनल के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है. यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो यात्री वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में ऑल्टो कार और इको गाड़ी में सवार लगभग 6 से 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ियों के अगले हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए. यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक ट्रक जम्मू से राजौरी की ओर जा रहा था. टनल के पास पहुंचते ही ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया. इसके बाद वह सामने से आ रही ऑल्टो और इको कार से टकरा गया. टक्कर लगते ही मौके पर कोहराम मच गया और चीख-पुकार सुनाई देने लगी. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. सभी घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर उप जिला अस्पताल नौशहरा ले जाया गया. डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है कि हादसा तकनीकी खराबी से हुआ या लापरवाही से.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















